Being human के जरिये मनी-लॉन्ड्रिंग करते है सलमान, दबंग के डायरेक्टर ने खोली सलमान की पोल ? पढ़े पूरी खबर।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड के माफिया माने जाने वालों को लगातार निशाने पर लिया जा रहा है। इस तबके में सलमान खान से लेकर करण जौहर तक, हर वो सितारा शामिल है जिन पर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है। सुशांत की मौत के बाद से परकटे परिंदो ने भी उड़ान भरना शुरू कर दिया है। एक एक करके सभी मिलकर बॉलीवुड के माफियाओं के पोल खोल रहे है। कंगना रनौत, सोनू निगम, पायल रहतोगी, अभिनव कश्यप, साहिल खान जैसे अभिनेताओं ने चुन चुन कर बॉलीवुड माफियाओं की बखिया उधेड़ी।

दबंग फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप तो लगातार सलमान खान को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। अभिनव का आरोप है कि सलमान खान और उनके परिवार ने अभिनव की जिंदगी और करियर बर्बाद कर रखा है। सलमान खान का परिवार, अभिनव और उनके परिवार का शोषण कर रहा है। इसी से नाराज हो कर अभिनव लगातार सलमान पर बड़े-बड़े आरोप लगा रहे हैं। अभिनव ने जो भी कहा है वो आरोप मात्र है या उनकी बातों में सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।

अभिनव के निशाने पर फिर आए सलमान खान ...

सलमान की चैरिटी है मनी-लॉन्ड्रिंग का धंधा


अब अभिनव कश्पय ने सलमान खान की चैरिटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने सलमान की Being Human संस्था को मनी-लॉन्ड्रिंग का हब बता दिया है। अभिनव ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए सलमान को निशाने पर लिया है। वो लिखते हैं- जनाब सलीम खान का सबसे बड़ा आइडिया है। Being human की चैरिटी महज एक दिखावा है। दबंग की शूटिंग के दौरान मेरी आंख के सामने 5 साइकिल बंटती थी, अगले दिन अखबारों में छपता था दानवीर सलमान खान ने 500 साइकिलें गरीबों में बांटी।

अभिनव कश्यप का कहना है कि सारी कोशिश सलमान खान की गुंडे, मवाली वाली छवि सुधारने की थी ताकि इनके तमाम कानूनी मामलों में मीडिया और जज इनपर थोड़ी रियायत बरतें। Being human आज 500 रुपये की जीन्स 5000 में बेचता है और पता नहीं किन किन तरीकों से चैरिटी के नाम पर मनी-लॉन्ड्रिंग चल रही है। सीधी सादी जनता की आंखों में धूल झोंककर उनसे नोट बटोर रहे हैं ये धूर्त लोग। इनकी मंशा किसी को कुछ देने की नहीं, सिर्फ लेने की है।

अभिनव ने सरकार से इस मामले की जांच करने की मांग तक कर दी है। वो लिखते हैं- सरकार को चाहिए कि being human की भी गहरी जांच हो। मैं सरकार का पूरा सहयोग करुंगा। अब अभिनव कश्यप का यूं सलमान खान पर बरसना लाजिमी है क्योंकि उन्होंने उन पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है। सुशांत के निधन के बाद अभिनव का अंदाज और ज्यादा तल्ख हो गया है और वो आक्रमक अंदाज में नेपोटिज्म के खिलाफ बोल रहे हैं।

Share Now

Related posts

Leave a Comment