27 मई की प्रमुख घटनाएं | जानें इस दिन इतिहास में घटित हुई सारी घटनाएं | सामान्य ज्ञान |

27 मई की प्रमुख घटनाएं | जानें इस दिन इतिहास में घटित हुई सारी घटनाएं | सामान्य ज्ञान |


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार मई 27 किसी वर्ष में दिन संख्या 147 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 148 है। भारत और विश्व इतिहास में 27 मई का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 27 मई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनीकि का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि।

27 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


🎯मेलकॉलम IV स्कॉटलैंड के राजा 1153 में बने।
🎯जोन की 1199 में इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई।
🎯क्यू क्लक्स क्लैन ने 1923 में अपने सदस्यों के प्रकाशन कानून की किसी आवश्यकता से इनकार किया।
🎯नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर 1994 में स्वदेश लौटे।
🎯नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 2002 में 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
🎯दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर 2005 में श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
🎯इंडोनेशिया में 2006 को आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए।
🎯केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को 2008 में वापस लिया।
🎯भारत ने 2010 में उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
🎯भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने 2010 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।
🎯रूस के दक्षिणी शहर स्टारवोपोल में 2010 को एक बम विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए।
🎯तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने 2010 में बुद्ध पूर्णिमा के दिन पटना रेलवे जंक्शन के पास 22 एकड़ ज़मीन पर 125 करोड़ रुपए की लागत से बने 200 फ़ीट ऊँचे स्तूप वाले एक भव्य ‘बुद्ध स्मृति पार्क’ को जनता को समर्पित किया।

27 मई को जन्मे व्यक्ति


🎂प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने ख़लदून का जन्म 1332 में हुआ। उनका नाम अब्दुर्रहमान था और उन्हें अबू ज़ैद की उपाधि से याद किया जाता है।
🎂पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म 1894 में हुआ ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार के रूप में मिली।
🎂प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का जन्म 1928 में हुआ।
🎂हिन्दी के कवि, पत्रकार एवं पत्रकारिता के प्राध्यापक हेमन्त जोशी का जन्म 1954 में हुआ।
🎂भारत के उद्योगपति और ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ राजनेता नितिन गडकरी का जन्म 1957 में हुआ।
🎂प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर रवि शास्त्री का जन्म 1962 में हुआ।

27 मई को हुए निधन


😢कंदुकूरी वीरेशलिंगम का निधन 1919 में हुआ वो तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में ‘गद्य ब्रह्मा’ के नाम से ख्याति मिली।
😢डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी रमाबाई आम्बेडकर का निधन 1935 में हुआ वो थीं।
😢भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन 1964 में हुआ।
😢भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का निधन 1983 में हुआ।
😢आस्कर विजेता निर्देशक सिडनी पोलाक का निधन 2008 में हुआ।
😢‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का निधन 2016 में हुआ।

Share Now

Related posts

Leave a Comment