1 जुलाई की प्रमुख घटनाएं | जानें इस दिन इतिहास में घटित हुई सारी घटनाएं | सामान्य ज्ञान |

1 जुलाई का इतिहास, जानें इस दिन इतिहास में घटित हुई सारी घटनाएं-


🎯1781 – मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नाेवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।

🎯1852 – सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘ सिंध डाक (Scinde Dawk)’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।

🎯1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।

🎯1878 – कनाडा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन शामिल हुआ।

🎯1879 – भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।

🎯1881 – आज ही के दिन टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई।

🎯1921 – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना हुई।

🎯1948 – मुहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक का उद्दघाटन किया।

🎯1949 – त्रावनकोर-कोचीन राज्य बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा।

🎯1955 – इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।

🎯1963 – यूएस पोस्ट आॅफिस ने जिप कोड प्रणाली को लागू किया।

🎯1964 – भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना हुई।

🎯1975 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय विकास के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की।

🎯1979 – इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सोनी ने वाकमैन पेश किया।

🎯1987 – न्यूयॉर्क में खेल को समर्पित स्टेशन ‘डब्लूएएफएन’ स्थापित किया किया।

🎯1990 – पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता मिली।

🎯1991 – बारसा संधि भंग की गयी।

🎯1994 – यासर अराफ़ात 27 साल के निर्वासन के बाद स्वदेश वापस लौटे थे।

🎯1994 – रोमान हर्जोग द्वारा जर्मनी के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

🎯1995 – सं.रा. अमेरिका ने ताईवान के ख़िलाफ़ लगाये गये प्रतिबंध को हटाया।

🎯1996 – ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।

🎯1997 – ब्रिटिश सरकार ने हांगकांग का शासन चीन को सौंपा था।

🎯1997 – देश की पहली साइंस सिटी कोलकाता में स्थापित की गई।

🎯2000 – लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।

🎯2003 – समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता।

🎯2004 – आसियान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु ऑस्ट्रेलिया से समझौता किया।

🎯2006 – एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत ने 8 स्वर्ण जीते।

🎯2006 – अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की।

🎯2006 – ईराक में अलकायदा के वांछित नेता अबू अमूब अल मसरी पर अमेरिका ने 50 लाख डालर का इनाम रखा।

🎯2006 – परिमार्जन आज तक के सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।

🎯2007 – इंग्लैंड में सार्वजनिक स्थलों पर स्मोकिंग पर प्रतिबंध प्रभावी हुआ।

🎯2007 – दलाई लामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता प्रारम्भ।

🎯2008 – गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्रायल पर रॉकेट दागा।

🎯2013 – नेप्च्यून के चंद्रमा एस/2004एन 1 की खोज की है।

🎯2017 – भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

 


● जन्म

1646 – जर्मन गणितज्ञ गॉट्फ्रीड लाइबनिझ।

1742 – जर्मन भौतिकशास्त्री जॉर्ज क्रिस्तॉफ लिश्टेनबर्ग।

1788 – फ्रेंच गणितज्ञ ज्याँ-व्हिक्टर पाँसेले।

1882 – पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्म 1882 में हुआ इस दिन को डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1889 – बेनेगल रामा राव भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर।

1906 – अमेरिकन उद्योगपती एस्टे लॉडर।

1913 – महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक।

1915 – गुयेन वैन लिंह का जन्म हुआ वो वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।

1921 – बोत्स्वाना के प्रथम राष्ट्रपति सेरेत्से खामा।

1925 – भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कथा साहित्यकार अमरकांत।

1927 – भारत के 8वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह।

1927 – हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक सुधाकर पाण्डेय।

1928 – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव।

1933 – परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक अब्दुल हमीद।

1933 – वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन।

1935 – वाणिज्य स्नातक, विधि स्नातक, सातवीं लोकसभा के सदस्य जयपाल सिंह कश्यप।

1938 – मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया।

1949 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू।

1949 – दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार डॉ. तुलसीराम।

1951 – अमेरिकन संगीतकार फ्रेड श्नायडर।

1952 – मध्य प्रदेश सरकार में ‘पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री’ गोपाल भार्गव।

1961 – भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ कल्पना चावला।

1961 – वेल्स राजकुमारी डायेना।

1966 – प्रसिद्ध भारतीय शासत्रीय गायक एवं संगीतकार उस्ताद राशिद ख़ान।

1973 – समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव।


● निधन

1862 – भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय।

1941 – स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि।

1962 – आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक पुरुषोत्तम दास टंडन।

1962 – भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय।

1971 – ऑस्ट्रेलियन-ब्रिटिश भौतिकशास्त्री सर विल्यम लॉरेन्स ब्रॅग।

1994 – मराठी रंगकर्मी राजाभाऊ नातू।


● उत्सव

  •  राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर विधान चंद्र राय जन्म दिवस)
  •  भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस
  •  राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन स्मृति दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय चुटकुला दिवस
Share Now

Related posts

Leave a Comment