सुशांत के बाद सोशल मीडिया छोड़ा था करन जौहर ने, इस पोस्ट के साथ की सोशल मीडिया पर वापसी।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिजम, गुटबाजी, स्टार किड्स और बाॅलीवुड माफिया को लेकर बहुत से ऐक्टर्स और सिलेब्रिटीज को टारगेट किया गया था। इन सभी सिलेब्रिटीज में कुछ ऐसे थे जिन्हें सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा। कुछ सिलेब्रिटीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स का इस्तेमाल करना भी बंद कर दिया था। इन सिलेब्रिटीज मे से एक सिलेब्रिटीज करन जौहर भी थे।

पर अब लंबे समय बाद स्वतंत्रता दिवस के दिन करन जौहर ने सोशल मीडिया पर वापसी की है।

करन जौहर ने स्वतंत्रता दिवस पर Instagram पर भारत का झंडा शेयर करते हुए लिखा है कि “हमारे महान राष्ट्र के लिए, संस्कृति का खजाना, विरासत और इतिहास। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद”।

पोस्ट देखे:-
(सौजन्य: Instagram)

करन जौहर की इस पोस्ट को काफी बॉलिवुड सेलिब्रिटीज और फैंस ने लाइक और कॉमेंट कर रहे हैं।

सुशांत की मौत के बाद हुए जबरदस्त आलोचना और फैंस के गुस्से से बचने के लिए करन जौहर ने अपने वेरिफाइड अकाउंट पर ऐक्टिविट रहना बिल्कुल बंद कर दिया था। खबरों की माने तो करण जौहर ने एक प्राइवेट सोशल मीडिया अकाउंट खोल लिया था। सुशांत की मौत के बाद हुए विवाद में करन जौहर के फॉलोअर्स की संख्या में भी भारी कमी आई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि करन सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहते हैं या नहीं।

Share Now

Related posts

Leave a Comment