खुल गया लॉकडाउन बाहर जाना शुरू करो। पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी ने लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं लेने वालो के लिए पोस्ट की एक कविता। 

पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी जो अपनी कॉमेडी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की एक व्यंगात्मक कविता। उन्होंने इस वीडियो में लॉकडाउन खुलने पर कुछ लाइनें पढ़ी गई हैं। कविता मूल रूप से वर्तमान समय की स्थिति पर एक हल्के-फुल्के व्यंग्य को दर्शित करती हैं। वीडियो के माध्यम से उन्होंने उन लोगों के लिए एक संदेश साझा किया जो लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वीडियो का शीर्षक है “खुल गया लोखड़ौन बाहर जाना शुरू करो।” गुरप्रीत की इस कविता को…

हरी खाद का प्रयोग कर मिट्टी की सेहत सुधारें किसान भाई- डॉ मनोज | एग्री विजन काशी प्रांत द्वारा बेविनार आयोजित |

एग्री विजन काशी प्रांत द्वारा बेविनार के माध्यम से आयोजित हुआ किसान जागरूकता कार्यक्रम सोमवार को एग्री विजन काशी प्रांत द्वारा आयोजित बेविनार (व्याख्यानमाला) द्वारा हरी खाद की उपयोगिता एवं मृदा की जांच विषय पर वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार सिंह किसानों को संबोधित कर रहे थे। डॉ सिंह ने बताया कि हरी खाद से भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है और भूमि की रक्षा होती है। मृदा के लगातार दोहन से उसमें उपस्थित पौधे की बढ़वार के लिये आवश्यक तत्त्व नष्ट होते जा रहे हैं। इनकी क्षतिपूर्ति हेतु व मिट्टी…

मृदा वैज्ञानिक डाॅ० मनोज कुमार सिंह | एक परिचय

डॉ मनोज कुमार सिंह विगत 12 वर्षों से कृषि विज्ञान केंद्र कौशांबी में मृदा वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। इसके पूर्व उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम में 10 वर्षों से अधिक कार्य का अनुभव रखते हैं। डॉ० सिंह विद्यार्थियों के मध्य तमाम प्रकार की गतिविधियों का आयोजन समय-समय पर करते रहते हैं। छात्र जीवन में ही डॉक्टर सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन भी कर चुके हैं।डॉ० सिंह अब तक 40 से अधिक टीवी कार्यक्रम 50 से अधिक रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस में…

पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी। इंडो-पाक बॉर्डर पर पकड़ा गया लाल निशान वाला कबूतर।

पाकिस्तान ने फिर एक बार की ”नापाक” हरकत । संदिग्ध कबूतर को पकड़ने का मामला जम्मू कश्मीर के हीरानगर के मनियारी का है। यहां कुछ गांव वालों को संदिग्ध कबूतर मिला है। आशंका जताई जा रही है कि इस कबूतर का इस्तेमाल खुफिया गतिविधि के लिए किया जा रहा है। हालांकि कबूतर को पकड़कर पिंजरे में बंद कर लिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। पैरों में कोडिंग वाली रिंग मिलने से हड़कंप पुलिस ने बताया कि भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर एक गांव जो फेंस…

ज़ीरो टॉलरेंस: दहशतगर्द पाकिस्तान को भारत ने नही भेजी कोई ‘ईदी’

भारत ने ईद के मौक़े पर आतंकपरस्त पाकिस्तान को आईना दिखाया है। पाकिस्तान ने दोस्ती के नाम पर हमेशा भारत की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। लेकिनब भारत भी इस आतंकपरस्त मुल्क के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रहा है। ज़ाहिर तौर पर हर बार ईद के मौक़े पर भारत की बॉर्डर फोर्स की तरफ से अपने पडोसी मुल्क़ का मुह मीठा कराए जाने की परम्परा है। लेकिन इस बार भारत ईद की मिठाई ना भेजकर बीएसएफ ने आतंक को शह देने वाली पाकिस्तानी सेना का…

अब एलएसी पर माहौल को अस्थिर करने में जुटा चीन, मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार भारत

नेपाल के बाद अब चीन ने एक बार फिर भारत के साथ तनातनी का माहौल पैदा कर दिया है। पूर्वी लद्दाख में ‘लाइन ऑफ़ ऐक्चुअल कण्ट्रोल’ पर चीन के साथ माहौल गरमाया हुआ हैं। सूत्रों के मुताबिक एलएसी की 3 जगहों पर भारतीय और चीनी सैनिक अब आमने सामने हैं।एलएसी पर चीनी सैनिकों की बढ़ती तादाद को देखते हुए भारतीय सेना भी चौकन्नी हो गयी है। दरअसल पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीनी सैनिक 3 जगहों पर डेरा जमाए हुए हैं। इतना ही नहीं, टेंट लगाने के साथ ही चीनी…

जून में लगेंगे दो ग्रहण। जानिए ग्रहण के सम्बंधित पूरी जानकारी।

साल 2020 में कुल 6 ग्रहण लगने हैं। जिनमें से एक ग्रहण 10 जनवरी को लग चुका है जो चंद्र ग्रहण था। वैज्ञानिक दृष्टि से ग्रहण एक खगोलीय घटना है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में से गुजरता है। वहीं चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाती है। जून में दो ग्रहण लगेंगे। 5 जून को चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) तो 21 जून को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan)। खास बात ये है कि ये…

नागालैंड पहली बार हुआ कोरोना पॉज़िटिव, राज्य में आज 3 लोग पॉज़िटिव पाए गए |

नागालैंड ने सोमवार को कोरोना वायरस बीमारी COVID-19 के तीन पॉज़िटिव मामलों की सूचना दी है। सरकार द्वारा देश भर में प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष ट्रेन चलाई गई हैं। तीनों पॉज़िटिव पाए गए मरीज, चेन्नई से श्रमिक एक्सप्रेस में सवार होकर आए थे। ये राज्य आज तक संक्रमण मुक्त बना हुआ था। नागालैंड राज्य के एकमात्र रोगी का परीक्षण और उपचार गुवाहाटी में किया गया था और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा असम के टैली में जोड़ा गया था। 1,477 फंसे हुए लोगों के साथ, चेन्नई से ट्रेन, शुक्रवार शाम…

राजधानी में कोरोना मामलों में तेज़ी नहीं, केजरीवाल ने कहा स्थिति कंट्रोल में है।

राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से लॉकडाउन प्रतिबंधों को उठाने के एक हफ्ते बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को मीडिया को संबोधित किया। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोनावायरस की स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि मामले बढ़ रहे हैं लेकिन इतनी तेज़ी से नहीं बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 से मौत का आंकड़ा अधिक होता, या अधिकांश पॉज़िटिव मामले प्रकृति में गंभीर होते तो स्थिति चिंताजनक होती। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के ज्यादातर नए मामले या तो…

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉज़िटिव

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, मुंबई में कोरोना वायरस टेस्ट में पॉज़िटिव पाए गए हैं। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के वर्तमान पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं। पीटीआई सूत्रों ने बताया कि अशोक चव्हाण अपने गृह जिले मराठवाड़ा में अक्सर मुंबई से यात्रा करते आ रहे थे। इससे पहले, एनसीपी नेता और आवास मंत्री जितेंद्र अवध भी कोरोनो वायरस परीक्षण में पॉज़िटिव पाए गए थे। दो सप्ताह से अधिक समय तक मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वो ठीक हो गए हैं। इस बीच, महाराष्ट्र…