कोरोना ने ले ली BMC के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर की जान | नहीं रहे शिरीष दीक्षित | पढ़े पूरी खबर |

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर शिरीष दीक्षित का कोरोना वायरस से निधन हो गया। मुंबईवासिओ के लिए यह खबर काफी शोकजनक है। ५४ वर्षीय शिरीष दीक्षित का तीन चार दिन पहले ही कोरोना का टेस्ट किया गया था, तब उनमे कोई लक्षण नहीं थे। मगर आज सुबह यानि मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गयी। उनकी मृत्यु से पहले डॉक्टरों को सूचना दी गयी थी पर डॉक्टरों की टीम के पहुंचने से पहले ही शिरीष जी की सांसे रुक गयी।

शिरीष के परिवार के तीन सदस्यों को क्वारनटीन कर दिया गया है। देश में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र राज्य में है। मुंबई के इलाको में संक्रमितों की तादात बहुत बढ़ चुकी है। देश में सबसे ज्यादा मरीज भी महाराष्ट्र से ही हैं। पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से 64 मौतें हुई हैं जिसमे बीएमसी के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर शिरीष दीक्षित भी शामिल हैं।

मुंबई में कोरोना के एक्टिव केसेस की संख्या 26345 है। पिछले 24 घंटों के आंकड़े देखें तो मुंबई में 311 नए मामले सामने आए हैं और 64 लोगों की मौत हुई है।

Share Now

Related posts

Leave a Comment