प्रेग्नेंसी की खबर पर अनुष्का विराट का ट्रवीट, फैंस दे रहे हैं शुभकामनाएँ |

भारतीय कप्‍तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर नन्हें मेहमान की एंट्री होने वाली है। अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं, यह खुशखबरी अनुष्का ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है।
अनुष्का ने ट्वीट किया और कॅप्शन में लिखा है कि “हम दो से तीन होने वाले हैं, जनवरी 2021 में।”
पोस्ट देखे:-
(सौजन्य: Twitter)

खबरों की माने तो अनुष्का के ट्रवीट से पहले ही सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट कोहली की तस्‍वीर जमकर वायरल हो रही थी जिसमें कोहली अनुष्‍का के बेबी बंप के साथ पोज देते नजर आ रहे थे।

खबरों के अनुसार पिछले दिनों अनुष्का को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद इस बात के कयास लगाये जाने लगे कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं!!
पर अब अनुष्का ने खुद ही ट्विटर पर यह खुशखबरी शेयर कर दी है।

ट्विटर ही नहीं सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर अनुष्का और विराट के इस पोस्ट के बाद दोनों के फैंस और चाहने वालों के कमेंट्स की बौछार शुरु हो गई हैं।
विराट और अनुष्का के फैंस दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। पिछले कुछ महीनों से कोहली और अनुष्‍का के बारें में लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्‍द ही उनकी जिंदगी में एक नन्‍हा मेहमान आने वाला है जो सच साबित हो गया है।

Share Now

Related posts

Leave a Comment