अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जानें कैसे लागू हुआ अंतराष्ट्रीय योग दिवस तथा अन्य दिलचस्प तथ्य | पढ़ें विस्तार से

आज पूरे विश्व भर में 6वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस की शुरुआत कब और कैसे हुई आज हम आपके लिए लेकर आए हैं इस पर एक विशेष रिपोर्ट…

योग की शुरुआत भारत में पूर्व-वैदिक काल में हुई मानी जाती है योग हजारों साल से भारतीयों की जीवन-शैली का हिस्सा रहा है ये भारत की धरोहर है। योग में पूरी मानव जाति को एकजुट करने की शक्ति है यह ज्ञान, कर्म और भक्ति का आदर्श मिश्रण है। दुनिया भर के अनगिनत लोगों ने योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाया है।

योग हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी है। हर वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है।विश्व योग दिवस का उद्देश्य सम्पूर्ण विश्व में योग से प्राप्त होने वाले लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। योग से कोई नुकसान नहीं होता अगर आप अपने शरीर के हिसाब से उचित तरह का योग करते है तो आप स्वस्थ रहेंगे और खुशहाल जीवन बिताएंगे। स्वामी विवेकानंद योग के बहुत बड़े समर्थक थे उन्होंने ही सबसे पहले योग को पश्चिमी देशो में फैलाया था। योग का चिन्ह ओम (ॐ) होता है यह हिंदू धर्म में एक मंत्र माना जाता है।

भारत के योग दिवस प्रस्ताव का विश्व के 193 देशों ने किया था समर्थन


योग दिवस के संबंध में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव रखा गया था जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ में 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया था, जो किसी भी दिवस के लिए सबसे कम समय है। 21 जून 2015 को पहला विश्व योग दिवस मनाया गया था जिसमें करीब 175 देशों ने हिस्सा लिया था। पूरे विश्व में 100 से ज्यादा योग सिखाने वाले स्कूल मौजूद है।

जब मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया विरोध
इस्लामिक राष्ट्रों में से अफगानिस्तान, तुर्की, ईरान, इंडोनेशिया, यूएई, कतर और ओमान ने यूएन में भारत के योग संबंधी प्रस्ताव का समर्थन किया था। वहीं पाकिस्तान, सउदी अरब, मलेशिया, ब्रूनेई, मॉरिशस, कैमरुन, लिबिया और बुर्किना फासो ने इसका समर्थन नहीं किया है। 2008 में मलेशिया ने मुस्लिमो के लिए योग पर बैन लगा दिया था उनका मानना है की इससे उनका मुस्लिम धर्म पर विश्वास कम हो जायेगा।

योग से संबंधित रोचक तथ्य
एक शोध से ये पता चला है की योग करने से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक परेशानियों में सुधार लाया जा सकता है। योगाचार्यों का ऐसा मानना है कि योग करने से सेक्स संबंधित कई परेशानियाँ दूर होती है। अमेरिका 1 में एक nude yoga केंद्र है जहा पर नग्न अवस्था में योग कराया जाता है।

परमहंस योगानंद एक प्रसिद्ध योग गुरु थे जिन्होंने भारत में लाखो लोगो को क्रिया योग सिखाया था। योग की 8 शाखाएं होती है (यम ,नियम ,आसन ,प्रणायाम ,प्रतिहार,धरना,ध्याना और समाधि). Yoga शब्द संस्कृत भाषा यूज से उत्पन्न हुआ है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है मिलन या संयोग अर्थात आत्मा का परमात्मा से मिलन को yoga से जोड़ कर देखा जाता है।

Bette Calman का 85 साल की आयु में योग टीचर होने का Guinness world में नाम है। आजकल yoga का एक और तरीका प्रसिद्ध हो रहा है जिसे Doga कहते है इसमें लोगे अपने dog को लेकर बाहर जाते है और उसको घुमाते समय stretching कर लेते है। Hot yoga ऐसा yoga होता है जो काफी गर्म और आद्रता वाली जगह पर किया जाता है इसे करने से हमारे शरीर के Toxin त्वचा के जरिये बाहर निकल जाते है। एक शोध के मुताबिक 3 करोड़ अमेरिकी प्रतिदिन योग करते हैं। ऋग्वेद में भी योग का उल्लेख है। सूर्योदय और सूर्यास्त आयोग के लिए सही समय है५योग करने के 2 घंटे पहले कुछ ना खाएं योग करने के 1 घंटे बाद ही खाएं। नहाकर योग करें बेहतर है अथवा योग के 1 घंटे बाद नहाए।

Share Now

Related posts

Leave a Comment