सुप्रसिद्ध संत दद्दा जी का निधन, श्रद्धालुओं में शोक की लहर |

प्रसिद्ध गृहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री जी उर्फ दद्दा जी का रविवार रात 8.36 बजे निधन हो गया। मध्य प्रदेश में कटनी के अपने आश्रम में उन्होने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार थे। शनिवार को उन्हें दिल्ली से एयर एंबुलेंस द्वारा कटनी लाया गया था। वह वेंटिलेटर पर थे।

saint devprabhakar shastri dadda ji passes away

दद्दा जी के शिष्य और पूर्व मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है। उन्होने ट्वीट किया कि, “परम् पूज्य गुरूदेव पं. देवप्रभाकर जी शास्त्री दद्दाजी की देवतात्मा ने अपना शरीर त्याग दिया। परम पूज्य गुरूदेव आपने देह त्यागा है किंतु आप सदैव हम सभी के हृदय में अमर रहेंगे। परम पूज्य गुरुदेव आपको कोटिशः दण्डवत् चरणवंदन प्रणाम नमन्।”

Sagar News In Hindi : Homemade Saint Pandit Dev Prabhakar Shastri ...

दद्दा जी को शनिवार रात 9 बजे एयर एंबुलेंस द्वारा दिल्ली से जबलपुर लाया गया। यहां से उन्हें कटनी ले जाया गया। इसके बाद ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। दद्दा जी कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनका इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा था। शनिवार शाम को उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था।

जिसके बाद दो निजी हवाई जहाज, दिल्ली से जबलपुर के लिए रात लगभग आठ बजे रवाना हुए। दद्दा जी को लेने के लिए बड़ी संख्या में उनके अनुयायी डुमना एयरपोर्ट पहुंचे थे। करीब आधे घंटे बाद यहां दद्दा जी को सड़क मार्ग से कटनी ले जाया गया।

दद्दा जी अपने प्रवचन के साथ-साथ स्थलीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण के लिए भी जाने जाते थे। उनके मार्गदर्शन में, करोड़ों देशी शिवलिंग का निर्माण किया गया है।

ट्विटर पर लोगो ने किया दुःख जाहिर

Share Now

Related posts

Leave a Comment