आज (19/07/2020) का पंचांग और राशिफल |

दिनांक (19/07/2020), कुंडली के आधार पर जानें कैसे होगा आज आपका दिन ?


ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियां :  (मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces)).

आज का पंचांग और राशिफल


आज का पञ्चाङ्ग
रविवार, १९ जुलाई २०२०

सूर्योदय: 🌄 ०५:३६
सूर्यास्त: 🌅 ०७:२१
चन्द्रोदय: 🌝 २८:४४
चन्द्रास्त: 🌜१८:२०
अयन 🌕 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७७ (प्रमादी)
मास 👉 श्रावण
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि: 👉 चतुर्दशी (२४:१० तक)
नक्षत्र: 👉 आर्द्रा (२१:४० तक)
योग: 👉 व्याघात (२१:४५ तक)
प्रथम करण: 👉 विष्टि (१२:३० तक)
द्वितीय करण: 👉 शकुनि (२४:१० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 मिथुन
मंगल 🌟 मीन (उदित, पूर्व)
बुध 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 धनु (अस्त, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मिथुन
केतु 🌟 धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त: 👉 ११:५६ से १२:५०
अमृत काल: 👉 ११:३३ से १३:११
होमाहुति: 👉 केतु (२१:४० तक)
अग्निवास: 👉 पृथ्वी
भद्रावास: 👉 स्वर्गलोक (१२:३० तक)
दिशा शूल: 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल: 👉 ❌❌❌
चन्द्र वास: 👉 पश्चिम
दुर्मुहूर्त: 👉 १७:२४ से १८:१९
राहुकाल: 👉 १७:३१ से १९:१४
राहु काल वास: 👉 उत्तर
यमगण्ड: 👉 १२:२३ से १४:०६
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पश्चिम (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
श्रावणी मासिक शिवरात्रि आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २१:४० तक जन्मे शिशुओ का नाम
आर्द्रा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (घ, ङ, छ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (के, को) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०५:३२ – ०७:४१ कर्क
०७:४१ – ०९:५९ सिंह
०९:५९ – १२:१७ कन्या
१२:१७ – १४:३८ तुला
१४:३८ – १६:५७ वृश्चिक
१६:५७ – १९:०१ धनु
१९:०१ – २०:४२ मकर
२०:४२ – २२:०८ कुम्भ
२२:०८ – २३:३२ मीन
२३:३२ – २५:०५ मेष
२५:०५ – २७:०० वृषभ
२७:०० – २९:१५ मिथुन
२९:१५ – २९:३३ कर्क
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०५:३२ – ०७:४१ रज पञ्चक
०७:४१ – ०९:५९ शुभ मुहूर्त
०९:५९ – १२:१७ चोर पञ्चक
१२:१७ – १४:३८ शुभ मुहूर्त
१४:३८ – १६:५७ रोग पञ्चक
१६:५७ – १९:०१ शुभ मुहूर्त
१९:०१ – २०:४२ मृत्यु पञ्चक
२०:४२ – २१:४० अग्नि पञ्चक
२१:४० – २२:०८ शुभ मुहूर्त
२२:०८ – २३:३२ रज पञ्चक
२३:३२ – २४:१० अग्नि पञ्चक
२४:१० – २५:०५ शुभ मुहूर्त
२५:०५ – २७:०० रज पञ्चक
२७:०० – २९:१५ शुभ मुहूर्त
२९:१५ – २९:३३ चोर पञ्चक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपकी दिनचार्य योजना बद्ध नही रहेगी जो भी कार्य करेंगे उसमे कोई न कोई टांग अड़ायेगा हताशा को जगह ना दे लक्ष्य पर ध्यान दे तो लाभ अवश्य मिलेगा।आज कोई पुरानी परेशानी किसी रिश्तेदार की सहायता से कम होगी। मध्याह्न बाद कार्य व्यवसाय में अचानक गति आने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी लेकिन धन संग्रह बड़ी मुश्किल से ही हो सकेगा। नौकरी पेशा जातक आज अपने कार्य के लिए सम्मानित होंगे। ससुराल पक्ष से आकस्मिक लाभ की संभावना है। सामाजिक समारोह को लेकर परिवार में सुख का वातावरण रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आएगी थकान दर्द की समस्या से ग्रस्त रहेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिये मिला-जुला फल देगा। दिन के आरंभिक भाग में सुस्ती रहेगी मध्याह्न के समय ही कार्यो को थोड़ी बहुत गंभीरता से लेंगे कार्य क्षेत्र पर अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी लाभ के लिए संध्या तक प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। मध्याह्न के बाद