सुशांत की मौत से पहले, विकिपीडिया पर अपडेट सुशांत की आत्महत्या की खबर! | पढ़ें विस्तार से 

सुशांत की मौत से पहले, विकिपीडिया पर अपडेट सुशांत की आत्महत्या की खबर!


सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में मुम्बई पुलिस इन्वेस्टिगेशन जैसे-जैसे आगे बढ़ा रही है वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे है और सवाल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जब तक एक बात या शक को खत्म किया जाता है, तब तक दूसरा सामने आ जाता है।

सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई थी कि सुशांत सिंह राजपूत के विकिपीडिया पेज पर उनकी मौत की तारीख उनके निधन होने से पहले ही अपडेट हो गई थी। किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर यह हुआ कैसे??
पुलिस को तकरीबन 12.30 बजे सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सूचना मिली थी, जबकि विकिपीडिया पर यह जानकारी सुबह 8.59 पर ही अपडेट हो गई थी।
सुशांत ने 9 बजे अपनी बहन से बात की थी और यह खबर उसके 1 मिनट पहले ही अपडेट हो गई थी।

मुंबई पुलिस के सुत्रों की मानें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत की आत्महत्या से तकरीबन दो घंटे पहले ही किसी यूजर ने विकिपीडिया पेज को सुशांत की खुदकुशी की घटना के साथ अपडेट कर दिया था,
पर पुलिस को साइबर सेल से मिली जानकारी के मुताबिक विकिपीडिया यु.टी.सी. टाइमलाइन को फॉलो करता है।

जो इंटरनेशनल स्टैंडर्ड टाइमलाइन से तकरीबन 5 घंटे पीछे है। ऐसे में फैक्ट को वेरिफाई किया गया जिसमें पता चला कि विकिपीडिया पर हुई अपडेट में कोई छेड़खानी नहीं हुई है। इसके मुताबिक, विकीपीडिया पर जो अपडेट सुबह 9 बजे का नजर आ रहा है, वह दरअसल दोपहर के लगभग 2.29 बजे किया गया था।

विकिपीडिया पेज पर हुए अपडेट के अलावा भी ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनकी वजह से लोग सुशांत की मौत को आत्महत्या न मानकर हत्या मान रहे हैं।

Share Now

Related posts

Leave a Comment