माणिक साहा ही बनेंगे त्रिपुरा के अगले CM, प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं बिप्लब देव |

माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के अगले CM, बिप्लब देव बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष |


त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. बिप्लब देव ने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने अपना पद छोड़ दिया. वहीं शाम होते-होते त्रिपुरा का नया मुख्यमंत्री भी तय हो गया है. डॉ. माणिक साहा अब त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री होंगे.

बिप्लब देव बन सकते हैं नए प्रदेश अध्यक्ष

बता दें डॉ. माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री होंगे, साथ ही बिप्लब देब को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है. वहीं, बिप्लब देब ने माणिक साहा को त्रिपुरा बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने की बधाई दी. वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े त्रिपुरा में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे.

बिप्लव देव को लेकर संगठन में थी नाराजगी

बता दें बिप्लव देव को लेकर संगठन में नाराजगी चल रही है. दो विधायकों ने भी इसके चलते पार्टी छोड़ दी है और विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर भाजपा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. मालूम हो कि अगले साल 2023 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. गुजरात की तर्ज पर त्रिपुरा में मंत्री से लेकर संगठन तक में बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं. खबरें हैं कि इस्तीफे के बाद बिप्लब देव संगठन में किसी पद को संभाल सकते हैं. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि उनके लिए पार्टी सर्वोपरि है, पार्टी से बढ़कर कुछ नहीं है.

बिप्लब देब ने आगे कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता भाजपा को फिर से सत्ता में लाना है. लंबे समय तक हमें त्रिपुरा में भाजपा को सत्ता में बनाए रखने की जरूरत है. जब तक हमारे पास एक मजबूत संगठन है और हम सरकार में हैं, यह सबसे महत्वपूर्ण है कि हम सत्ता में बने रहें. गौरतलब है, बिप्लव देब 2018 में मुख्यमंत्री बने थे. अगले साल त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

Share Now

Related posts

Leave a Comment