आकस्मिक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी लेकिन आज व्यवसायी वर्ग भावनाओ में बहकर उधारी के व्यवहारों से बचे अन्यथा आगे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। संध्या का समय सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान मिलने से मन को संतोष होगा मित्र रिश्तेदारी में खर्च को लेकर परिवार में बहस हो सकती है। सेहत आज कुछ नरम रहने पर भी परवाह नही करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन चंचलता आपके मन मस्तिष्क पर हावी रहेगी। स्वयं किसी को कुछ भी बोल देंगे लेकिन किसी अन्य की छोटी सी बात भी सहन नही कर पाएंगे जिससे टकराव की स्थिति बनेगी। मध्याह्न के बाद का समय आपको सावधानी से बिताने की सलाह है। आज आप भावुकता की अधिकता के कारण किसी से धोखा खा सकते है किसी से भी उधारी का व्यवहार ना करें। आकस्मिक खर्च से आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। स्त्री एवं जल स्त्रोत से सावधान रहें। घर का वातावरण आपके कारण उदासीन रहेगा मनमौजी व्यवहार स्नेहीजनों से दूरी बढ़ाएगा। शारीरिक अकड़न की शिकायत हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रातःकाल से ही परिज अथवा किसी अन्य महत्त्वपूर्ण व्यक्ति की जिद परेशानी में डालेगी ऊपर से व्यवसाय में भी उतार चढ़ाव रहने से तालमेल नही बैठा सकेंगे। आज लाभ कमाने के लिए प्रतिष्ठा दांव पर लगाने वाली स्थिति बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था का वातावरण बनेगा। महिलाए आज विशेषकर बेतुकी बाते बोलने से बचे क्रोध पर भी संयम रखें मान हानि हो सकती है। बनते काम लटकने से हताश होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी अनुभव होगी। सीमित साधनों से काम चलाये ज्यादा पाने की लालसा हाथ आये से भी वंचित कर सकती है। स्वास्थ्य कुछ समय के लिये प्रतिकूल होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा स्वभाव में आलस्य दिन के आरंभ से ही छाया रहेगा फिर भी अतिआवश्यक कार्यो में विलंब नही होने देंगे। आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी सामाजिक कार्यो में भी आज रुचि दिखायेंगे संगी साथियो का भी सहयोग मिलने से मान-सम्मान एवं आत्म विश्वास बढ़ेगा। काम-धंधे को लेकर ज्यादा गंभीर नही रहेंगे जिसके परिणाम स्वरूप आज अल्प लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। समय पर आवश्यकता पूर्ति करने पर परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। संध्या का समय उत्तम भोजन वाहन सैर सपाटे में बिताएँगे। सेहत सामान्य रहेगी विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिये कार्यसफलता वाला रहेगा बीते दिनों से जिस कार्य को लेकर भागदौड़ कर रहे थे आज उसके पूर्ण होने से आय के नए मार्ग खुलेंगे। आज जिस भी नए कार्य में हाथ डालेंगे उसमे किसी का सहयोग समय पर मिलने से सफलता मिलेगी। किसी नजदीकी के सहयोग से नए अनुबंध मिलेंगे। भाई-बहनों से आज संबंधो में निकटता का अनुभव करेंगे फिर भी छोटी मोटी बातो को अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा। दूर रहने वाले परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे अविवाहितों के लिये विवाह के प्रस्ताव आएँगे लेकिन जल्दबाजी में निर्णय ना ले। यात्रा से लाभ होगा। सेहत कुछ समय के लिये खराब होगी स्वतः ठीक भी हो जाएगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपको मिश्रित फल प्रदान करेगा। आज कार्य व्यस्तता अधिक रहने से थकान एवं शारीरिक शिथिलता अनुभव होगी आज जिस कार्य को करना चाहेंगे उसमे कोई न कोई व्यवधान आएगा आध्यात्म में रुचि होने पर भी मन कही और भटकने पर शान्ति नही मिलेगी। आज विशेषकर मित्रमंडली में बैठने पर आचार विचार का ठीक से पालन करें दबाव में आकर अनैतिक कार्य करने पड़ेंगे बाद में पछतावा होगा। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों के रूखे व्यवहार से हानि हो सकती है शेयर के काम में घाटा हो सकता है धन का निवेश देखभाल कर करें। संध्या के समय आकस्मिक लाभ से राहत मिलेगी। शरीर छूट पुट समस्या को छोड़ सामान्य बना रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल फलदायक रहेगा। शारीरिक रूप से दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा सेहत पल पल में बनती बिगड़ती रहने से कार्यो के प्रति उत्साह नही बना पाएंगे कार्य क्षेत्र पर कोई पुरानी समस्या फिर बनेगी। नयी व्यवस्था लागू करने की कोशिश असफल होगी। परिश्रम अधिक रहेगा इसके तुलना में लाभ आज कम ही होगा। परिजनों का मीठा व्यवहार भी आज अटपटा और स्वार्थी लगेगा फिर भी विवेक का परिचय दें अकारण क्रोध से बचे। नौकरी पेशाओ को भी आज कार्य क्षेत्र पर संघर्ष करना पड़ेगा हित शत्रुओ से सावधान रहें पीठ पीछे चुगली कर हानि पहुचा सकते है। यात्रा से बचे सन्ध्या के समय समारोह में जाना पड़ेगा खान पान संतुलित रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन का पूर्वार्ध शुभफलदायी रहेगा स्वभाव में मनमानी रहने के कारण परिजनों को परेशानी होगी घरेलू समस्याओं के समाधान करने की जगह टरकाने पर किसी से झड़प हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज बेमन से कार्य करेंगे लेकिन सहयोगियों की सहायता से लाभ की संभावना बनेगी धन की आमद संध्या के समय तक संतोषजनक हो जाएगी। मध्याह्न पश्चात सेहत आकस्मिक ढीली होने से काम-काज प्रभावित होगा फिर भी सैर सपाटे मनोरंजन के लिये तैयार रहेंगे। स्त्री पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा घरेलू खर्च कंजूसी बरतने पर भी अधिक होंगे। जिद से बचे अन्यथा दिन शांति से बिताना भारी पड़ेगा। किसी अन्य महिला के चक्कर मे मान हानि हो सकती है। सतर्क रहें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा साथ ही आज खर्चो पर नियंत्रण नही रहेगा अधिकांश खर्च आज आवश्यक ही होंगे पर दिखावे के ऊपर ही। दिन का ज्यादातर समय कार्य क्षेत्र एवं धर में फैली व्यवस्था को सुधारने में व्यतीत होगा। नए निर्माण की योजना बनेगी इस पर खर्च भी करेंगे। आपके कार्य कुशलता और जीवनशैली की प्रशंसा होगी जिससे मन मे अभिमान आएगा। आज आय सिमित ही रहेगी इसके विपरीत मध्याह्न पश्चात मनोरंजन पर अधिक खर्च होगा। फिजूल खर्ची से बचें अन्यथा आगे आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा घर मे माता पिता को छोड़ अन्य सभी लोग स्वार्थसिद्धि के लिये मीठा व्यवहार करेंगे। आरोग्य बना रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा बुद्धि विवेक रहने के बाद भी हर काम मे अपनी ही चलाएंगे चाहे फिर आगे उसका नतीजा विपरीत ही क्यो ना निकले। आज कोई अनिच्छित कार्य करना भी पड़ेगा। निर्धारित कार्यो के पूर्ण होने में विलम्ब होने से परेशानी होगी किसी से अपमानजनक शब्द सुनने की संभावना है। व्यर्थ की यात्रा में समय एवं धन व्यय होगा। मध्याह्न पश्चात व्यवसाय में थोड़ा लाभ होगा धन की आमद फिर भी आवश्यकता से कम ही होगी। सेहत में भी कुछ न कुछ गड़बड़ लगी रहेगी सर्दी-जुखाम से पीड़ित हो सकते है लेकिन फिर भी मनोरंजन के अवसर खाली नही जाने देंगे। परिजनों की बात सुन बिना जवाब ना दे कलह हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने से आपका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। दिन के आरंभ से ही कार्य के प्रति उत्साह की कमी रहेगी। नौकरी व्यवसाय में लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी कार्यो में विलम्ब हताशा बढ़ायेगा। फिजूल एवं आकस्मिक खर्च परेशान करेंगे। पूर्व में लिए निर्णय के कारण ग्लानि अनुभव होगी स्वयजनो के विरोध का सामना करना पड़ेगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा आज अनैतिक कार्यो से बचकर रहे सरकारी उलझनों में पड़ने की संभावना अधिक है। महिला वर्ग अन्य लोगो से तुलना ना करें मन दुखी होगा।

Share Now

Related posts

Leave a Comment