रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट के बहकावे में छोड़ा था सुशांत सिंह का साथ? क्या थी भट्ट की मंशा ! पढ़ें पूरी खबर

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती जिन्होंने जलेबी फिल्म के जरिये अपने प्यार का परचम लहराया था, वे सुशांत के डिप्रेशन के दिनों में उनका साथ छोड़ कर चली गयीं। सुशांत और रिया पिछले एक साल से साथ थे और वे नवंबर में एक दूसरे से शादी करने वाले थे। सुशांत और रिया को एक साथ कई बार आउटडोर पिकनिक या टूर पर साथ देखा गया है। खबर यहाँ तक है कि 6 महीने पहले रिया और सुशांत ने साथ मिलकर माउंट ब्लैंक सोसाइटी में फ्लैट किराये पर लिया था और दोनों यहीं साथ में रहते थे ।

खबर की पुष्टि तब हुई जब घर के एग्रीमेंट पेपर पर भी दोनों के ही नाम मिले। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस फ्लैट को 36 महीने यानि तीन साल के लिये लीज़ पर लिया गया था लेकिन रिया कुछ दिनों पहले सुशांत से अलग हो गयी थी। बिल्डिंग के चौकीदार ने पुलिस को यह कन्फर्म किया है कि रिया कुछ दिन पहले एक बड़े सूटकेस के साथ यहां से गई थीं और सुशांत के नौकर दीपक ने ही उस सूटकेस को कार में रखा था।

इस मामले को जब करीब से देखा गया तब पता चला की रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट के सुझाव पर इतना बड़ा फैसला लिया था। जब रिया सुशांत से अलग हुईं तब सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। और उन्हें अलग अलग आवाजें सुनाई देती थी। उन्हें हमेशा यह भय लगता था कि कोई उन्हें मारने वाला है। इस बात कि पुष्टि स्वयं महेश भट्ट के एसोसिएट सुचित्रा सेनगुप्ता ने की है।

सुचित्रा सेनगुप्ता ने कहा कि “पिछले एक साल के दौरान, सुशांत ने खुद को बाहरी दुनिया के संपर्क से पूरी तरह से अलग कर लिया था। रिया तब तक उन के साथ थी, लेकिन वह भी ज़्यादा समय के लिए साथ नहीं रह सकती थी। एक समय आया जब सुशांत को आवाजें सुनाई देने लगीं, उसे लगने लगा कि लोग उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच एक वाक़या हुआ जिससे डर कर रिया ने सुशांत से अलग होने का फैसला कर लिया था। या वाक़या है जब एक दिन अनुराग कश्यप की एक फिल्म सुशांत के घर में चल रही थी और सुशांत ने अचानक रिया से कहा कि मैंने अनुराग कश्यप की फिल्म को ना कह दिया है, अब वह मुझे मारने के लिए आने वाला है।”

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट द्वारा निर्मित जलेबी फिल्म में अपने अभिनय का प्रदर्शन किया है और तब से दोनों ही एक दूसरे के बहुत करीबी रहे है। अपने फैंस और दुनिया को अपनी फिल्म जलेबी के माध्यम से धन दौलत शोहरत को ठुकरा कर प्यार को सबसे ऊपर दिखाने वाली रिया, महेश भट्ट के कहने पर सुशांत को डिप्रेशन में छोड़ उनसे अलग हो गई।

 

खबरों की माने तो इस साल नवंबर में सुशांत और रिया चक्रवर्ती की शादी होने वाली थी। इस बात की पुष्टि खुद सुशांत के भाई पन्ना सिंह ने किया। उन्होंने कहा सुशांत की नवंबर में शादी होने वाली थी, जिसके लिए सुशांत भी तैयार हो गए थे। वे सब मुंबई में शादी में शामिल भी होने वाले थे, लेकिन सुशांत के सुसाइड करने की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया।

सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती सुशांत के बारे में व्यक्तिगत जानकारी शेयर कर रही हैं जिससे इस बात की पुष्टि हो सके की सुशांत डिप्रेशन में थे और वह मनोरोगी (Psychiatry) भी थे। रिया द्वारा दी जा रही जानकारी “नेपोटिस्म और बाॅलीवुड माफियाओं” के बचाव की कोशिश भी हो सकती है ।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा- पुलिस ये भी देखेगी कि सुशांत के डिप्रेशन का कारण कौन है। सुशांत के फ्लैट पर सोमवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम पहुंची थी। इस मामले में पुलिस ने सुशांत के दोस्तों के बयान भी दर्ज किये हैं। पुलिस अब तक 17 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें परिवार के कुछ सदस्य भी शामिल हैं।

Share Now

Related posts

Leave a Comment