दिनांक 1 जुलाई 2020, सुबह देश – राज्यों से बड़ी खबरें |

दिनांक 1 जुलाई 2020, सुबह देश, राज्यों से बड़ी खबरें


 

1. देश के 80 करोड़ गरीबों को नवंबर तक मिलेगा मुफ्त अनाज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ाने का ऐलान।

2. ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ का विस्तार PM मोदी की संवेदनशीलता दिखाती है- अमित शाह।

3. PM मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर राहुल गांधी का शायराना हमला- तू इधर-उधर की बात न कर, ये बता कि काफिला क्यों लुटा, कभी सुषमा स्वराज ने इसी शेर से कांग्रेस को घेरा था।

4. चीन पर पीएम मोदी के न बोलने का मलाल, पर कांग्रेस को खुशी कि सोनिया गांधी की बात मानी।

5. PM मोदी के बाद ममता बनर्जी का बड़ा एलान, बंगाल सरकार जून 2021 तक देगी फ्री राशन।

6. चीन नहीं संभाल पा रहा ‘डिजिटल झटका’, कहा- भारत से करेंगे प्रतिबंध हटाने की मांग।

7. सिंधिया और शिवराज के दबदबे पर लगाम लगाने के लिए टला मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार।

8. पतंजलि ने ‘कोरोना किट’ नामक किसी भी दवा के उत्पादन के दावे से किया इनकार, कहा- नहीं किया कानून उल्लंघन।

9. राजस्थान में कोरोना के 354 नए केस सामने आए और 8 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 18014 हुए, अब तक 413 की मौतः स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान।

10. गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 620 नए केस सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 32446 हुए, अब तक 1848 लोगों की मौतः स्वास्थ्य विभाग, गुजरात।

11. महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, कल तक 4878 नए केस।

12. बिहार में फिर आसमान से बरसी मौत, बिजली गिरने से 11 लोगों की गई जान,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है मुआवजे का एलान।

13. कोरोना वायरस की हाई लेवल मीटिंग में बोले शाह- दिल्ली में पहले कंटेनमेंट जोन के घरों की स्क्रीनिंग की जाए।

14. कोरोनिल टैबलेट पर लगी कोरोना की फोटो हटाए पतंजलि: उत्तराखंड आयुर्वेद विभाग।

15. सरकारी, बैंक और कोर्ट के कर्मचारियों के लिए आज से शुरू होगी मुंबई लोकल ट्रेन।

16. सोना में सुधार,चांदी भी चमकी।

17. मुंबई के मीरा भायंदर में 10 दिनों का सख्त सम्पूर्ण लॉकडाउन।

सोना = + ५१८ = ४८७६२
चांदी = + १५२८ = ४९६५१

Share Now

Related posts

Leave a Comment