महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉज़िटिव

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, मुंबई में कोरोना वायरस टेस्ट में पॉज़िटिव पाए गए हैं। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के वर्तमान पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं।

पीटीआई सूत्रों ने बताया कि अशोक चव्हाण अपने गृह जिले मराठवाड़ा में अक्सर मुंबई से यात्रा करते आ रहे थे।

इससे पहले, एनसीपी नेता और आवास मंत्री जितेंद्र अवध भी कोरोनो वायरस परीक्षण में पॉज़िटिव पाए गए थे। दो सप्ताह से अधिक समय तक मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वो ठीक हो गए हैं।

इस बीच, महाराष्ट्र में COVID-19 मामलों की संख्या रविवार को 3,041 नए डिटेक्शन के कारण 50,000 अंक को पार कर गई है, जो एक ही दिन में सबसे ज्यादा थी।

Share Now

Related posts

Leave a Comment