आज (25/06/2020) का पंचांग और राशिफल |

आज दिनांक (25/06/2020), कुंडली के आधार पर जाने कैसे होगा आपका आज का दिन ?

ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियां :  (मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces)).

आज का पंचांग और राशिफल


आज का पञ्चाङ्ग

गुरुवार, २५ जून २०२०

सूर्योदय: 🌄 ०५:२५
सूर्यास्त: 🌅 ०७:२५
चन्द्रोदय: 🌝 ०९:०२
चन्द्रास्त: 🌜२२:५३
अयन 🌕 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: 🍂 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७७ (प्रमादी)
मास 👉 आषाढ़
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि: 👉 चतुर्थी (०८:४७ तक)
नक्षत्र: 👉 आश्लेशा (१२:२७ तक)
योग: 👉 हर्षण (०६:५९ तक)
क्षय योग: 👉 वज्र (२८:३३ तक)
प्रथम करण: 👉 विष्टि (०८:४७ तक)
द्वितीय करण: 👉 बव (१९:५७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 सिंह (१२:२६ से)
मंगल 🌟 मीन (उदित, पूर्व)
बुध 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मिथुन
केतु 🌟 धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त: 👉 ११:५२ से १२:४७
अमृत काल: 👉 १०:५४ से १२:२७
होमाहुति: 👉 बुध
अग्निवास: 👉 पाताल (०८:४७ से पृथ्वी)
भद्रावास: 👉 मृत्युलोक (०८:४७ तक)
दिशा शूल: 👉 दक्षिण
नक्षत्र शूल: 👉 ❌❌❌
चन्द्र वास: 👉 उत्तर (पूर्व १२:२७ से)
दुर्मुहूर्त: 👉 १०:०० से १०:५६
राहुकाल: 👉 १४:०४ से १५:४९
राहु काल वास: 👉 दक्षिण
यमगण्ड: 👉 ०५:२१ से ०७:०६
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पूर्व-उत्तर (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
शुक्र मार्गी १२:१८ से, विवाहादि मुहूर्त रात्रि लग्न १ (म० दान), लग्न २ (शुक्र दान), जनेऊ संस्कार मुहूर्त १०:३३ से १२:२७ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज १२:२७ तक जन्मे शिशुओ का नाम
आश्लेषा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (डे, डो) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय चरण अनुसार क्रमश (मा, मी, मू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०५:२१ – ०६:५३ मिथुन
०६:५३ – ०९:१५ कर्क
०९:१५ – ११:३४ सिंह
११:३४ – १३:५२ कन्या
१३:५२ – १६:१३ तुला
१६:१३ – १८:३२ वृश्चिक
१८:३२ – २०:३५ धनु
२०:३५ – २२:१७ मकर
२२:१७ – २३:४३ कुम्भ
२३:४३ – २५:०६ मीन
२५:०६ – २६:४० मेष
२६:४० – २८:३४ वृषभ
२८:३४ – २९:२२ मिथुन
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०५:२१ – ०६:५३ शुभ मुहूर्त
०६:५३ – ०८:४७ रज पञ्चक
०८:४७ – ०९:१५ शुभ मुहूर्त
०९:१५ – ११:३४ चोर पञ्चक
११:३४ – १२:२७ शुभ मुहूर्त
१२:२७ – १३:५२ रोग पञ्चक
१३:५२ – १६:१३ शुभ मुहूर्त
१६:१३ – १८:३२ मृत्यु पञ्चक
१८:३२ – २०:३५ अग्नि पञ्चक
२०:३५ – २२:१७ शुभ मुहूर्त
२२:१७ – २३:४३ रज पञ्चक
२३:४३ – २५:०६ शुभ मुहूर्त
२५:०६ – २६:४० शुभ मुहूर्त
२६:४० – २८:३४ रज पञ्चक
२८:३४ – २९:२२ शुभ मुहूर्त
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन साधारण रहेगा पूर्व में किया किसी गलत आचरण का अफसोस होगा लेकिन सुधार फिर भी नही करेंगे। अन्य लोगो के ऊपर आश्रित रहने के कारण कार्य व्यवसाय में परिश्रम का लाभ कम ही मिलेगा फिर भी आज आवश्यकताए कम रहने से परेशानी नही होगी धन की आमद कम ही रहेगी। नौकरी वाले लोग आलसी व्यवहार के कारण कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलाएंगे। परिजनों का सहयोग सानिध्य हौसला बढ़ाएगा लेकिन फिर भी काम नही आएगा। खान पान संयमित रखें पेट खराब हो सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपकी मानसिकता शांति से दिन बिताने की रहेगी लेकिन घर एवं बाहर कुछ ऐसी परिस्थितियां बनेंगी जिनसे क्रोध आएगा। घर में सुख शांति रहेगी लेकिन संध्या के समय कलह होने की आशंका बेचैन रखेगी। कार्य व्यवसाय से मध्यान तक लाभ कमाया जा सकता हैं। मध्यान बाद से कार्य क्षेत्र पर सहयोगियो की कमी रहेगी ज्यादा काम ना बढ़ाये कम में ही संतोष करें अन्यथा बेवजह की मुसीबत बनेगी। धन लाभ भाग दौड़ के बाद खर्च लायक हो जाएगा। सामाजिक कार्यो में भी रुचि लेंगे इसके कारण अपने कार्यो में भी बदलाव करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थसिद्धि की भावना अधिक रहेगी। मौसम जनित बीमारी की संभावना है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन ज्यादा लाभदायक तो नही फिर भी सधा रहने से आगे के लिये सफलता का मार्ग खोलेगा। दिन का आरंभ सुस्ती में होगा लेकिन इसके बाद सभी कार्य नियमित समय पर पूर्ण कर लेंगे। कार्य-व्यवसाय के प्रति आज अधिक गंभीर रहेंगे इसके लिये लघु यात्रा भी करनी पड़ेगी मध्यान के समय भगदौड़ व्यर्थ होती प्रतीत होगी धन की आमद आज अनिश्चित रहने के कारण मन निराश होगा लेकिन अपने कार्यो से संतुष्ट एवं भविष्य के लिये निश्चिन्त भी रहेंगे। परिवार में आपसी प्रेम स्नेह बढेगा। स्वास्थ्य में संध्या बाद कुछ नरमी आएगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन शान्तिप्रद रहेगा दिन के आरंभ से मन मे चंचलता रहेगी परिजनों के साथ हल्की फुल्की मजाक से वातावरण हल्का बनेगा मध्यान के आस-पास किसी से शुभ समाचार मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर लाभ के सौदे हाथ लेंगेंगे लेकिन इनसे जितनी आशा थी उतना लाभ नही ले सकेंगे फिर भी आज खर्च से अधिक आय हो ही जाएगी। साथ काम करने वाले लोग आपके व्यवहार से आकर्षित होंगे। किसी से भी काम निकालना आज आसान रहेगा। महिलाओं अथवा बुजुर्गो को छाती में संक्रमण हो सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन बचते बचते कुछ ना कुछ हानि कराएगा। आज आपके विचार किसी से जल्दी मेल नही खाएंगे हानि वाले कामो में रुचि अधिक रहेगी। आज जिसकी आशंका नही रहेगी उसी कार्य से नुकसान होने की संभावना है। धन संबंधित लेन-देन अथवा निवेश पर आज विराम रखें अन्यथा आर्थिक कमी के कारण बाद में परेशानी होगी। नौकरी वाले जातको को लापरवाही के कारण डांट सुननी पड़ेगी। घर मे कुछ अप्रिय घटना होने से मन बेचैन रहेगा। हित शत्रुओ से विशेष सावधान रहें पीठ पीछे हानि पहुँचा सकते है। सेहत अकस्मात खराब होने की संभावना है। संध्या से समय अनुकूल बनने लगेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आप दिन के आरंभ से किसी दुविधा में रहेंगे कोई वरिष्ठ व्यक्ति इससे बाहर निकालने में सहयोग करेगा। कार्य व्यवसाय से लाभ अवश्य होगा लेकिन जब संभावना नही रहेगी तब होने पर आश्चर्य चकित होंगे। मध्यान बाद आलस्य बढेगा आवश्यक कार्यो को भी टालने के प्रयास करेंगे लेकिन घरेलू कार्य समय पर पूरा करें अन्यथा कलह हो सकती है। व्यवसायी वर्ग उन्नति होने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन कार्य क्षेत्र पर आज किसी भी प्रकार के बदलाव से बचें। पारिवारिक वातावरण परिवर्तनशील रहेगा। महिलाये खरीददारी की जिद पर अड़ेंगी मांग पूरी होने पर ही शांत बैठेंगी। घर मे सुख के साधनों की वृद्धि पर खर्च भी करना पड़ेगा। संध्या के समय शुभ समाचार की प्राप्ति प्रसन्न करेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भी दिन आपके अनुकूल बना है लेकिन आज आपको किसी अनचाही परिस्थिति से भी गुजरना पड़ेगा। मध्यान तक कि दिनचार्य सामान्य रहेगा इसके बाद कुछ बदलाव आने लगेगा। परिजन अपने मतलब से बात करेंगे लेकिन आज धन संबंधित परेशानी कम ही रहेगी। व्यवसाय में आशा से कम कारोबार रहेगा फिर भी धन को लेकर ज्यादा तामझाम में नही पड़ेंगे। खर्च अन्य दिनों की तुलना में आज अधिक रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें आपके मुख से निकली चुभने वाली बात रंग में भंग ना डाल दें। महिलाए कुछ समय के लिए अशान्त रहेंगी लेकिन संध्या बाद सामान्य हो जाएंगी। घरेलू कार्यो को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। सेहत आज सामान्य रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप अपनी उटपटांग हरकतों से आस पास का वातावरण हास्यास्पद बनाएंगे स्वयं को अन्य लोगो की तुलना में अधिक बुद्धिमान दर्शाना अनचाही परेशानी खड़ी कर सकता है। