28 नवंबर की प्रमुख घटनाएं | जानें इस दिन इतिहास में घटित हुई सारी घटनाएं | सामान्य ज्ञान |

28 नवंबर की प्रमुख घटनाएं | जानें इस दिन इतिहास में घटित हुई सारी घटनाएं | सामान्य ज्ञान |


28 नवंबर के दिन देश विदेश में बहुत सारी घटनायें घटी होंगी, कई महान लोगों ने इस दुनिया को अलविदा कहा होगा, वैसे ही कई महान व्‍यक्तियों ने जन्‍म भी लिया होंगा। हम आपके ज्ञान को समृद्ध बनाने करने के लिए हम लाये हैं 28 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, 28 नवंबर को जन्मे प्रमुख व्यक्ति एवं 28 नवंबर को हुए निधन के बारे में जानकारी।

28 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
🎯फर्डिनान्द मैगलन ने 1520 में प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।
🎯लंदन में द रॉयल सोसायटी का 1660 में गठन हुआ।
🎯द टाइम्स ऑफ लंदन को 1814 में पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।
🎯पनामा ने 1821 में स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
🎯डच सेना ने 1854 में बोर्नियो में चीनी विद्रोह को दबाया।
🎯ब्रिटेन का खोजी वर्ने कैमरून 1875 में पश्चिमी अफ्रीका पहुँचा।
🎯न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में 1893 में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
🎯इस्माइल कादरी ने 1912 में तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
🎯अमेरिका में जन्मी लेडी ऐस्टोर 1919 में हाउस ऑफ कऑमर्स की प्रथम महिला सदस्य चुनी गई।
🎯फ्रांस और सोवियत संघ ने 1932 में अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
🎯चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन-लाई 1956 में भारत दौरे पर आये।
🎯मोरीटानिया ने 1960 में औपचारिक रुप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
🎯डोमनिकन रिपब्लिक ने 1966 में संविधान अपनाया।
🎯वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने 1975 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने 60 टेस्ट में 249 और 102 वनडे में 142 विकेट झटके।
🎯चुनावों के उपरान्त जान मेजर 1990 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
🎯कैप्टन इन्द्राणी सिंह 1996 में एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।
🎯प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने 1997 में अपने पद से इस्तीफा दिया।
🎯एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने 1999 में पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।
🎯नेपाल ने 2001 में माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।
कनाडा ने 2002 में हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
🎯नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर 2006 में संधि सम्पन्न।
🎯दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते 2007 में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।
🎯सीरिया की राजधानी दमिश्क में 2012 में हुए दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।

28 नवंबर को जन्मे प्रमुख व्यक्ति –*
प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक प्रमोद करण सेठी का जन्म 1927 में हुआ।
भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामी का जन्म 1945 में हुआ।

28 नवंबर को हुए निधन –
भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का निधन 1890 में हुआ।
बास्केटबॉल के जनक जेम्स नैस्मिथ का निधन 1939 में हुआ।
महान भैतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन 1954 में हुआ।
बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक सी डे का निधन 1962 में हुआ।
हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक शंकर शेष का निधन 1981 में हुआ।
हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक देवनारायण द्विवेदी का निधन 1989 में हुआ।
प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक भालजी पेंढारकर का निधन 1994 में हुआ।

Share Now

Related posts

Leave a Comment