सीआरपीएफ जवान से पाकिस्तानी युवती का निकाह: वीडियो कॉल से वीजा तक की अनोखी प्रेम कहानी
वीडियो कॉल पर हुआ निकाह, अब ससुराल में भव्य स्वागत
जम्मू-कश्मीर के भलवाल गांव में इन दिनों सीआरपीएफ जवान मुनीर अहमद और पाकिस्तानी युवती मनेल खान की शादी सुर्खियों में है। दोनों ने पिछले साल वीडियो कॉल के जरिए निकाह किया था, और अब मनेल वीजा मिलने के बाद भारत आकर अपने पति से मिली। शनिवार को जब वह ससुराल पहुंची, तो पूरे गांव में उनकी शादी चर्चा का विषय बन गई।
वीडियो देखें …. https://x.com/news18india/status/1896257580533428731?s=46
वीडियो कॉल पर हुआ निकाह, कानूनी प्रक्रिया के बाद भारत आईं
मुनीर अहमद, जो वर्तमान में रियासी जिले के शिव खोरी में सीआरपीएफ में तैनात हैं, ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट की रहने वाली मनेल खान से शादी की। वीजा प्रक्रिया में देरी होने के कारण दोनों ने 24 मई 2023 को वीडियो कॉल पर निकाह किया। शादी के कानूनी दस्तावेज पूरे करने के बाद मनेल को 15 दिन का वीजा मिला, जिसके तहत वह अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत आईं।
सीमा पर हुआ पारंपरिक स्वागत, गांव में दुल्हन को देखने की भीड़
मनेल खान जैसे ही भारत पहुंची, उनके ससुराल पक्ष ने सीमा पर पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया। देर रात जब वे भलवाल गांव पहुंचीं, तो पूरे गांव में उनकी चर्चा होने लगी। लोगों ने उन्हें देखने के लिए घर के बाहर भीड़ लगा दी।
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, परिवार ने दिखाए कानूनी दस्तावेज
पाकिस्तानी दुल्हन के भारत आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा कारणों से मनेल खान पर नजर रखी जा रही है। वहीं, परिवार ने स्पष्ट किया कि वह कानूनी प्रक्रिया के तहत भारत आई हैं और सभी आवश्यक मंजूरियां लेने के बाद ही वीजा मिला है।
भारतीय संस्कृति में घुली मनेल, ससुराल में बनाया राजस्थानी खाना
ससुराल पहुंचते ही मनेल खान ने भारतीय संस्कृति अपनाने का पहला कदम बढ़ाया। उन्होंने राजस्थानी व्यंजन बनाकर परिवार को खिलाया, जिससे परिवार के लोग बेहद खुश हुए। उनके ससुराल पक्ष का कहना है कि वह भारतीय संस्कृति को अपना रही हैं और परिवार के साथ घुल-मिल रही हैं। इस अनोखी शादी ने पूरे इलाके में खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
यह भी पढ़ें: 👇