मृदा वैज्ञानिक डाॅ० मनोज कुमार सिंह | एक परिचय

डॉ मनोज कुमार सिंह विगत 12 वर्षों से कृषि विज्ञान केंद्र कौशांबी में मृदा वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। इसके पूर्व उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम में 10 वर्षों से अधिक कार्य का अनुभव रखते हैं। डॉ० सिंह विद्यार्थियों के मध्य तमाम प्रकार की गतिविधियों का आयोजन समय-समय पर करते रहते हैं। छात्र जीवन में ही डॉक्टर सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन भी कर चुके हैं।डॉ० सिंह अब तक 40 से अधिक टीवी कार्यक्रम 50 से अधिक रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस में काफी लोकप्रिय भी हैं।

प्रकाशन / प्रस्तुतियाँ:


अब तक डॉक्टर सिंह जी द्वारा 3 से अधिक शोध पत्र, 10 से अधिक लोकप्रिय लेख और 5 से अधिक सारगर्भित आलेखों, का प्रकाशन कर चुके हैं।

सोसाइटी की सदस्यता:


जीव विज्ञान और ग्रामीण विकास सोसायटी, इलाहाबाद की जीवन सदस्यता।
सोसायटी फॉर एग्रीकल्चर रूरल प्रोजेक्ट, कानपुर की जीवन सदस्यता।

सम्मेलन / संगोष्ठी / Syposium में भाग लिया:


समाज विज्ञान और ग्रामीण विकास, इलाहाबाद द्वारा “सतत कृषि और ग्रामीण विकास के लिए प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी।

Share Now

Related posts

One Thought to “मृदा वैज्ञानिक डाॅ० मनोज कुमार सिंह | एक परिचय”

  1. Manoj Kumar Singh

    बहुत सुंदर व सटीक व्याख्या से परिपूर्ण लेखन है, इसके लिए आप अपनी टीम सहित बधाई के पात्र हैं।आपका लेखन आपको शीर्ष शिखर पर ले जाते।

Leave a Comment