29 सितंबर की प्रमुख घटनाएं | जानें इस दिन इतिहास में घटित हुई सारी घटनाएं | सामान्य ज्ञान |

29 सितंबर की प्रमुख घटनाएं | जानें इस दिन इतिहास में घटित हुई सारी घटनाएं | सामान्य ज्ञान |


ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार सितम्बर 29 किसी वर्ष में दिन संख्या 273 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 274 है। भारत और विश्व इतिहास में 29 सितम्बर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 29 सितम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनीकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस इत्यादि।

29 सितम्बर की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं की सूची:
वर्ष घटना/वारदात/वृत्तांत
🎯1650 – इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
🎯1808- फिनलैंड में स्वीडिश और रूसी सैनिकों के बीच एक विवाद घोषित किया गया; यह 1 9 अक्टूबर को समाप्त हुआ था।
🎯1836 – मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
🎯1885 – दुनिया की पहली यात्री विद्युत ट्राम ‘वे ब्लैकपूल’ इंग्लैंड में शुरू हुई।
🎯1911 – इटली ने ऑटोमन साम्राज्य (तुर्की) के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
🎯1913 – दुनिया को डीजल इंजन देकर उद्योगों और परिवहन में क्रांति करने वाले रुडोल्फ डीजल की रहस्यमयी ढंग मौत हो गई।
🎯1913 – तुर्क साम्राज्य और बुल्गारिया साम्राज्य के बीच इस्तांबुल में कॉन्स्टेंटिनोपल की संधि पर हस्ताक्षर किया।
🎯1918 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बुलग़ारिया ने, फ़्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त सेना के सामने हथियार डाल दिए। प्रथम विश्व युद्ध में यह देश जर्मनी आस्ट्रिया हंग्री और उसमानी शासन का घटक था।
🎯1927 – अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
🎯1932 – भारत के प्रसिद्ध हास्य़ अभिनेता व निर्माता-निर्देशक महमूद का जन्म हुआ।
🎯1959 – भारत की आरती शाह तैरकर इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
🎯1963 – इंग्लैंड के नॉर्विच शहर में पूर्व एंग्लिया विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी।
🎯1970 – मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन हुआ।
🎯1971 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई।
🎯1977 – सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
🎯1978 – पोप जॉन पॉल प्रथम की रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। वे केवल 33 दिनों पहले पोप चुने गए थे।
🎯1992 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित देश अंगोला में पहली बार स्वतंत्र चुनाव आयोजित हुए।
🎯2006 – विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।

29 सितंबर को जन्मे व्यक्ति –
1901-दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्‍ट एनरिको फर्नी का जन्‍म 1901 को हुआ था।
1928- भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का जन्म 1928में हुआ।
1932-अभिनेता, निर्माता-निर्देशक महमूद अली का जन्‍म 1932 में हुआ था।
1943-ईरान के पाँचवें राष्ट्रपति मोहम्मद ख़ातमी का जन्म 1943 में हुआ।
1947-भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एस. एच. कपाड़िया का जन्म 1947 में हुआ।

29 सितंबर को हुए निधन –
1913- डीजल इंजन का आविष्‍कार करने वाले रुडॉल्‍फ डीजल का निधन 1913 में हुआ था।
1942- प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा का निधन 1942 में हुआ।
1944- पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी गोपाल सेन का निधन 1944 में हुआ।
1970- मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन 1970 में हुआ।
2004- मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री बालमणि अम्मा का निधन 2004 में हुआ।
2017- भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम ऑल्टर का निधन 2017 में हुआ।

29 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व हृदय दिवस (World Heart Day)

Share Now

Related posts

Leave a Comment