आज ( १६/०६/२०२० ) का पंचांग और राशिफल |

आज दिनांक १६/०६/२०२०, कुंडली के आधार पर जाने कैसे होगा आपका आज का दिन ?

ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियां :  (मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces)).

आज का पंचांग और राशिफल


आज का पञ्चाङ्ग
मंगलवार, १६ जून २०२०

सूर्योदय: 🌄 ०५:२४
सूर्यास्त: 🌅 ०७:२३
चन्द्रोदय: 🌝 २६:३२
चन्द्रास्त: 🌜१४:५१
अयन 🌕 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: 🍂 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७७ (प्रमादी)
मास 👉 आषाढ़
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि: 👉 दशमी (०५:४० तक)
नक्षत्र: 👉 अश्विनी (पूर्ण रात्रि)
योग: 👉 शोभन (१३:४३ तक
प्रथम करण: 👉 विष्टि (०५:४० तक)
द्वितीय करण: 👉 बव (१८:४७ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 मेष
मंगल 🌟 कुंम्भ (उदित, पूर्व)
बुध 🌟 मिथुन (उदय, पश्चिम)
गुरु 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 वृष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मिथुन
केतु 🌟 धनु

शुभाशुभ मुहूर्त विचार
अभिजित मुहूर्त: 👉 ११:५० से १२:४६
अमृत काल: 👉 २२:०२ से २३:४९
होमाहुति: 👉 राहु
अग्निवास: 👉 आकाश
भद्रावास: 👉 स्वर्गलोक (०५:४० तक)
दिशा शूल: 👉 उत्तर
नक्षत्र शूल: 👉 ❌❌❌
चन्द्र वास: 👉 पूर्व
दुर्मुहूर्त: 👉 ०८:०७ से ०९:०३
राहुकाल: 👉 १५:४७ से १७:३१
राहु काल वास: 👉 पश्चिम
यमगण्ड: 👉 ०८:४९ से १०:३३

☄चौघड़िया विचार☄


॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा
उत्तर-पूर्व (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष
सर्वार्थसिद्धि+अमृतसिद्धि योग ०५:४९ से २९:४९ तक, विवाहादि मुहूर्त लग्न ८ (शुक्र दान), लग्न १२ (शुक्र दान) लग्न १ (चंद्र दान), लग्न २ (चंद्र, शुक्र दान), आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज २४:२२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (थ, झ, ञ) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (दे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

विशेष👉 रेवती नक्षत्र के चारोचरण गण्डमूल के अंतर्गत आते है इसके प्रथम पद में जन्म होने पर राज सम्मान की प्राप्ति होती है।

उदय-लग्न मुहूर्त:
०५:२० – ०७:२९ मिथुन
०७:२९ – ०९:५० कर्क
०९:५० – १२:०९ सिंह
१२:०९ – १४:२७ कन्या
१४:२७ – १६:४८ तुला
१६:४८ – १९:०७ वृश्चिक
१९:०७ – २१:११ धनु
२१:११ – २२:५२ मकर
२२:५२ – २४:१८ कुम्भ
२४:१८ – २५:४१ मीन
२५:४१ – २७:१५ मेष
२७:१५ – २९:१० वृषभ
२९:१० – २९:२० मिथुन

पञ्चक रहित मुहूर्त:
०५:२० – ०५:४० शुभ मुहूर्त
०५:४० – ०७:२९ चोर पञ्चक
०७:२९ – ०९:५० शुभ मुहूर्त
०९:५० – १२:०९ रोग पञ्चक
१२:०९ – १४:२७ शुभ मुहूर्त
१४:२७ – १६:४८ मृत्यु पञ्चक
१६:४८ – १९:०७ अग्नि पञ्चक
१९:०७ – २१:११ शुभ मुहूर्त
२१:११ – २२:५२ रज पञ्चक
२२:५२ – २४:१८ शुभ मुहूर्त
२४:१८ – २५:४१ चोर पञ्चक
२५:४१ – २७:१५ रज पञ्चक
२७:१५ – २९:१० शुभ मुहूर्त
२९:१० – २९:२० चोर पञ्चक

