आज (14/09/2020) का पंचांग और राशिफल |

दिनांक (14/09/2020), कुंडली के आधार पर जानें आज का दिन कैसा रहेगा?


ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियाँ: (मेष (मेष), वृषभ (वृषभ), मिथुन (मिथुन), कर्क (कर्क), सिंह (सिंह), कन्या (कन्या), तुला (तुला), वृश्चिक (वृश्चिक), धनु (धनु) ), मकर (मकर), कुंभ (कुंभ) और मीन (मीन))।

आज का पंचांग और राशिफल


आज का पञ्चाङ्ग

कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास………………………….अश्विन
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………………द्वादशी
रात्रि 01.25 पर्यंत पश्चात त्रयोदशी
सूर्योदय……….प्रातः 06.13.33 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.31.41 पर
सूर्य राशि……………………….सिंह
चन्द्र राशि………………………कर्क
गुरु राशि………………………..धनु
नक्षत्र…………………………..पुष्य
दोप 03.43 पर्यंत पश्चात अश्लेषा
योग…………………………..परिघ
दोप 01.40 पर्यंत पश्चात शिव
करण………………………..कौलव
दोप 01.40 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु…………………………..शरद
दिन………………………..सोमवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
14 सितम्बर सन 2020 ईस्वी ।

⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.57 से 12.46 तक ।

👁‍🗨 राहुकाल :-
प्रात: 07.48 से 09.19 तक ।

🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
04:14:40 06:26:32
कन्या
06:26:32 08:37:09
तुला
08:37:09 10:51:46
वृश्चिक
10:51:46 13:07:57
धनु
13:07:57 15:13:35
मकर
15:13:35 17:00:43
कुम्भ
17:00:43 18:34:17
मीन
18:34:17 20:05:29
मेष
20:05:29 21:46:12
वृषभ
21:46:12 23:44:49
मिथुन
23:44:49 25:58:30
कर्क
25:58:30 28:14:40

🚦 दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।

☸ शुभ अंक………………..5
🔯 शुभ रंग………………सफ़ेद

✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.16 से 07.47 तक अमृत
प्रात: 09.18 से 10.50 तक शुभ
दोप. 01.52 से 03.24 तक चंचल
अप. 03.24 से 04.55 तक लाभ
सायं 04.55 से 06.26 तक अमृत
सायं 06.26 से 07.55 तक चंचल ।

📿 आज का मंत्र :-
।। ॐ स्वयम्भुवे नम: ।।

📢 संस्कृत सुभाषितानि :-
विषयाशावशातीतो निरारंम्भोऽपरिग्रहः ।
ज्ञानध्यान तपोरक्त स्तपस्वी स प्रशस्यते ॥
अर्थात :-
विषय की आशा के वश में न आया हुआ, अनारंभी, अपरिग्रही, ज्ञान-ध्यान-तप में मग्न रहनेवाला तपस्वी प्रशंसा के पात्र है ।

🍃 आरोग्यं :-
गले मे खराश, दर्द, सूजन के उपचार –

1) गुनगुने पानी में नमक मिला कर दिन में दो-तीन बार गरारे करें। गरारे करने के तुरन्त बाद कुछ ठंडा न लें। गुनगुना पानी पिएं जिससे गले को आराम मिलेगा।

2) कच्चा सुहागा आधा ग्राम मुंह में रखें और उसका रस चुसते रहें। दो तीन घण्टों मे ही गला बिलकुल साफ हो जाएगा।

3) सोते समय एक ग्राम मुलहठी की छोटी सी गांठ मुख में रखकर कुछ देर चबाते रहे। फिर मुंह में रखकर सो जाए। सुबह तक गला साफ हो जायेगा। मुलहठी चूर्ण को पान के पत्ते में रखकर लिया जाय तो और भी अच्छा रहेगा। इससे सुबह गला खुलने के साथ-साथ गले का दर्द और सूजन भी दूर होती है।

4) रात को सोते समय सात काली मिर्च और उतने ही बताशे चबाकर सो जायें। बताशे न मिलें तो काली मिर्च व मिश्री मुंह में रखकर धीरे-धीरे चूसते रहने से बैठा गला खुल जाता है।

⚜ आज का राशिफल :-

🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आत्मसम्मान बना रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलता रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। बड़े फैसले ले पाएंगे। अच्छी खबर प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। हल्की हंसी-मजाक से बचें। शत्रु प्रताड़ित कर सकते हैं। लाभ होगा।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यापार की दृष्टि से की गई यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में सम्मान मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। जोखिम न लें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। शुभ समय का लाभ लें।

👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कार्यकुशलता में कमी होगी। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवेक का प्रयोग करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति में जल्दबाजी न करें। भावना में न बहें। आय बनी रहेगी। जोखिम न उठाएं।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नए काम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग व प्रसन्नता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा लंबी व सफल रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमनत के कार्य टालें। लाभ होगा।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक लाभ में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम न लें। आर्थिक उन्नति के लिए किए गए निर्णयों का लाभ मिलना शुरू हो सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। प्रसन्नता बनी रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।

🙎🏻‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी विवाद में अपना पक्ष मजबूती से रख पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके काम अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। सावधान रहें।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शारीरिक हानि की आशंका है। दूसरों के बहकावे में न आकर स्वयं निर्णय लें। कारोबार अच्‍छा चलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में अतिरिक्त सावधानी रखें, विशेषकर गृहिणियां घर में कार्य करने वक्त लापरवाही न करें। लाभ होगा।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी बड़े विवाद का हल प्राप्त होगा। विजय प्राप्त होगी। विवाह के उम्मीदवारों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी न करें। राजकीय कार्यों में विशेष सफलता के योग हैं। व्यस्तता के चलते थकान रह सकती है।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
स्थायी संपत्ति के सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नए काम मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। सम्मान में कमी हो सकती है।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
विद्यार्थी वर्ग अपना कार्य कुशलता से कर पाएंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। मन में नए विचार आएंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। विवाह के उम्मीदवारों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अतिउत्साह में कोई गलत निर्णय न लें। बुरी खबर मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। यथासंभव यात्रा टालें। दौड़धूप अधिक होने से थकान व कमजोरी रह सकती है। जोखिम न लें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नौकरी में नए प्रयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी न करें। चोट लगने की आशंका है। थोड़े प्रयास से ही काम पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। प्रमाद न करें।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

Share Now

Related posts

Leave a Comment