प्रयागराज में छेमार गैंग का आंतक काल, लूट पाट के लिए एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या की।

होलागढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। यूपी पुलिस ने दो जुलाई की रात को हुए इस सामूहिक हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले छेमार गैंग को पकड़ लिया है। छेमार गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छेमार गैंग का सरगना बदायूं निवासी पचास हजार का इनामी मोबिन है। बदायूं पुलिस ने मोबिन को 14 जुलाई को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के सदस्य घुमंतू जाति के खानाबदोश लोग हैं।

इस गैंग में छह हत्या करने वाला ही गैंग का सरगना बनता है। इसीलिए इसे छेमार गैंग कहा जाता है। दिन में रेकी कर रात में की लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। छेमार गैंग के सदस्य सारिक,शहरुख, डाबर,वारिश, फरमान गिरफ्तार हुए। हत्या में प्रयुक्त एक चापड़,एक कुल्हाड़ी,दो चाकू, चोरी का मोबाइल, लूट के 8900 रुपए बरामद किए। पुलिस पड़ोसी होमगार्ड सुरेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।
मृतक विमलेश पांडेय के मोबाइल से छेड़छाड़ कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में जेल भेजा जा रहा है। क्लीनिक चलाने वाले विमलेश पांडेय के एक बेटे और दो बेटियों की नृशंस हत्या हुई थी। विमलेश पांडेय की पत्नी रचना गंभीर रूप से घायल हुई थी। एसआरएन अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है ।

Share Now

Related posts

Leave a Comment