आज का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपके दिमाग मे चंचलता हावी रहेगी। किसी भी कार्य के प्रति गंभीर नही रहेंगे पूर्व में किसी की बंधाई उम्मीद लेकर आशा के भरोसे मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा लेकिन कुछ न कुछ काम अवश्य बनेगा। कार्य क्षेत्र पर उतार चढ़ाव रहने के कारण बनाई योजनाओ को सार्थक नही कर पाएंगे मेहनत करने का मन नही करेगा जिससे आज धन की आमद सीमित साधनों से ही कामचलाऊ हो पाएगी। नौकरी पेशा लोग भी मध्यान तक मन मारकर काम करेंगे इसके बाद गंभीरता आएगी आज एक घंटे गंभीर होकर कार्य करना दिन भर की पूर्ति कर सकता है इसका ध्यान रखें। संध्या के समय भाग्य का साथ मिलने से भविष्य में लाभ के सौदे मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन मे सुख की आकांक्षा बढ़ेगी लेकिन ठीक से पूर्ति ना होने पर निराश होंगे। किसी गंभीर रोग अथवा झगड़े का भय सताएगा। खासी जुखाम हो सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन किसी ना किसी रूप में हानि होने की संभावना है। पिता अथवा पैतृक कार्य मे अतिआत्मविश्वास से बचे अन्यथा परिणाम आशा के एकदम विपरीत ही मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर भागीदारी अथवा पति पत्नी संबंधित किसी मामले में सन्तानो से वैचारिक मतभेद उभरेंगे जिनका हल निकालने का प्रयास करेंगे लेकिन क्रोध सुलझते प्रसंग को अधिक उलझा देगा। व्यवसाय में निवेश करने का विचार कर रहे है तो अधिक विचार करे खास कर पुश्तैनी कार्य मे निवेश हानि ही कराएगा चाहे फिर उस कार्य मे कितनी ही दक्षता क्यो ना हो। नौकरी पेशा लोग से भी अतिआत्मविश्वास में कोई बड़ी त्रुटि होने की सभावना है कोई भी कार्य मान बड़ाई पाने की इच्छा से ना करें। घरेलू वातावरण में असंतुष्टि दिखेगी लेकिन परिजन डर से अपनी बात बोलने में संकोच करेंगे। किसी की सेहत पर संचित कोष से खर्च करना पड़ेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन के प्रथम भाग मे आप किसी कार्य को लेकर भाग्य के भरोसे रहेंगे लेकिन आज आपको भाग्य पक्ष का साथ बहुत कम मिलेगा जिसके परिणाम स्वरूप सोची योजनाए अंत समय मे या तो बदलनी पड़ेगी अथवा बाद के लिये टालनी पड़ेगी। धन की आमद को लेकर विभिन्न युक्तियां लगायेंगे लेकिन कार्य क्षेत्र से जितना लाभ होगा वह दैनिक खर्च में पूर्ण हो जाएगा। कल की तुलना में आज गुस्सा कम व अकस्मात आएगा लेकिन जितने समय रहेगा आस पास का अच्छा भला वातावरण एकदम अशांत कर देगा। आज उधारी के व्यवहार ना करे अन्यथा लंबे समय तक वसूल या चुकाने में असमर्थ रहेंगे। आज आप शारीरिक सुख को ज्यादा महत्त्व देंगे लेकिन सुख की जगह संधर्ष अधिक होगा। घरेलू वातावरण में सुख शांति आपके मिजाज पर निर्भर रहेगी। शांत रहकर आज का दिन बिताए कल से स्थिति में सुधार आएगा। ऋण अथवा किसी गुप्त रोग के कारण चिंता होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपको पारिवारिक प्रतिष्ठा अथवा सहयोग से कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर आप जिस कार्य को झंझट वाला समझेंगे वही आगे धन लाभ कराएगा भागीदारी के कार्य से भविष्य में धन संचय हो सकेगा इसके लिये आपसी मतभेद भुला एक मत होकर कार्य करे आज भी धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी लेकिन धीमी गति से। आज आप जल्दी से किसी के लिये कुछ बोलेंगे नही लेकिन जो भी बोलेंगे वह सच हो सकता है इसलये सोच समझ कर ही शब्दों का उपयोग करे। माता एवं घरेलू सुख उत्तम रहेगा लेकिन इनको भोगने के लिये समय की कमी रहेगी। आप जो भी कार्य करे उससे तुरंत लाभ की आशा ना रखे वरना लाभ ना होता देख निर्णय बदलने पर बाद में मन मे ग्लानि होगी। कुटुम्बीजन की सेहत पर खर्च होगा। पेट छाती में जलन अपच की शिकायत हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन पिछले पुण्य उदय होने से आपकी धार्मिक भावनाएं जागृत होंगी। दिन का आरंभिक भाग मानसिक रूप से शांति देगा लेकिन इसके बाद दैनिक कार्यो की भागदौड़ में शरीर का भी ख्याल नही रहेगा। आज पूर्व में की किसी गलती से सीख भी मिलेगी दोबारा वही प्रसंग बनने से एक बार मन भटकेगा इससे बचे अन्यथा अबकी बार परेशानी ज्यादा हो सकती है। आर्थिक मामले आज दिन भर उलझन में डालेंगे। जिस कार्य को करने का मन बनायेगे उसमे धन की कमी आड़े आएगी। कर्ज अथवा उधारी के व्यवहार आज कम करने का प्रयास करें अन्यथा किसी की भलाई के चक्कर मे शत्रु वृद्धि कर लेंगे। घरेलू सुखों में वृद्धि करने पर लोगो मे ईर्ष्या द्वेष बनेगा आज आर्थिक स्थिति को देखते हुए ही धन संबंधित कार्य करें। सरकारी कार्य विद्या विवेक के बल आगे बढ़ेंगे। स्वयं अथवा परिजन को छोटी मोटी सेहत संबंधित समस्या रहेगी। ठंडे पदार्थ विशेष कर जल में ज्यादा समय ना बिताएं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के आरम्भ से ही सेहत संबंधित समस्या लगी रहेगी शरीर मे दर्द अकड़न कमजोरी अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी कुछ विशेष ना रहने के कारण जानबूझ कर दिनचार्य को धीमी गति से चलाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी आज दिन भर विविध समस्या का सामना करना पड़ेगा। उदासीन व्यवहार के चलते कार्य क्षेत्र पर अपमानित होने की संभावना है। आज आपके दिमाग मे कुटुम्ब की सम्पति से किसी न किसी प्रकार लाभ उठाने के विचार चलते रहेंगे लेकिन आरम्भ कहाँ से और कैसे किया जाए इसी उलझन में समय खराब होगा। माता की कृपा से सुख सुविधा तो मिल जाएगी लेकिन इनका जिद्दी व्यवहार किसी आवश्यक कामना पूर्ति से दूर रखेगा। पैतृक कार्यो में जोखिम ले सकते है आज नही तो निकट भविष्य में आकस्मिक लाभ की संभावना बन रही है। यात्रा से नए संबंध विकसित होंगे लेकिन झंझट भी बढ़ेंगे। टालने में ही भलाई है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे आरम्भ में आनाकानी करेंगे लेकिन एक बार हाथ मे लेने के बाद उसी में मगन हो जाएंगे अन्य लोगो की तुलना में आपका कार्य शीघ्र पूर्ण हो जाएगा लेकिन आपकी मानसिकता अन्य लोगो की नीचा दिखाने की भी रहेगी जिसके फ़लस्वरूप लाभ तो मिलेगा लेकिन सम्मान नही। आज के दिन आपको कुछ ऐसा अनुभव भी होगा जैसे कोई अनजानी शक्ति आपसे आपके जीवनशैली के विपरीत कुछ कराना चाह रही है। आप जितना भौतिक सुखों में रुचि लेंगे परिस्थितियां उसके विपरीत बनती चली जायेगी जिस वस्तु की कामना करेंगे वही दूर होने से मन निराश होगा। धन की आमद और खर्च बराबर रहेंगे काम की जगह व्यर्थ के कार्यो पर अधिक खर्च होंगे। दाम्पत्य जीवन मे एक पल सुख अगले ही पल ऊबन अनुभव होगीं फिर भी शांति बनी रहेगीं। सेहत में थोड़ी बहुत दिक्कतें रहने के बाद भी कार्य बाधक नही बनेगीं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप मन ही मन बड़ी बड़ी योजनाए बनायेगे लेकिन किसी अन्य के ढुलमुल रवैये के कारण इनको आगे नही बढ़ा सकेंगे दिन के आरंभिक भाग में किसी परिजन का मनमाना व्यवहार मन को आहत करेगा मध्यान तक का समय दिमाग मे व्यावसायिक जोड़ घटाव लगा रहेगा कार्य क्षेत्र से लाभ भी होगा लेकिन इसका ज्यादातर भाग पुराने कार्यो अथवा किसी को दिए उधार की वापसी से होगा। नए कार्य मन मे रहेंगे लेकिन धन संबंधित समस्या के कारण परेशानी आएगी आज धन का निवेश शीघ्र ही दुगना होकर मिल सकता है इसके लिए अधिक मेहनत और धैर्य की आवश्यकता हैं। सार्वजनिक क्षेत्र पर मान सम्मान मिलने से घरेलू उलझनों को भूल जाएंगे। व्यावसायिक अथवा घरेलू विवाद के कारण कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लग सकते है थोड़ी परेशानी के बाद सफलता आपके