यूपी 69000 शिक्षक भर्ती 2020- जिला आवंटन लिस्ट जारी, काउंसलिंग 3 जून से

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जिला आवंटन के लिए यूपी 69000 सहायक शिक्षक मेरिट सूची जारी की है। सूची आधिकारिक साइट atrexam.upsdc.gov.in और upbasiceduboard.gov.in पर उपलब्ध है। परिषद द्वारा वेबसाइट पर 1 जून, 2020 को सूची जारी की गई है।

(उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करके सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं)

परिषद ने आधिकारिक तौर पर लिस्ट रिलीज़ के समय की घोषणा नहीं की थी, लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार, सूची 1 जून, 2020 को निकाली जानी थी। 69000 रिक्त पदों को भरने के लिए यूपी शिक्षक पदों के लिए काउंसलिंग 3 जून से शुरू होगी और 6 जून, 2020 समाप्त हो जाएगी।

17 मई को जारी नोटिस में बताया गया था कि जिले का आवंटन 31 मई को जारी किया जाना है। लेकिन मोबाइल नंबर अपडेट की आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई से 28 मई, 2020 कर दी गई थी जिस कारण जिला सूची जारी करने में देरी हुई। काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र 3 जून से 6 जून, 2020 तक दिया जाएगा।

[visual-link-preview encoded=”eyJ0eXBlIjoiaW50ZXJuYWwiLCJwb3N0IjoyODM3LCJwb3N0X2xhYmVsIjoiUG9zdCAyODM3IC0g4KS44KWL4KSo4KWCIOCkuOClguCkpiDgpKrgpLAg4KSm4KS/4KSX4KWN4KSm4KSw4KWN4KS24KSVIOCkuOCkguCknOCkryDgpJfgpYHgpKrgpY3gpKTgpL4g4KSs4KSo4KS+4KSo4KWHIOCknOCkviDgpLDgpLngpYcg4KS54KWI4KSCIOClnuCkv+CksuCljeCkriB8IOCkuOCli+CkqOClgiDgpLjgpYLgpKYg4KS44KWHIOCkruCkvuCkguCkl+ClhyDgpLDgpL7gpIfgpJ/gpY3gpLggfCDgpIXgpJXgpY3gpLfgpK/gpJXgpYHgpK7gpL7gpLAg4KSo4KS/4KSt4KS+4KSP4KSC4KSX4KWHIOCkruClgeCkluCljeCkryDgpJXgpL/gpLDgpKbgpL7gpLAgfCIsInVybCI6IiIsImltYWdlX2lkIjoyODQzLCJpbWFnZV91cmwiOiJodHRwczovL3d3dy5kZWFyZmFjdHMuY29tL3dwLWNvbnRlbnQvdXBsb2Fkcy8yMDIwLzA2L3NhbmpheS1ndXB0YS13YW50cy1yaWdodHMtb2Ytc29udS1zb29kLWJpb3BpYy1zdGFycmluZy1ha3NoYXkta3VtYXItMjQweDE3Mi5wbmciLCJ0aXRsZSI6IuCkuOCli+CkqOClgiDgpLjgpYLgpKYg4KSq4KSwIOCkpuCkv+Ckl+CljeCkpuCksOCljeCktuCklSDgpLjgpILgpJzgpK8g4KSX4KWB4KSq4KWN4KSk4KS+IOCkrOCkqOCkvuCkqOClhyDgpJzgpL4g4KSw4KS54KWHIOCkueCliOCkgiDgpZ7gpL/gpLLgpY3gpK4gfCDgpIXgpJXgpY3gpLfgpK/gpJXgpYHgpK7gpL7gpLAg4KSo4KS/4KSt4KS+4KSP4KSC4KSX4KWHIOCkruClgeCkluCljeCkryDgpJXgpL/gpLDgpKbgpL7gpLAgfCIsInN1bW1hcnkiOiLgpKrgpLDgpKrgpY3gpLDgpL7gpILgpKTgpYAg4KSu4KSc4KSm4KWC4KSw4KWL4KSCIOCkleCliyDgpIngpKjgpJXgpYcg4KSw4KS+4KSc4KWN4KSvIOCkteCkvuCkquCkuCDgpK3gpYfgpJzgpKjgpYcg4KSV4KWAICYjODIyMDvgpJjgpLAg4KSt4KWH4KSc4KWLJiM4MjIxOyDgpK7gpYHgpLngpYDgpK4g4KSF4KSt4KS/4KSo4KWH4KSk4KS+IOCkuOCli+CkqOClgiDgpLjgpYLgpKYg4KSo4KWHIOCkheCkquCkqOClhyDgpLngpL7gpKUg4KSu4KWH4KSCIOCksuCkv+Ckr+CkviDgpLngpYggfCBbJmhlbGxpcDtdIiwidGVtcGxhdGUiOiJ1c2VfZGVmYXVsdF9mcm9tX3NldHRpbmdzIn0=”]

 

परीक्षा का परिणाम 12 मई को परिषद द्वारा घोषित किया गया था और 14 मई, 2020 को परिणाम लिंक सक्रिय हो गया था। 18 मई, 2020 को नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई। लगभग 1.46 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। उत्तर प्रदेश के स्कूलों में सहायक अध्यापक के रूप में भर्ती के लिए 6 जनवरी, 2019 को कुल 4,09,530 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।

Share Now

Related posts

Leave a Comment