सुशांत की मौत खुदख़ुशी या कोई गहरी साजिश | देखें तस्वीरें और पढ़े पूरी घटना सिलसिलेवार ढंग से |

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत की खबर के बाद हर जगह मायूसी छायी हुई है। फ़िल्म जगत में शोक की लहर दौड़ उठी है। फिल्म जगत ने एक सुपरस्टार के रूप में दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को खोया है। जहाँ हर कहीं सुशांत की आत्माहत्या के चर्चे हो रहे हैं वहीं लोगों का यह भी मानना है की सुशांत हार मानने वालो में से नहीं थे।

सुशांत के मामा और उनके चाहने वालों को विश्वास नही हो रहा की सुशांत ने आत्महत्या की होगी। सुशांत के मामा ने पुलिस प्रशासन से इस घटना के लिए कड़ी न्यायिक जांच की मांग की है। उनका मानना यह है की सुशांत इतना कमजोर दिल नहीं थे कि किसी अवसाद (depression ) के कारण इस तरह जिंदगी से हार मान ले।

सुशांत एक बेहतरीन अभिनेता थे। सुशांत ने “काय पो छे” के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था ! काय पो छे के लिए सुशांत को Best male Debut का screen Award और Guild award भी मिला था। काय पो छे से छिछोरे तक के महज़ 7 वर्षों के आने फिल्मी सफर में सुशांत ने अपने बेहतरीन अभिनय से कई दिलों को जीता। लाजवाब अभिनय के मालिक सुशांत ने अपने चाहने वालो का खूब मनोरंजन किया।

सुशांत सिंह राजपूत आज दोपहर पौने एक बजे के करीब अपने ही बांद्रा स्थित घर में पंखे से लटके पाए गये। पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि वह पिछले छह महीनों से अवसाद से पीड़ित थे। उनके दोस्तों का भी यही मानना है कि सुशांत के इस कदम के पीछे का कारण अवसाद हो सकता है। पुलिस ने जाँच पड़ताल की प्रक्रिया शुरू कर दी है, मौका ए वारदात पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सुशांत के साथ उनके घर में उनके साथ उनका रसोइया, एक नौकर और सिद्धार्थ नाम का दोस्त मौजूद था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह आखिरी बार सुशांत ने अपने सबसे खास दोस्त महेश शेट्टी को कॉल किया था, जो कि छोटे पर्दे के एक्टर हैं। उसके बाद लगभग 9.30 बजे आखिरी बार उन्होंने अपनी बहन से फोन पर बात की और करीबन 10 बजे जूस पीकर अपने बेडरूम में चले गए। बैडरूम में जाने के बाद काफी समय तक सुशांत ने कमरे का दरवाज़ा नहीं खोला।

खाना खाने के लिए नौकर के काफी देर तक दरवाज़ा ठोंकने के बाद भी जब दरवाज़ा नहीं खुला तो उन लोगो के द्वारा दरवाजा तोड़ा गया। दरवाज़ा टूटते ही वो दृश्य उनके आँखों के सामने आया जिसे आज हर कोई झुटला देना चाहता है, एक हरे कपड़े के बने फंदे के सहारे पंखे में लटकती सुशांत की लाश देखी गयी। गौरतलब बात यह है भी है कि सुशांत की डेड बॉडी में उनके होठ काले पाए गए और गले पर V शेप का निशान भी पाया गया । सुशांत की डेड बॉडी मुम्बई के कूपर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी गयी है।

पुलिस की तहकीकात जारी है पर अभी तक इस बात की कोई जानकारी पुलिस को नही मिली है कि महेश शेट्टी और उनकी बहन से फोन पर सुशांत की क्या बात हुई जो कि इस केस में बहुत अहम जानकारी साबित हो सकती है। साथ ही पुलिस की बातचीत सुशांत के डॉक्टर के साथ भी चल रही है । पुलिस इस घटना से जुड़ी हर बात की बारीकी से जांच कर रही है जिस से की इस घटना के पीछे का सच पता चल पाए। अभी यह कह पाना मुश्किल है कि ये एक आत्महत्या का केस है या इसके पीछे कोई बहुत बड़ी साजिश है ।

सुशांत ने बड़े पर्दे पर आने से पहले छोटे पर्दे पर अपना नाम बनाया, विशेष रूप से Zee Tv के धारावाहिक पवित्रा रिश्ता के साथ, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। सुशांत को चेतन भगत की बेस्टसेलिंग किताब द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ पर आधारित अभिषेक कपूर की “काय पो छे” में बड़े पर्दे पर ब्रेक मिला। काय पो छे ने सुशांत सिंह राजपूत को एक छोटे शहर के लड़के से रातोरात स्टार बना दिया।

2013 की काय पो छे के बाद, सुशांत ने परिणीति चोपड़ा के साथ शुद्ध देसी रोमांस में काम किया और फिर कई फ़िल्में कीं। महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक पर बनी फिल्म एम एस धोनी के किरदार को सुशांत ने अपने उम्दा अभिनय से जिवंत कर दिया था। सुशांत को एम एस धोनी के लिए बेस्ट एक्टर का स्क्रीन अर्वाड (screen Award)भी मिला था।

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की आखिरी फ़िल्म छिछोरे में श्रद्धा कपूर के साथ काम किया था। यह फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, कॉलेज के जीवन और बाद के वर्षों की कुंठाओं से ग्रसित अवसाद से ऊपर उठ कर सकारात्मकता से जीवन में आगे बढ़ने की शिक्षा देने वाली फिल्म है।

जिस फ़िल्म के नायक ने अपनी फ़िल्म के माध्यम से दर्शकों को ये शिक्षा दी हो कि आत्महत्या किसी समस्या का हल नही है वही नायक खुद अपने वास्तविक जीवन में आत्महत्या कर के अपने जीवन को समाप्त कर लेगा इस बात पर विश्वास करना असंभव हो जाता है ।

Share Now

Related posts

Leave a Comment