आज (१८/०५/२०२०) का पंचांग और राशिफल ।

आज दिनांक १८/०५/२०२०, कुंडली के आधार पर जाने कैसे होगा आपका आज का दिन ?

ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियां :  (मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces)).

दिनाँक -: १८/०५/२०२०,सोमवार
एकादशी, कृष्ण पक्ष
ज्येष्ठ
“””””””‘””””””””””””'”””””””””””””””””(समाप्ति काल)

तिथि ——-एकादशी 15:07:55 तक
पक्ष —————————-कृष्ण
नक्षत्र ———उ०भा०16:56:46
योग ————–प्रीति 28:27:43
करण ———-बालव 15:07:55
करण ———कौलव 28:20:18
वार ————————-सोमवार
माह —————————-ज्येष्ठ
चन्द्र राशि ——————– मीन
सूर्य राशि ——————-वृषभ
रितु —————————-ग्रीष्म
आयन ———————उत्तरायण
संवत्सर ———————–शार्वरी
संवत्सर (उत्तर) ————-प्रमादी
विक्रम संवत —————-2077
विक्रम संवत (कर्तक)——2076
शाका संवत —————-1942

वृन्दावन
सूर्योदय —————–05:29:59
सूर्यास्त —————–19:01:37
दिन काल ————–13:31:38
रात्री काल ————10:27:53
चंद्रास्त —————–15:16:08
चंद्रोदय —————–27:34:14

लग्न —-वृषभ 3°23′ , 33°23’

सूर्य नक्षत्र —————–कृत्तिका
चन्द्र नक्षत्र ———उत्तराभाद्रपदा
नक्षत्र पाया ———————ताम्र

🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩

झ —-उत्तराभाद्रपदा 10:11:57

ञ —-उत्तराभाद्रपदा 16:56:46

दे —-रेवती 23:41:20

💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮

ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद

सूर्य=वृषभ 03°22 ‘ कृतिका, 3 उ
चन्द्र = मीन 29°23 ‘ उoभाo ‘ 3 झ
बुध = वृषभ 18°10 ‘ रोहिणी ‘ 3 वी
शुक्र= वृषभ 27°55,मृगशिरा ‘ 2 वो
मंगल=कुम्भ 08°30’ शतभिषा ‘ 1 गो
गुरु=मकर 03°07 ‘ उ oषाo , 2 भो
शनि=मकर 07°53’ उ oषा o ‘ 4 जी
राहू=मिथुन 06°55 ‘ आर्द्रा , 1 कु
केतु=धनु 06 ° 55 ‘ मूल , 3 भा

🚩💮🚩शुभा$शुभ मुहूर्त🚩💮🚩

राहू काल 07:11 – 08:53 अशुभ
यम घंटा 10:34 – 12:16 अशुभ
गुली काल 13:57 – 15:39 अशुभ
अभिजित 11:49 -12:43 शुभ
दूर मुहूर्त 12:43 – 13:37 अशुभ
दूर मुहूर्त 15:25 – 16:19 अशुभ

💮गंड मूल 16:57 – अहोरात्र अशुभ

🚩पंचक अहोरात्र अशुभ

💮चोघडिया, दिन
अमृत 05:30 – 07:11 शुभ
काल 07:11 – 08:53 अशुभ
शुभ 08:53 – 10:34 शुभ
रोग 10:34 – 12:16 अशुभ
उद्वेग 12:16 – 13:57 अशुभ
चर 13:57 – 15:39 शुभ
लाभ 15:39 – 17:20 शुभ
अमृत 17:20 – 19:02 शुभ

🚩चोघडिया, रात
चर 19:02 – 20:20 शुभ
रोग 20:20 – 21:39 अशुभ
काल 21:39 – 22:57 अशुभ
लाभ 22:57 – 24:16* शुभ
उद्वेग 24:16* – 25:34* अशुभ
शुभ 25:34* – 26:53* शुभ
अमृत 26:53* – 28:11* शुभ
चर 28:11* – 29:30* शुभ

💮होरा, दिन
चन्द्र 05:30 – 06:38
शनि 06:38 – 07:45
बृहस्पति 07:45 – 08:53
मंगल 08:53 – 10:01
सूर्य 10:01 – 11:08
शुक्र 11:08 – 12:16
बुध 12:16 – 13:23
चन्द्र 13:23 – 14:31
शनि 14:31 – 15:39
बृहस्पति 15:39 – 16:46
मंगल 16:46 – 17:54
सूर्य 17:54 – 19:02

