प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने लाकडाउन के बाद शुरू की शुटिग

बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लाकडाउन के बाद एक बार फिर शुटिंग शुरू कर दिया है। अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट है और अनुष्का और उनके पति विराट कोहली ने जनवरी 2021 में माता-पिता बनने की बात कही हैl

खबरों की माने तो अनुष्का शर्मा मुंबई के स्टूडियो में लगातार सात प्रोजेक्ट्स के लिए शूट करने वाली है। अनुष्का ने मुंबई के स्टूडियो में एक ऐड फिल्म की शूटिंग की। अनुष्का को वैनिटी वैन से बाहर निकलते हुए देखा गया और अनुष्का ने ग्रीन कलर का ड्रेस पहन रखा था।

पोस्ट देखे:-
(सौजन्य:- Instagram )

अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा ने एक मिरर सेल्फी भी शेयर किया है जिसमें वह शूट के लिए तैयार हो रही है। अनुष्का ने इसे ‘हाय’ कैप्शन दिया है।
पोस्ट देखे:-

अनुष्का शर्मा कोरोना के काल में सभी सावधानियां बरत रही है और अपना ध्यान रख रही है। अनुष्का ने हाल ही में सिर से लेकर पैर तक पीपीई किट पहने एक फोटो भी शेयर की थी। इसके अलावा सभी कास्ट और क्रू को शूट के पहले टेस्ट कराना और क्वारंटाइन में रहना आवश्यक है।

अनुष्का और विराट कोहली ने इटली में शादी की थी। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय है। अनुष्का अपने पहले बच्चे को जनवरी में जन्म देने वाली है और इस खुशखबरी को अनुष्का और विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर की थी।

पोस्ट देखे:-

Share Now

Related posts

Leave a Comment