बौखलाए चीन ने भारत को तरेरी आंखे, कहा_ ‘दखलंदाजी से बिगड़ सकते हैं व्यापारिक रिश्ते’

अमेरिका और चीन के बीच चल रही तनातनी कम होने का नाम नही ले रहा। दोनो देशों के बीच बीते काफी वक़्त से ट्रेड वॉर चलता चला आ रहा है। वहीं भारत और अमेरिका के संबंधों की बात करें तो बीते कुछ वक़्त में ये प्रगाढ़ हुए हैं। लेकिन चीन, भारत_ अमेरिका के बीच रिश्तों के बदले हुए समीकरण को पचा नही पा रहा है। ऐसे में अब तिलमिलाया चीन, भारत को मुफ्त की नसीहतें दे रहा हैं।

दरअसल चीन का कहना है कि भारत को चीन_ अमेरिका की लडाइयों से दूर रहना चाहिये। चीनी के मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ में साफतौर पर भारत को नसीहत देते हुए कहा गया है कि ‘अच्छा होगा अगर भारत, अमेरिका-चीन के मामलों से दूर रहे’ दरअसल चीन ने ये सलाह कम चेतावनी ज़्यादा दी है। बौखलाए चीन के मुताबिक अगर भारत, अमेरिका का सहयोगी बन चीन के खिलाफ कोई भी गलत कार्रवाई करता है तो कोरोना के इस बुरे वक़्त में आर्थिक परिणाम भी बुरे होंगे।

चीन के मुताबिक भारत इस कोल्ड वॉर से दूर रहना ही व्यापारिक संबंध के लिये अच्छा होगा। गौरतलब है कि महज़ कुछ दिन पहले ही भारत_ चीन के बीच सुलह कराने को लेकर अमेरिका के प्रस्ताव को चीन ने ठुकरा दिया। चीन के एक समाचार पत्र में छपा कि सीमा विवाद को सुलझाने के लिये चीन को अमेरिका की मदद की बिल्कुल जरूरत नहीं है। हालांकि की चीन सरकार का इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नही आया।

[visual-link-preview encoded=”eyJ0eXBlIjoiaW50ZXJuYWwiLCJwb3N0IjoyODY3LCJwb3N0X2xhYmVsIjoiUG9zdCAyODY3IC0g4KSq4KWN4KSw4KS14KS+4KS44KWAIOCkruCknOCkpuClguCksOCli+CkgiDgpKrgpLAg4KS54KWAIOCkqOCkueClgOCkgiDgpJ/gpL/gpJXgpL4g4KS54KWIIOCkieCkpuCljeCkr+Cli+CklyAtIOCkteCljeCkr+CkteCkuOCkvuCkryB8IOCkleClh+CkguCkpuCljeCksOClgOCkryDgpK7gpILgpKTgpY3gpLDgpYAg4KSo4KS/4KSk4KS/4KSoIOCkl+CkoeCkleCksOClgCDgpJXgpL4g4KSs4KWc4KS+IOCkrOCkr+CkvuCkqCIsInVybCI6IiIsImltYWdlX2lkIjoyODY4LCJpbWFnZV91cmwiOiJodHRwczovL3d3dy5kZWFyZmFjdHMuY29tL3dwLWNvbnRlbnQvdXBsb2Fkcy8yMDIwLzA2L21zbWUtbWluaXN0ZXItbml0aW4tZ2Fka2FyaS1vbi1taWdyYW50LWxhYm91ci1hbmQtaW5kdXN0cnktcmVvcGVuLWR1cmluZy1sb2NrZG93bi0yNDB4MTcyLnBuZyIsInRpdGxlIjoi4KSq4KWN4KSw4KS14KS+4KS44KWAIOCkruCknOCkpuClguCksOCli+CkgiDgpKrgpLAg4KS54KWAIOCkqOCkueClgOCkgiDgpJ/gpL/gpJXgpL4g4KS54KWIIOCkieCkpuCljeCkr+Cli+CklyAtIOCkteCljeCkr+CkteCkuOCkvuCkryB8IOCkleClh+CkguCkpuCljeCksOClgOCkryDgpK7gpILgpKTgpY3gpLDgpYAg4KSo4KS/4KSk4KS/4KSoIOCkl+CkoeCkleCksOClgCDgpJXgpL4g4KSs4KWc4KS+IOCkrOCkr+CkvuCkqCIsInN1bW1hcnkiOiLgpJzgpYjgpLjgpL4g4KSV4KWAIOCkueCkriDgpLjgpK3gpYAg4KSc4KS+4KSo4KSk4KWHIOCkueCliOCkgiDgpJXgpYAg4KSV4KWL4KSw4KWL4KSo4KS+IOCkuOCkguCkleCljeCksOCkruCkoyDgpJXgpYcg4KSV4KS+4KSw4KSoIOCksuCkl+CkreCklyDgpLjgpK3gpYAg4KSq4KWN4KSw4KS14KS+4KS44KWAIOCkruCknOCkpuClgeCksCDgpLXgpL7gpKrgpLgg4KSF4KSq4KSo4KWHIOCkquCljeCksOCkpuClh+CktiDgpLLgpYzgpJ8g4KSa4KWB4KSV4KWHIOCkueCliOCkguClpFsmaGVsbGlwO10iLCJ0ZW1wbGF0ZSI6InVzZV9kZWZhdWx0X2Zyb21fc2V0dGluZ3MifQ==”]

 

दरअसल ‘राष्ट्रीय सुरक्षा कानून’ के मसले पर हांगकांग को मिल रहे अन्तर्राष्ट्रीय समर्थन से चीन बुरी तरह बौखलाया हुआ है। खासतौर पर अमेरिका इन दिनो चीन का सबसे बड़ा दुश्मन बन चुका हैं। वहीं लद्दाख प्रकरण को लेकर चीन भारत से भी उलझा हुआ है। वहीं कोरोना महामारी को लेकर पूरा विश्व चीन पर ही ठीकरा फोड़ रहा है। ऐसे में अब तिलमिलाया चीन भारत को आंखे तरेर रहा है।

Share Now

Related posts

Leave a Comment