आज (05/07/2020) का पंचांग और राशिफल |

दिनांक (05/07/2020), कुंडली के आधार पर जानें कैसे होगा आज आपका दिन ?


ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियां :  (मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces)).

आज का पंचांग और राशिफल


(गुरू-पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं)

आज का पञ्चाङ्ग

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
विक्रम् शुभ् संवत् – 2076 प्रमादी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1942 शार्वरी,
मास – आषाढ़, (पूर्णिमांत-आषाढ़-माह),
पक्ष – शुक्ल, (अमावस्यांत-आषाढ़-माह),
तिथि – पूर्णिमा 10:13:25, बाद-श्रावण प्रथम,
दिन – रविवार, (सूर्य प्रविष्टे 22 गते),
नक्षत्र – पूर्वाषाढा 23:00:52,
योग – इंद्रा 23:00:55,
करण – भाव 10:13:25, बाद-बालव,
सूर्य – मिथुन राशिगत,
चन्द्र – धनु राशिगत,
ऋतु – वर्षा, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय – 05:29:54,
सूर्यास्त – 19:21:32,
चंद्रास्त – 05:51:00,
चंद्रोदय – 19:44:08,
दिन काल – 13:51:38,
रात्री काल – 10:08:47,
राहू काल – 17:38-19:22 अशुभ,
यम घण्टा – 12:26-14:10 अशुभ,
अभिजित – 11:58-12:53 शुभ,
दिशा शूल – पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
☀️ विशेष :- पूर्णिमा तिथि को स्त्री-सहवास एवं तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है।
(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड:27.29-38),
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
☀️ दिन की शुभ चौघड़िया :~
चर – 07:14 – 08:58,
लाभ – 08:58 – 10:42,
अमृत – 10:42 – 12:26,
शुभ – 14:10 – 15:54,
☀️ रात्री की शुभ चौघड़िया :~
शुभ – 19:22 – 20:38,
अमृत – 20:38 – 21:54,
चर – 21:54 – 23:10,
लाभ – 25:42 – 26:58,
शुभ – 28:14 – 29:30,



!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :-

आज पिछले दिनों किए गए निवेश लाभ देने लगे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होती जा रही है। कर्मचारी सैलेरी बढ़ाने की माँग कर सकते हैं। कर्मचारियों की माँगो को एकदम खारिज न करें। किसी परिजन को आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी। कभी-कभी काम से ब्रेक लेना सही रहता है। सम विचार व्यक्तियों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। किसी को आकर्षित करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – वॉयलेट है।

☀️ वृष राशि :-

आज कार्यक्षेत्र में अपने पंख फैलाने का समय है। सेहत साथ निभा रही है। आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी। परिजनों और दोस्तों के साथ सुखद समय बिताएंगे। किसी जरूरी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नया घर बनाने की या प्रॉपर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। निजी जीवन में सुधार लाने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। प्रेम संबंध मधुरता के साथ आगे बढ़ रहा है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – आसमानी नीला है।

☀️ मिथुन राशि :-

आज धन बचाने की जद्दोजहद लगी रहेगी। सेहत संबंधी मामलों में एहतियात बरतें। बिजनेस ट्रिप के लिए सही टाइम नहीं है। परिजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे। प्रॉपर्टी के बँटवारे से सभी परिवार वाले खुश रहेंगे। लंबे समय से अटकी अर्जी मंजूर होगी। जिसे मन ही मन चाहते हैं उससे मुलाकात का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – रोज है।

☀️ कर्क राशि :-

आज अधिक मेहनत वाले काम से खुद को बचाएँ। साइड बिजनेस से मुनाफा होना मुमकिन है। जीवनशैली में हो रहे बदलाव सेहत के मद्देनजर अनुकूल है। जीवन-साथी के मन की बात जानने की कोशिश करें। काम से ब्रेक ले पाना मुमकिन होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। अपनी सफलता का जश्न मनाएंगे। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने का विचार पक्का करेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – वॉयलेट है।

☀️ सिंह राशि :-

आज अस्थाई नौकरी करने वालों के लिए शुभ समय है। नौकरी पक्की होने के शुभ योग बन रहे हैं। सेहतमंद जीवन का आनंद उठा रहे हैं। परिजनों के साथ रोमांचक गेट टुगेदर की योजना बनाएंगे। किसी दिलचस्प प्रोजेक्ट में भाग लेने का मौका मिलेगा। छात्रों को अपने से बड़ों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। जीवन में खुशियां हासिल करने का दिन है। रोमांस में रोमांच बरकरार रहेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – महरून है।

☀️ कन्या राशि :-

आज जंक फूड से तौबा करें और बैलेंस डाइट अपनाएं। मजबूत आर्थिक स्थिति के चलते नया काम शुरू कर सकते हैं। जिस काम के बारे में सोचा है उसे क्रियान्वित करें। परिवार वालों का प्यार और साथ बना रहेगा। प्रॉपर्टी के लिए अच्छा खरीदार और मनचाही कीमत मिलने के योग हैं। सामाजिक जीवन में चहल-पहल बनी रहेगी। अलग अलग तबकों के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी से नजरें चार हो जाएं तो हैरान न हों। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – बैंगनी है।

☀️ तुला राशि :-

आज कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। आर्थिक मामलों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है। सोना या जेवर में निवेश करने से बचें। खाने-पीने की आदतों में परहेज जरूरी है। परिवार वालों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। सड़क से यात्रा करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला आपसी समझ से सुलझ जाएगा। गेट टुगेदर के दौरान लाइमलाइट में रहेंगे। प्रेम संबंध के लिए बेहतरीन दिन है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :-

आज आर्थिक मामलों में सहज महसूस करेंगे। सेहतमंद जीवन का आनंद उठा रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता की बुलंदियों को छुएंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शहर से बाहर की यात्रा की योजना स्थगित करें। किसी प्रॉपर्टी को पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे। कोई आपकी आवभगत करके आपको खुश कर देगा। दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल रही है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – इंडिगो है।

☀️ धनु राशि :-

आज आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। फिट रहने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी पर कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। घर में हर कोई आपके विचारों से प्रभावित होगा। किसी रोमांचक जगह की सैर करने का मौका मिल सकता है। बिल्डर्स और रियल स्टेट एजेंट्स के लिए अनुकूल समय है। ईश्वर के प्रति आपका विश्वास मजबूत होगा। आपका प्यार प्रपोजल स्वीकार हो सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हल्का ग्रे है।

☀️ मकर राशि :-

आज निवेश के विकल्पों पर दुबारा गौर करेंगे। निवेशकों से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त काम के कारण व्यस्त रह सकते हैं। परिवार वाले छात्रों का उत्साह बढ़ाएंगे। अचानक किसी जरूरी यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। सेहत साथ निभा रही है, आनंदित रहें। सामाजिक जीवन में चहल पहल बनी रहेगी। अनुकूल समय का लाभ उठाएँ। कार्यक्षेत्र में रोमांस की बात आगे बढ़ सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हल्का लाल है।

☀️ कुंभ राशि :-

आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। जीवनशैली में बदलाव सेहत के लिए लाभप्रद सिद्ध हो रहे हैं। कैरियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। मौज-मस्ती में समय बीत सकता है। प्रॉपर्टी मिलने के शुभ संयोग बन रहे हैं। लंबे समय बाद किसी से अचानक मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। प्यार की बात आगे बढ़ सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

☀️ मीन राशि :-

आज फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है। फिजूलखर्ची का प्रभाव आपकी बचत पर भी पड़ सकता है। दैनिक वर्कआउट करना न छोड़ें। अच्छी सेहत के लिए खान-पान से जुड़ा परहेज भी बरतें। साइड बिजनेस से अब धीरे-धीरे लाभ होने लगा है। परिवार वालों की खुशी से ही खुशी महसूस करेंगे। काम-काज से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। प्रेमी या प्रेमिका से मिलना जरूरी होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – वॉयलेट है।


!!🥀!! सुविचार !!🥀!!
“न वैरमुद्दीपयति प्रशान्तं न दर्पमारोहति नास्तमेति।
न दुर्गतोऽस्मीति करोत्यकार्यं तमार्यशीलं परमाहुरार्याः॥”
भावार्थ :- सत्य सनातन धर्म कथन है कि – जो ठंडी पड़ी दुश्मनी को फिर से नहीं भड़काता, अहंकाररहित रहता है, तुच्छ आचरण नहीं करता, स्वयं को मुसीबत में जानकर अनुचित कार्य नहीं करता, ऐसे व्यक्ति को संसार में श्रेष्ठ कहकर विभूषित किया जाता है। भगवान श्री गणेश जी आप सभी का मङ्गल करें।

Share Now

Related posts

Leave a Comment