आज (05/10/2020) का पंचांग और राशिफल |

दिनांक (05/10/2020), कुंडली के आधार पर जानें आज का दिन कैसा रहेगा?


ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियाँ: (मेष (मेष), वृषभ (वृषभ), मिथुन (मिथुन), कर्क (कर्क), सिंह (सिंह), कन्या (कन्या), तुला (तुला), वृश्चिक (वृश्चिक), धनु (धनु) ), मकर (मकर), कुंभ (कुंभ) और मीन (मीन))।

आज का पंचांग और राशिफल


आज का पंचांग

दिनाँक -: 05/10/2020, सोमवार
तृतीया, कृष्ण पक्ष
अधिक आश्विन
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””(समाप्ति काल)

तिथि ———तृतीया 10:01:31
पक्ष —————————कृष्ण
नक्षत्र ———-भरणी 14:55:13
योग —————वज्र 24:02:51
करण ——विष्टि भद्र 10:01:31
करण ————-बव 23:17:39
वार ————————-सोमवार
माह ————— अधिक आश्विन
चन्द्र राशि ——- मेष 21:40:36
चन्द्र राशि ——————वृषभ
सूर्य राशि ——————-कन्या
रितु —————————–शरद
आयन ——————दक्षिणायण
संवत्सर ———————–शार्वरी
संवत्सर (उत्तर)————- प्रमादी
विक्रम संवत ————— 2077
विक्रम संवत (कर्तक) —-2076
शाका संवत —————-1942

वृन्दावन
सूर्योदय —————-06:15:07
सूर्यास्त —————–17:59:26
दिन काल ————–11:44:19
रात्री काल ————-12:16:11
चंद्रास्त —————–08:57:53
चंद्रोदय —————–20:11:51

लग्न —-कन्या 18°6′ , 168°6′

सूर्य नक्षत्र ——————–हस्त
चन्द्र नक्षत्र ——————-भरणी
नक्षत्र पाया ——————–स्वर्ण

🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩

ले —- भरणी 08:09:27

लो —- भरणी 14:55:13

अ—- कृत्तिका 21:40:36

ई —- कृत्तिका 28:25:29

💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮

ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद

सूर्य=कन्या 18°52 ‘ हस्त , 3 ण
चन्द्र = मेष 22°23 ‘ भरणी ‘ 3 ले
बुध = तुला 13°57 ‘ स्वाति ‘ 3 रो
शुक्र= सिंह 08°55, मघा ‘ 3 मू
मंगल=(व)मीन 29°30’ रेवती ‘ 4 ची
गुरु=धनु 23°22 ‘ पू oषा o , 4 ढा
शनि=मकर 01°43’ उ oषा o ‘ 2 भो
राहू=वृषभ 29°30 ‘ मृगशिरा , 2 वो
केतु=वृश्चिक 29 ° 30 ‘ ज्येष्ठा , 4 यू

🚩💮🚩शुभा$शुभ मुहूर्त🚩💮🚩

राहू काल 07:43 – 09:11 अशुभ
यम घंटा 10:39 – 12:07 अशुभ
गुली काल 13:35 – 15:03 अशुभ
अभिजित 11:44 -12:31 शुभ
दूर मुहूर्त 12:31 – 13:18 अशुभ
दूर मुहूर्त 14:52 – 15:39 अशुभ

💮चोघडिया, दिन
अमृत 06:15 – 07:43 शुभ
काल 07:43 – 09:11 अशुभ
शुभ 09:11 – 10:39 शुभ
रोग 10:39 – 12:07 अशुभ
उद्वेग 12:07 – 13:35 अशुभ
चर 13:35 – 15:03 शुभ
लाभ 15:03 – 16:31 शुभ
अमृत 16:31 – 17:59 शुभ

🚩चोघडिया, रात
चर 17:59 – 19:31 शुभ
रोग 19:31 – 21:03 अशुभ
काल 21:03 – 22:36 अशुभ
लाभ 22:36 – 24:08* शुभ
उद्वेग 24:08* – 25:40* अशुभ
शुभ 25:40* – 27:12* शुभ
अमृत 27:12* – 28:44* शुभ
चर 28:44* – 30:16* शुभ

