मोदी ने कारोबारियों को दिलाया भरोसा | कहा आप एक कदम बढाइए सरकार आपके साथ बढ़ाएगी चार कदम | पढ़ें पूरी ख़बर

कोरोना संकट मे आर्थिक व्यवस्था के चरमराने के हालातों में देश के कारोबारियों को सरकार ने यह आश्वासन दिया है कि वह हर कदम उनके साथ है। सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की है। इस बीच आज प्रधानमंत्री ने सवेरे CII कार्यक्रम मे हिस्सा लिया।
उन्होनें कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आर्थिक संकट को लेकर देश मे कई चुनौतियाँ हैं।

भारतीय अर्थव्यवस्था मे जान फूंकने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान एक अहम मंत्र है।उद्योग परिसंघ के सालाना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कारोबारियों को यह भरोसा दिलाया कि उनके हर कदम में सरकार उनके साथ है। देश अब लाॅकडाउन को पीछे छोड़ चुका है। तीन महीने पहले देश मे एक भी पीपीई किट नही बनती थी लेकिन आज रोज तीन लाख किट बन रही है।

PM ने कहा CII हर सेक्टर को लेकर एक रिसर्च तैयार करके मुझे दे। उन्होने कहा कि कोरोना से लडना भी है साथ ही साथ अपनी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करना है। हम उसी रफ्तार को पुनः वापस लायेंगे ऐसा मेरा विश्वास है।

[visual-link-preview encoded=”eyJ0eXBlIjoiaW50ZXJuYWwiLCJwb3N0IjoyODY3LCJwb3N0X2xhYmVsIjoiUG9zdCAyODY3IC0g4KSq4KWN4KSw4KS14KS+4KS44KWAIOCkruCknOCkpuClguCksOCli+CkgiDgpKrgpLAg4KS54KWAIOCkqOCkueClgOCkgiDgpJ/gpL/gpJXgpL4g4KS54KWIIOCkieCkpuCljeCkr+Cli+CklyAtIOCkteCljeCkr+CkteCkuOCkvuCkryB8IOCkleClh+CkguCkpuCljeCksOClgOCkryDgpK7gpILgpKTgpY3gpLDgpYAg4KSo4KS/4KSk4KS/4KSoIOCkl+CkoeCkleCksOClgCDgpJXgpL4g4KSs4KWc4KS+IOCkrOCkr+CkvuCkqCIsInVybCI6IiIsImltYWdlX2lkIjoyODY4LCJpbWFnZV91cmwiOiJodHRwczovL3d3dy5kZWFyZmFjdHMuY29tL3dwLWNvbnRlbnQvdXBsb2Fkcy8yMDIwLzA2L21zbWUtbWluaXN0ZXItbml0aW4tZ2Fka2FyaS1vbi1taWdyYW50LWxhYm91ci1hbmQtaW5kdXN0cnktcmVvcGVuLWR1cmluZy1sb2NrZG93bi0yNDB4MTcyLnBuZyIsInRpdGxlIjoi4KSq4KWN4KSw4KS14KS+4KS44KWAIOCkruCknOCkpuClguCksOCli+CkgiDgpKrgpLAg4KS54KWAIOCkqOCkueClgOCkgiDgpJ/gpL/gpJXgpL4g4KS54KWIIOCkieCkpuCljeCkr+Cli+CklyAtIOCkteCljeCkr+CkteCkuOCkvuCkryB8IOCkleClh+CkguCkpuCljeCksOClgOCkryDgpK7gpILgpKTgpY3gpLDgpYAg4KSo4KS/4KSk4KS/4KSoIOCkl+CkoeCkleCksOClgCDgpJXgpL4g4KSs4KWc4KS+IOCkrOCkr+CkvuCkqCIsInN1bW1hcnkiOiLgpJzgpYjgpLjgpL4g4KSV4KWAIOCkueCkriDgpLjgpK3gpYAg4KSc4KS+4KSo4KSk4KWHIOCkueCliOCkgiDgpJXgpYAg4KSV4KWL4KSw4KWL4KSo4KS+IOCkuOCkguCkleCljeCksOCkruCkoyDgpJXgpYcg4KSV4KS+4KSw4KSoIOCksuCkl+CkreCklyDgpLjgpK3gpYAg4KSq4KWN4KSw4KS14KS+4KS44KWAIOCkruCknOCkpuClgeCksCDgpLXgpL7gpKrgpLgg4KSF4KSq4KSo4KWHIOCkquCljeCksOCkpuClh+CktiDgpLLgpYzgpJ8g4KSa4KWB4KSV4KWHIOCkueCliOCkguClpCAgWyZoZWxsaXA7XSIsInRlbXBsYXRlIjoidXNlX2RlZmF1bHRfZnJvbV9zZXR0aW5ncyJ9″]

देश के टैलेंट,टेक्नालाॅजी एवम क्षमताओं पर है पूर्ण विश्वास। कोरोना ने हमारी स्पीड भले ही धीमी की हो किंतु भारत अनलाॅक फेज मे प्रवेश कर चुका है और उसकी रफ्तार अब नही रुकेगी।भारत की स्थिति मजबूत बनाने के लिए जो महत्वपूर्ण कदम सरकार ने समय रहते लिए उससे भारत को इस आपदा से निपटने का हौंसला मिला। भारत ग्लोबल सप्लाई चेन मे भी मजबूत बनेगा।दुनिया के कई देशों से बेहतर स्थिति में है भारत।

Share Now

Related posts

Leave a Comment