आज (16/11/2020) का पंचांग और राशिफल |

दिनांक (16/11/2020), कुंडली के आधार पर जानें आज का दिन कैसा रहेगा?


ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियाँ: (मेष (मेष), वृषभ (वृषभ), मिथुन (मिथुन), कर्क (कर्क), सिंह (सिंह), कन्या (कन्या), तुला (तुला), वृश्चिक (वृश्चिक), धनु (धनु) ), मकर (मकर), कुंभ (कुंभ) और मीन (मीन))।

आज का पंचांग और राशिफल


आज का पंचांग

दिनाँक -: 16/11/2020, सोमवार
प्रतिपदा, शुक्ल पक्ष
कार्तिक
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””(समाप्ति काल)

तिथि ——–प्रतिपदा 07:05:54 तक
तिथि ———————- द्वितीया
पक्ष —————————शुक्ल
नक्षत्र ——-अनुराधा 14:35:34
योग ———अतिगंड 19:09:04
करण ————-बव 07:05:54
करण ———-बालव 17:27:53
करण ———कौलव 27:56:17
वार ————————-सोमवार
माह ————————-कार्तिक
चन्द्र राशि —————–वृश्चिक
सूर्य राशि ——–तुला06:53:53
सूर्य राशि ——————–वृश्चिक
रितु —————————-शरद
आयन —————– दक्षिणायण
संवत्सर ———————–शार्वरी
संवत्सर (उत्तर) ————प्रमादी
विक्रम संवत —————-2077
विक्रम संवत (कर्तक)——2077
शाका संवत —————-1942

वृन्दावन
सूर्योदय ————— 06:42:13
सूर्यास्त —————–17:25:34
दिन काल ————-10:43:20
रात्री काल ————-13:17:26
चंद्रास्त —————–18:34:32
चंद्रोदय —————–31:01:25

लग्न —-तुला 29°59′ , 209°59′

सूर्य नक्षत्र —————विशाखा
चन्द्र नक्षत्र —————-अनुराधा
नक्षत्र पाया ——————–रजत

🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩

नू —-अनुराधा 09:13:31

ने —-अनुराधा 14:35:34

नो —-ज्येष्ठा 19:59:08

या —-ज्येष्ठा 25:24:23

💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮

ग्रह =राशि , अंश ,नक्षत्र, पद

सूर्य=तुला 29°52 ‘विशाखा , 3 ते
चन्द्र = वृश्चिक 26°23 ‘अनुराधा’ 3 नू
बुध = तुला 12°07 ‘ स्वाति’ 2 रे
शुक्र= कन्या 29°55, चित्रा ‘ 2 पो
मंगल=(व)मीन 21°30’ रेवती ‘ 2 दो
गुरु=धनु 29°22 ‘ उ oषा o , 1 भे
शनि=मकर 02°43’ उ oषा o ‘ 2 भो
राहू=(व)वृषभ 27°10 ‘मृगशिरा , 2 वो
केतु=(व)वृश्चिक 27°10 ज्येष्ठा , 4 यू

🚩💮🚩शुभा$शुभ मुहूर्त🚩💮🚩

राहू काल 08:03 – 09:23 अशुभ
यम घंटा 10:43 – 12:04 अशुभ
गुली काल 13:24 – 14:45 अशुभ
अभिजित 11:42 -12:25 शुभ
दूर मुहूर्त 12:25 – 13:08 अशुभ
दूर मुहूर्त 14:34 – 15:17 अशुभ

🚩गंड मूल 14:36 – अहोरात्र अशुभ

💮चौघडिया, दिन
अमृत 06:42 – 08:03 शुभ
काल 08:03 – 09:23 अशुभ
शुभ 09:23 – 10:43 शुभ
रोग 10:43 – 12:04 अशुभ
उद्वेग 12:04 – 13:24 अशुभ
चर 13:24 – 14:45 शुभ
लाभ 14:45 – 16:05 शुभ
अमृत 16:05 – 17:26 शुभ

🚩चौघडिया, रात
चर 17:26 – 19:05 शुभ
रोग 19:05 – 20:45 अशुभ
काल 20:45 – 22:25 अशुभ
लाभ 22:25 – 24:04* शुभ
उद्वेग 24:04* – 25:44* अशुभ
शुभ 25:44* – 27:24* शुभ
अमृत 27:24* – 29:03* शुभ
चर 29:03* – 30:43* शुभ

