रणवीर सिंह के 35वें जन्मदिन पर जानें उनके विषय में ये रोचक बातें

रणवीर सिंह के 35वें जन्मदिन पर जानें उनके विषय में ये रोचक बातें


रणवीर सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दस साल पहले 2010 में अपनी पहली फिल्म “बैंड बाजा बारात” से सक्सेसफुल बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद, कई बेहतरीन फिल्मों में रणवीर अपनी एक्ट‍िंग का कमाल दिखा चुके हैं।

आज 6 जुलाई को रणवीर सिंह अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं।

रणवीर के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और मम्मी का अंजू भवनानी है। उनकी एक बड़ी बहन रितिका भी हैं। रणवीर सिंह एक्ट्रेस सोनम कपूर के कजिन हैं। रणवीर की मां अंजू भवनानी सोनम की मां सुनीता कपूर की बहन लगती हैं। इस रिश्ते से सोनम-रणवीर भाई-बहन हुए।

अनिल कपूर और सोनम कपूर जैसे स्टार्स से जुड़े होने के बावजूद भी रणवीर को अपना पहला ब्रेक पाने के लिए 3 साल स्ट्रगल करना पड़ा था।

रणवीर सिंह ने इंडियाना यूनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन यूएसए से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है, रणवीर वहां थिएटर स्टूडेंट थे।एक्टिंग के साथ ही उनकी रुचि क्रिएटिव राइटिंग में भी थी, ऐक्टिंग करियर की शुरुआत करने से पहले रणवीर सिंह एक विज्ञापन कपंनी में कॉपी एडिटर के पद पर काम करते थे।

3 साल के कड़े स्ट्रगल के बाद जब रणवीर को प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म का ऑफर दिया, तो वे बेहद इमोशनल हो गए थे। कहा जाता है कि ऑफर मिलने के बाद वे कॉरिडोर में जाकर खूब रोए थे।

रणवीर ने बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड डेब्यू किया, इसमें अनुष्का शर्मा के साथ उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इस फिल्म के लिए रणवीर को बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला।

दर्शकों ने बॉलीवुड के इस नए चेहरे का तहे दिल से स्वागत किया। इसके बाद लेडीज वर्सेज रिकी बहल, लूटेरा, गोलियों की रासलीला: रामलीला, गुंडे, पद्मावत, सिंबा, गली बॉय जैसी कई शानदार फिल्मों में रणवीर सिंह ने अपने अभ‍िनय का लोहा मनवाया।

बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह अपनी 16 वर्ष की आयु तक काफी मोटे थे।

रणवीर सिंह अपनी डाइट का ध्यान जरूर रखते हैं पर ऐसा भी नहीं है कि उन्हें खाने-पीने का शौक नहीं है। खाने के अलावा वे कुकिंग करना भी पसंद करते हैं, नॉनवेज डिश बनाने में उन्हें महारत हासिल है। रणवीर का मानना है कि खाने में सही मात्रा में बटर का इस्तेमाल करने से उसका स्वाद दोगुना हो जाता है। रणवीर को चॉकलेट व अन्य मीठी चीजें खाने का बहुत शौक है, लंच और डिनर के बाद भी वे कुछ मीठा खाना जरूर पसंद करते हैं।

रणवीर सिंह अपनी फिटनेस के प्रति बहुत सजग रहते हैं,” सही खाना, उचित नींद और जबरदस्त मेहनत को वे अपना फिटनेस मंत्रा मानते हैं”।

रणवीर सिंह के पर्सनल लाइफ की बात करें तो लंबे समय तक दीपिका पादुकोण को डेट करने के बाद अक्टूबर 2018 में उन्होंने दीप‍िका से शादी कर ली। उनकी ये शादी इटली में काफी सीक्रेट तरीके से हुई।

वहीं वर्कफ्रंट पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 83 में नजर आएंगे, इसमें रणवीर कप‍िल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे।।

Dearfacts रणवीर सिंह को उनके जन्मदिन की ढेरों शुभकामनायें देता हैं।

Share Now

Related posts

Leave a Comment