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा संभावनाए ना लगाए सुविधाओ की कमी के कारण सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा धन की आमद होते ही हाथ से निकल जायेगी। परिवार में आज कुछ ना कुछ अभाव अनुभव करेंगे किसी परिजन की कमी भी खलेगी। संध्या का समय दिन की अपेक्षा शान्ति से बीतेगा। महिलाओं के लिये दिन किसी ना किसी रूप में लाभ ही कराएगा। सेहत स्वयं की गलती से खराब होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा दिन के आरंभ से ही घरेलू वातावरण को सुधारने का प्रयास करेंगे इसमें आंशिक सफलता मिल भी जाएगी लेकिन आपका व्यवहार रूखा रहेगा बाहर से हमदर्दी दिखाएंगे लेकिन मन मे ईर्ष्या का भाव रखेंगे संपर्क में रहने वाले लोग आपकी भावनाओं को तुरंत समझ लेंगे। घर में किसी ना किसी से व्यर्थ की बातों में उलझने पर शांत वातावरण फिर से अशान्त होगा। कार्य क्षेत्र पर धन की कमी अनुभव होगी मन की भड़ास किसी ना किसी पर निकलने से स्नेह संबंधों में कड़वाहट आएगी। धन की आमद परिश्रम अनुसार होगी। मानसिक दबाव बढ़ेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके मन मे कामनाये तो बहुत रहेंगी लेकिन इनको साकार करने में कुछ ना कुछ व्यवधान अवश्य आएगा। प्रातः से मध्यान तक शरीर कार्य करने के लिये तैयार नही रहेगा फिर भी जबरदस्ती करना पड़ेगा। मध्यान बाद व्यवसाय में कुछ लाभ की संभावना बनेगी लाभ होगा परन्तु खर्च अधिक रहने के कारण कोई आवश्यक कार्य निरस्त करना पड़ेगा। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। मित्रो का भी साथ मिलेगा। नौकरी वालो को कार्य बोझ जैसे लगेंगे। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। परिजनों के साथ भावनात्मक संबंध रहेंगे आवश्यकता पूर्ति समय पर करें अन्यथा गरमा गर्मी हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन किसी ना किसी रूप में लाभ दिलाएगा। दिन के आरंभ से ही कामना पूर्ति को लेकर उत्साहित रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम ही देंगे फिर भी दिन भर की पूर्ति किसी काम के बनने से हो जाएगी। सामाजिक गतिविधियों में जाने से कतराएंगे लेकिन मन मारकर जाना ही पड़ेगा। छोटे मोटे खर्चो लगे रहेंगे लेकिन किसी की इच्छा पूर्ति के लिये बजट से बाहर खर्च करना अखरेगा। नौकरी पेशाओ को अचानक काम आने से परेशानी होगी लेकिन अधिकारी वर्ग को प्रसन्न कर अपनी बात मनवा लेंगे। मध्यान बाद का समय मित्र परिजनो के साथ आनंद से व्यतीत करेंगे स्वभाव में थोड़ा अहम रहने से माहौल बिगड़ सकता है। संध्या बाद किसी समाचार से बेचैनी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप जल्दी से किसी कार्य को करने के लिए तैयार नही होंगे लेकिन बचते बचते दोपहर बाद व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी आकस्मिक खर्च बढ़ने के कारण थोड़ी चिंता होगी फिर भी किसी खास व्यक्ति के लिये बजट से बाहर खर्च करने से पीछे नही हटेंगे। मानसिक संतुलन बढ़िया रहेगा फिर भी परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल नही पाएंगे। धन की आमद निश्चित कार्यो से ही होगी। संध्या बाद अकस्मात उपहार अथवा अन्य लाभ मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर विरोधी आज कम ही रहेंगे लेकिन परिवार में पैतृक संबंधित विषयो को लेकर स्वयंजन ही वैर भाव रखेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।

Share Now

Related posts

Leave a Comment