कथित तौर पर क़ुरान के अपमान से स्वीडन में भड़का दंगा, जगह जगह पर लगा दी गयी आग |

स्वीडन में इस्लाम विरोधी गतिविधियों के चलते दंगा भड़क गया है। आपको बता दें कि साउथ स्वीडन के माल्मो सिटी में 300 से ज़्यादा लोग, इस्लाम के खिलाफत करने वाली गतिविधियों का विरोध करने के लिए साथ आए। दरअसल बताया जा रहा कि पहले दक्षिणपंथियों की तरफ से कुरान की प्रति को आग के हवाले किया गया। जिसके बाद ये हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरु हुआ। जिसके बाद दंगा कुछ इस कदर भड़का कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाज़ी की। इतना ही नही, गाड़ियों के टायरो में आग भी लगा दी।

पुलिस के मुताबिक कुरान की एक प्रति जलाने के बाद भड़के इस दंगे पर अभी तक क़ाबू नही पाया जा सका है। इस पर नियंत्रण की लगातार कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक ये हिंसक प्रदर्शन उसी जगह पर हुआ, जहां कुरान जलाने की घटना को अंजाम दिया गया था। इसलिए इस पूरे मामले को एक दूसरे की कड़ी समझी जा रही है। ये भी बताया जा रहा कि स्वीडन के राजनेता रमसुस पालुदन को माल्मो में मीटिंग की परमीशन नहीं मिलने से ये दंगा भड़का। पालुदन को स्वीडन की सीमा पर ही रोक दिया गया।

गौरतलब है कि महज़ कुछ दिन पहले ही बहरीन के एक शॉपिंग मॉल का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसमे एक मुस्लिम महिला वहां पर रखी गई भगवान गणेश की मूर्तियों को गिराकर तोड़ रही थी। जिस पर लोगों ने काफ़ी नाराज़गी जताई थी।लेकिन भगवान गणेश के अराधकों ने धैर्य रखते हुए अपनी समझदारी का परिचय दिया था। हालांकि बाद में उस महिला पर कानून के तहत कारवाई भी की गयी थी।

आप सबको याद होगा कि बैंगलोर में भी महज़ कुछ दिन पहले ही एक हिंसक प्रदर्शन हुआ था। स्थानीय पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया गया था जिसमे कई पुलिस वालों की जान जाते जाते बची। इस पूरे हिंसक घटना की वजह अल्लाह का अपमान किया जाना बताया गया था।

Share Now

Related posts

Leave a Comment