पक्ष में मिलने की आशा जागेगी। ठंडी वस्तुओ के सेवन से बचे गला अथवा छाती संबंधित समस्या हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप सार्वजनिक कार्यो में अपनी बुद्धि विवेक का परिचय देंगे लेकिन जहां बात व्यक्तिगत स्वार्थ की आएगी वहां वाणी और धैर्य दोनो जवाब दे जाएंगे। वैसे तो आज किसी से ज्यादा बात करना पसंद नही करेंगे लेकिन अपना हित साधने के लिये आवश्यकता से अधिक बोल जाएंगे जिसका बाद में ज्ञान होने पर ग्लानि होगी। कार्य क्षेत्र से थोड़ी बहुत आय की ही संभावना है इसके लिये भी अधिक बौद्धिक परिश्रम करना पड़ेगा। परिवार के ऊपर खर्च करने में संचित कोष में कमी आएगीं आज ज्यादा तामझाम उलझन वाले कार्यो से दूर ही रहे निष्कर्ष कुछ नही निकलेगा व्यर्थ समय ही खराब होगा। घरेलू वातावरण में विवेक से तालमेल बैठा लेंगे। लेकिन संतान संबंधित चिंता जरूर रहेगी। अविवाहित लोग ज्यादा परेशान नजर आएंगे। सेहत ठीक ठाक ही रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप जो भी योजना बनाएंगे उसमे कई लोग बिना मांगे ही सलाह देंगे जिस कारण असमंजस की स्थिति बनेगी। आप भी आज लाभ पाने के प्रति गंभीर तो रहेंगे लेकिन मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगे जिससे अधिकांश कार्य योजनाए आरम्भ से ही ढीली पड जाएंगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपको हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे जिसके कारण कम लाभ में सौदे करने पड़ेंगे। नौकरी पेशा लोगों की मानसिकता भी सुखोपभोग की अधिक रहेगी बिना मेहनत के लाभ पाने के चक्कर मे समाज मे अपनी छवि खराब कर लेंगे। आज सही की जगह गलत मार्ग से धन आसानी से मिल सकता है लेकिन साथ ही मन मे भय भी बना रहेगा। परिवार में सुख सुविधा एवं अन्य लोगो की देखादेखी की इच्छा अशांति फैलाएगी। कफ, कमजोरी शरीर मे अकड़न बनेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये धन लाभ वाला रहेगा लेकिन आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की भी आवश्यकता है प्रलोभन में आकर ठगी का शिकार हो सकते है जिससे जितना लाभ कमाएंगे उससे अधिक व्यर्थ भी हो सकता है। दिन के आरम्भ में किसी पुराने कार्य से लाभ की आशंका रहेगी जिसे भुनाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे थोड़े परिश्रम से सकारात्मक परिणाम भी मिल जाएंगे लेकिन कार्य क्षेत्र पर धीमी गति रहने के कारण धन हाथ आने में विलंब हो सकता है पर होगा जरूर। किसी सरकारी कर्मचारी से लेन देन को लेकर बहस होगी इससे बचने का प्रयास करें अन्यथा बने बनाये कार्य मे व्यवधान आ सकते हैं। घर की स्थिति पल पल में बदलेगी परिजन कभी एकदम से भावुक अगले ही पर लापरवाह बनेंगे। शरीर मे आज कोई नई व्याधि जन्म लेगी जो धीरे धीरे बढ़ने पर आगे बढ़ी समस्या खड़ी कर सकती हैं पहले ही निवारण करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन परिस्थिति पल पल में बदलती रहेंगी। अन्य लोगो की देखा देखी के चक्कर मे मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। वैसे तो आज आप परिस्थिति अनुसार स्वयं को ढाल लेंगे लेकिन परिजन अथवा किसी अन्य स्नेहीजन के बहकावे में आकर सामर्थ्य से बड़ा कार्य कर झंझट में फंस सकते हैं। कार्य व्यवसाय में आज आपकी काम करने की गति अत्यंत धीमी रहेगी बुद्धि अनुभव भी काम नही आएगा जितना लाभ होगा वह किसी को धोखे में रखकर ही हो सकेगा आरम्भ में लाभदायक लगेगा लेकिन बाद में प्रतिष्ठा में कमी लाएगा। छोटे भाई बहनों को पिता का अधिक स्नेह मिलने पर मन मे ईर्ष्या की भावना बनेगी जो आगे छोटी मोटी कलह का कारण बन सकती हैं। घर मे आज किसी न किसी से बहस होगी ही। आज कोई गुम चोट अथवा कटने जलने से हानि की संभावना है।

Share Now

Related posts

Leave a Comment