🚩होरा, रात
शुक्र 19:02 – 19:54
बुध 19:54 – 20:46
चन्द्र 20:46 – 21:39
शनि 21:39 – 22:31
बृहस्पति 22:31 – 23:23
मंगल 23:23 – 24:16
सूर्य 24:16* – 25:08
शुक्र 25:08* – 26:00
बुध 26:00* – 26:53
चन्द्र 26:53* – 27:45
शनि 27:45* – 28:37
बृहस्पति 28:37* – 29:30

नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

💮दिशा शूल ज्ञान————-पूर्व
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll

🚩 अग्नि वास ज्ञान -:
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।। महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्
नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।

15 + 11 + 2 + 1 = 29 ÷ 4 = 1 शेष
पाताल लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l

💮 शिव वास एवं फल -:

26 + 26 + 5 = 57 ÷ 7 = 1 शेष

कैलाश वास = शुभ कारक

🚩भद्रा वास एवं फल -:

स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮

  • अपरा एकादशी व्रत (सर्वेषां)

  • भद्रकाली एकादशी (पंजाब)

  • भद्रकाली जयन्ती

💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮

इक्षुदंडास्तिलाः शुद्राः कान्ता कांचनमोदिनी ।
चन्दनं दधि ताम्बूलं मर्दनं गुणवर्ध्दनम् ।।
।।चा o नी o।।

दरिद्रता धीरतया विराजते ।
कुवस्त्रता शुभ्रतया विराजते ।।

गरीबी पर धैर्य से मात करे. पुराने वस्त्रो को स्वच्छ रखे. बासी अन्न को गरम करे

🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩

गीता -: विश्वरूपदर्शनयोग अo-11

त्वमक्षरं परमं वेदितव्यंत्वमस्य विश्वस्य परं निधानम्‌ ।,
त्वमव्ययः शाश्वतधर्मगोप्ता सनातनस्त्वं पुरुषो मतो मे ॥,

आप ही जानने योग्य परम अक्षर अर्थात परब्रह्म परमात्मा हैं।, आप ही इस जगत के परम आश्रय हैं, आप ही अनादि धर्म के रक्षक हैं और आप ही अविनाशी सनातन पुरुष हैं।, ऐसा मेरा मत है॥,18॥,

💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

🐂वृष
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार की आवश्यकताओं पर खर्च होगा। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से बचें।

👫मिथुन
पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बनते कामों में विलंब होगा। बेवजह कहासुनी हो सकती है। शांति बनाए रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अतिविश्वास न करें। धोखा खा सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय कम रहेगी।

🦀कर्क
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी-सट्टे से दूर रहें। बेचैनी रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। विरोध होगा। अपेक्षाकृत कार्य समय पर पूर्ण होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

🐅सिंह
घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ सूचना प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार के सदस्य सहायता करेंगे। मतभेद समाप्त होंगे। लाभ होगा।

🙎‍♀️कन्या
थोड़े प्रयास से ही कार्य पूर्ण होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनलाभ होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। कानूनी अड़चन आ सकती है। भागदौड़ अधिक होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। समय बेहतर है। प्रसन्नता रहेगी।

⚖️तुला
बुरी सूचना मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। परिवार में मतभेद हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। काम में मन नहीं लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय से संतोष नहीं होगा। धैर्य रखें।

🦂वृश्चिक
आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। अटके कार्यों में गति आएगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कल के काम आज ही निबटा लें।

🏹धनु
शत्रु पस्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद से बचते हुए कोशिश करें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक उन्नति होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🐊मकर
चोट व रोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी बाधा दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता रहेगी। आराम का समय नहीं मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। प्रयास करते रहें। अनुकूलता होती रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। लाभ होगा।

🍯कुंभ
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी। जोखिम न उठाएं।

🐟मीन
पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत से मुलाकात होगी। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धनलाभ सुगमता से होगा। प्रसन्नता एवं उत्साह बने रहेंगे। अज्ञात भय सताएगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। कार्य समय-समय पर बनते रहेंगे। प्रमाद न करें।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

Share Now

Related posts

Leave a Comment