सिद्धार्थ पिठानी पर सुशांत के पारिवारिक वकील विकास सिंह का चौंकाने वाला खुलासा |

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की ओर से केस लड़ रहे वकील विकास सिंह ने उनके पुराने फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को लेकर बड़े राज खोले हैं। सुशांत सिंह राजपूत के मामले में वैसे तो हर रोज काफी हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं, लेकिन अब विकास सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई बातों से पर्दा उठाया है।

वकील विकास सिंह ने आरोप लगाया है कि “सिद्धार्थ पिठानी लगातार रिया चक्रवर्ती की मदद कर रहे हैं”।  विकास सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा है कि ”सिद्धार्थ पिठानी काफी संदिग्ध है, वो काफी समझदार क्रिमिनल है। जब तक FIR नहीं हुई थी तो वो सुशांत के परिवार से लगातार बात कर रहा था और उनकी मदद भी कर रहा था। जैसे ही सुशांत के पिता के के सिंह ने FIR दर्ज किया रियाके खिलाफ सिद्धार्थ पिठानी रिया चक्रवर्ती की मदद करने लगा”।

पोस्ट देखे:-
(सौजन्य: Twitter)

विकास सिंह ने बयान मे एक और बात कही है जो काफी चौंकाने वाली है। विकास सिंह का कहना है कि “जिस तरह से FIR दर्ज होने के बाद सिद्धार्थ पिठानी व्यवहार कर रहा है और जिस तरह से सिद्धार्थ रिया को ईमेल लिख रहा है, सिद्धार्थ काफी संदिग्ध है। कस्टोडिल इंटेरोगेशन के बाद ही सच सामने आएगा”।

विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में मुंबई पुलिस पर कई सवाल खड़े किए थे। विकास सिंह का कहना है कि “मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में गंभीरता से कोई जांच नहीं की है”।

Share Now

Related posts

Leave a Comment