भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के घर में हुई तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस।

भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के घर में हुई तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस।


महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दादर स्थित डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के घर- राजगृह में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की है। अभी घर में बाबा साहेब के वंशज प्रकाश अंबेडकर और आनंदराज अंबेडकर रहते हैं। बदमाशों ने गार्डन और बरामदे में तोड़फोड़ की है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

इस घटना पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, ‘मैंने पुलिस को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। ‘ प्रकाश अंबेडकर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रकाश ने कहा कि हमें अभी शांति व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत है।

नरकलोक: चित्रकूट के खदानों में हो रहा है लड़कियों का यौन शोषण, मेहनताने के बदले कर रहे हैं ज‍िस्म का सौदा। पढ़े पूरी खबर।

डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के घर में ...

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रकाश अंबेडकर ने कहा, ‘ये सच है कि दो लोग राजगृह आए थे और उन्होंने अन्य सामान के साथ सीसीटीवी तोड़ने का भी प्रयास किया। पुलिस ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया. सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच भी कर रहे हैं। उन्होंने अपना काम अच्छे से किया है। तबतक मैं सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं और कृप्या लोग राजगृह के निकट एकत्रित न हों। ‘ फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share Now

Related posts

Leave a Comment