18 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं | जानें इस दिन इतिहास में घटित हुई सारी घटनाएं | सामान्य ज्ञान |

18 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं | जानें इस दिन इतिहास में घटित हुई सारी घटनाएं | सामान्य ज्ञान |


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार अक्टूबर 18 किसी वर्ष में दिन संख्या 292 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 293 है। भारत और विश्व इतिहास में 18 अक्टूबर का अपनापय ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 18 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनीकि का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस इत्यादि।

18 अक्टूबर की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं की सूची:

🎯1386 जर्मनी के सबसे पुराने विश्वविद्यालय, हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई।
🎯1564 इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।
🎯1648 उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में ‘बोस्टन शूमेकर्स’ पहला श्रम संगठन बना।
🎯1748 ऐक्स-ला-चैपल की संधि ने ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध समाप्त होने पर हस्ताक्षर किए।
🎯1752 रूसो के ओपेरा हाउस में “ले देविन डु ग्राम” का प्रकाशन किया गया।
🎯1767 मेसन डिक्सन लाइन, मैरीलैंड और पेंसिल्वेनिया के बीच सीमा पर सहमति हुई।
🎯1775 अफ्रीकी अमेरिकी कवि फिलिस व्हीटले गुलामी से मुक्त किये गए।
🎯1790 फ्रेडरिक विल्हेम द्वारा जोसेफ स्कीलेिंग को आमतौर पर अनुमति से पहले की उम्र में ट्यूबिन्गर स्टिफ़ में नामांकन करने की अनुमति दी गई।
🎯1851 लंदन में एक महान प्रदर्शनी को बंद किया गया।
🎯1878 थॉमस एल्वा एडीसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।
🎯1913 जर्मनी के लीपज़िग शहर से राष्ट्रों के युद्ध के लिए बना स्मारक समाप्त किया गया।
🎯1922 ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुई, जिसका नाम बदलकर बाद में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन कर दिया गया।
🎯1931 इलेक्ट्रीसिटी के खोजकर्ता थॉमस एडिसन का निधन हुआ।
🎯1954 टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया।
🎯1961 ट्यूरिन में यूरोपीय सामाजिक चार्टर पर हस्ताक्षर किए गया।
🎯1963 लॉर्ड होम को कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया था।
🎯1972 पहले बहु-आयामी हेलीकॉप्टर एसए-315 का बेंगलुरु में हवाई परीक्षण किया गया।
🎯1980 पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई (अब मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
🎯2004 कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।
🎯2007 पाकिस्तान के कराची शहर में पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टाे की मोटर कार रैली में हुये आत्मघाती हमले में 139 लोगों की मौत और 450 अन्य घायल। भुट्टो सकुशल बच गयीं।

18 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति –
हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का जन्म 1950 में हुआ।
उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जन्म 1925 में हुआ।

18 अक्टूबर को हुए निधन
भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक रामकृष्ण खत्री का निधन 1996 में हुआ।
प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का निधन 1976 में हुआ।

Share Now

Related posts

Leave a Comment