भारती की गिरफ्तारी के बाद कपिल शर्मा हुए ट्रोल, निकली भारती और सुशांत के कनेक्शन की भी बात

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) लगातार बॉलीवुड में ड्रग्स के एंगल को लेकर कार्रवाई कर रहा है। इसके पहले NCB सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर चुका है फिलहाल रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल चुकी है।

अब इसी कडी में NCB ने शनिवार को काॅमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर और ऑफिस पर छापा मारा था और भारती के घर से 86.5 ग्राम ड्रग्स बरामद की।

पोस्ट देखे:-
(सौजन्य:- Twitter)

खबरों की माने तो मुंबई की एक कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सूत्रों के अनुसार NCB को सूचना मिली थी कि भारती सिंह और उनके पति ड्रग्स का सेवन करते है इसके बाद भारती के मुंबई में अंधेरी स्थित घर से 86.5 ग्राम ड्रग्स बरामद किया गया। भारती को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उनके पति हर्ष लिंबाचिया को 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। भारती और हर्ष दोनों ने ड्रेस का सेवन भी किया है और दोनों को NDPS (एनडीपीएस) एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया था।

एक मीडिया हाउस की माने तो सवाल तो अब यह भी उठ रहे हैं कि क्या भारती सिंह और उनके पति हर्ष का सुशांत सिंह राजपूत से भी कोई कनेक्शन है।

वीडियो देखे:-
(सौजन्य:- YouTube)

भारती की गिरफ्तारी के बाद वहीं दूसरी तरफ कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है। कपिल शर्मा के नाम के हैशटैग के साथ लोग उनके शो को ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं।
यूजर्स कपिल शर्मा को भी खूब ट्रोल कर रहे हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि “उनके पास तो कुछ नहीं है न।”

एक यूजर ने ट्वीट के जरिए पूछा है कि “भारती सिंह के बाद अब क्या कपिल शर्मा की बारी है?”

पोस्ट देखे:-

इसके अलावा कई यूजर्स ने ये भी पूछा कि “क्या अब कपिल शर्मा अपने शो पर भारती सिंह का नाम लेंगे, उनका मजाक उड़ाया जाएगा?”

इसी तरह के कई और कमेंट्स भी सोशल मीडिया यूजर्स ने किए हैं जिनमें कपिल शर्मा शो को बायकाट करने के लिए कह रहे हैं।

पोस्ट देखे:-

Share Now

Related posts

Leave a Comment