💮होरा, दिन
चन्द्र 06:42 – 07:36
शनि 07:36 – 08:29
बृहस्पति 08:29 – 09:23
मंगल 09:23 – 10:17
सूर्य 10:17 – 11:10
शुक्र 11:10 – 12:04
बुध 12:04 – 12:58
चन्द्र 12:58 – 13:51
शनि 13:51 – 14:45
बृहस्पति 14:45 – 15:38
मंगल 15:38 – 16:32
सूर्य 16:32 – 17:26

🚩होरा, रात
शुक्र 17:26 – 18:32
बुध 18:32 – 19:38
चन्द्र 19:38 – 20:45
शनि 20:45 – 21:51
बृहस्पति 21:51 – 22:58
मंगल 22:58 – 24:04
सूर्य 24:04* – 25:11
शुक्र 25:11* – 26:17
बुध 26:17* – 27:24
चन्द्र 27:24* – 28:30
शनि 28:30* – 29:37
बृहस्पति 29:37* – 30:43

नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

💮दिशा शूल ज्ञान———————पूर्व
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll

🚩 अग्नि वास ज्ञान -:
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।। महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्
नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।

1 + 2 + 1 = 4 ÷ 4 = 0 शेष
मृत्यु लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l

💮 शिव वास एवं फल -:

1 + 1 + 5 = 7 ÷ 7 = 0 शेष

शमशान वास = मृत्यु कारक

🚩भद्रा वास एवं फल -:

स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

स्वर्ग लोक = शुभ कारक

💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮

  • द्वितीया क्षय

  • वृश्चिके$अर्क ,प्रातः 6:53 पर

  • सर्वार्थ सिद्धि योग14:35 तक

  • भैया दूज

  • यम द्वितीया (यमुना स्नान) मथुरा

  • चित्रगुप्त पूजन

💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮

यस्मिन रुष्टे भयं नास्ति तुष्टे नैव धनागमः ।
निग्रहाऽनुग्रहोनास्ति स रुष्टः किं करिष्यति ।।
।।चा o नी o।।

जिसके डाटने से सामने वाले के मन में डर नहीं पैदा होता और प्रसन्न होने के बाद जो सामने वाले को कुछ देता नहीं है. वो ना किसी की रक्षा कर सकता है ना किसी को नियंत्रित कर सकता है. ऐसा आदमी भला क्या कर सकता है.

🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩

गीता -: आत्मसंयमयोग अo-06

तत्रैकाग्रं मनः कृत्वा यतचित्तेन्द्रियक्रियः ।,
उपविश्यासने युञ्ज्याद्योगमात्मविशुद्धये ॥,

उस आसन पर बैठकर चित्त और इन्द्रियों की क्रियाओं को वश में रखते हुए मन को एकाग्र करके अन्तःकरण की शुद्धि के लिए योग का अभ्यास करे॥,12॥,

💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
किसी लंबे मनोरंजक प्रवास का कार्यक्रम बन सकता है। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कामकाज में अनुकूलता रहेगी। स्थिति नियंत्रण में रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न उठाएं।

🐂वृष
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना सफल रहेगी। बड़ा लाभ हो सकता है। प्रमाद न करें। कुबुद्धि हावी रह सकती है इसलिए कोई भी निर्णय सोम-समझकर करें।

👫मिथुन
कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका बनती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आय में निश्चितता रहेगी, धैर्य रखें।

🦀कर्क
गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी को भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही न करें। कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कामों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।

🐅सिंह
आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। शारीरिक शिथिलता रहेगी।

🙍‍♀️कन्या
पहले किसी व्यक्ति को दिए गए कर्ज की वसूली हो सकती है। व्यावसायिक प्रवास सफल रहेगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। कोई नई समस्या आ सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है, लापरवाही न करें। नौकरी में चैन रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

⚖️तुला
कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। गुस्से पर काबू रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि की आशंका बन सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

🦂वृश्चिक
जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। व्यावसायिक प्रवास हो सकता है। काम में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। लाभ होगा।

🏹धनु
आय में सुगमता रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता बढ़ेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आनंद और उल्लास के साथ जीवन व्यतीत होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट व रोग से हानि संभव है।

🐊मकर
भागदौड़ रहेगी। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कामकाज में अधिक ध्यान देगा पड़ेगा। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है।

🍯कुंभ
पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। प्रमाद न करें।

🐟मीन
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बेवजह विवाद हो सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे।

Share Now

Related posts

Leave a Comment