💮होरा, दिन
चन्द्र 06:15 – 07:14
शनि 07:14 – 08:13
बृहस्पति 08:13 – 09:11
मंगल 09:11 – 10:10
सूर्य 10:10 – 11:09
शुक्र 11:09 – 12:07
बुध 12:07 – 13:06
चन्द्र 13:06 – 14:05
शनि 14:05 – 15:03
बृहस्पति 15:03 – 16:02
मंगल 16:02 – 17:01
सूर्य 17:01 – 17:59

🚩होरा, रात
शुक्र 17:59 – 19:01
बुध 19:01 – 20:02
चन्द्र 20:02 – 21:03
शनि 21:03 – 22:05
बृहस्पति 22:05 – 23:06
मंगल 23:06 – 24:08
सूर्य 24:08* – 25:09
शुक्र 25:09* – 26:10
बुध 26:10* – 27:12
चन्द्र 27:12* – 28:13
शनि 28:13* – 29:14
बृहस्पति 29:14* – 30:16

नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

💮दिशा शूल ज्ञान————-पूर्व
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll

🚩 अग्नि वास ज्ञान -:
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।। महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्
नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।

15 + 3 + 2 + 1 = 21 ÷ 4 = 1 शेष
पाताल लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l

💮 शिव वास एवं फल -:

18 + 18 + 5 = 41 ÷ 7 = 6 शेष

क्रीड़ायां = शोक ,दुःख कारक

🚩भद्रा वास एवं फल -:

स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

प्रातः 10:20 तक समाप्त

स्वर्ग लोक = शुभ कारक

💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮

*चतुर्थी व्रत चंद्रोदय रात्रि 20:15 पर

💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮

सन्तोषस्त्रिषु कर्तव्यः स्वदारे भोजने धने ।
त्रिषु चैव न कर्त्तव्योऽध्ययने जपदानयोः ।।
।।चा o नी o।।

व्यक्ति नीचे दी हुए ३ चीजो से संतुष्ट रहे…
१. खुदकी पत्नी
२. वह भोजन जो विधाता ने प्रदान किया.
३. उतना धन जितना इमानदारी से मिल

🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩

गीता -: अक्षरब्रह्मयोग अo-08

नैते सृती पार्थ जानन्योगी मुह्यति कश्चन ।,
तस्मात्सर्वेषु कालेषु योगयुक्तो भवार्जुन ॥,

हे पार्थ! इस प्रकार इन दोनों मार्गों को तत्त्व से जानकर कोई भी योगी मोहित नहीं होता।, इस कारण हे अर्जुन! तू सब काल में समबुद्धि रूप से योग से युक्त हो अर्थात निरंतर मेरी प्राप्ति के लिए साधन करने वाला हो॥,27॥,

💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

🐂वृष
किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। जल्दबाजी न करें। विवाद की स्थिति नहीं बनने दें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आलस्य हावी रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। भ्रम की स्थिति बन सकती है।

👫मिथुन
भागदौड़ अधिक होगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। बेवजह नकारात्मकता रहेगी। आलस्य हावी रहेगा।

🦀कर्क
नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त हो सकता है। निवेश में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजन हानि पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा।

🐅सिंह
स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। हानि पहुंचाने के प्रयास करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

🙍‍♀️कन्या
कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। लाभ होगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है।

⚖️तुला
घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन लाभ में वृद्धि करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

🦂वृश्चिक
उपहार की प्राप्ति हो सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि में सोच-समझकर निवेश करें।

🏹धनु
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी निर्णय को लेने में विवेक का प्रयोग करें। परिवार के साथ जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्ययवृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पुराना रोग उभर सकता है।

🐊मकर
पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। आशंका-कुशंका रहेगी। आलस्य न करें।

🍯कुंभ
आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं, प्रयास करते रहें। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

🐟मीन
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम तथा बाहर जाने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभदायक रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। धनागम होगा।

Share Now

Related posts

Leave a Comment