16 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं | जानें इस दिन इतिहास में घटित हुई सारी घटनाएं | सामान्य ज्ञान |

16 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं | जानें इस दिन इतिहास में घटित हुई सारी घटनाएं | सामान्य ज्ञान |


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार अक्टूबर 16 किसी वर्ष में दिन संख्या 290 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 291 है। भारत और विश्व इतिहास में 16 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 16 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि।

16 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
🎯 1905 – लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन।
🎯1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।
🎯1951 – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या की गई।
🎯1959 – राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना।
🎯1964 – चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।
🎯1968 – हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
🎯 1984 – दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
🎯1996 – ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में फुटबाॅल मैच के दौरान स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत,180 से अधिक घायल।
🎯 1999 – सं.रा. अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबन्ध लगाया।
🎯2002 – 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।
🎯2003 – मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ़्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स’ दिया गया।
🎯 2004 – दारफुर में मरने वालों का आंकड़ा 70,000 तक पहुँचा। अमेरिका ने इराकी अबू मुसार जल जरकावी के संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
🎯2005 – जी-20 देश वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ़ में सुधार हेतु एकमत।
🎯2011- भारतीय मूल के धावक 100 वर्षीय फ़ौजा सिंह ने सबसे अधिक उम्र में टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन पूरा करके नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उम्र का ‘शतक’ बना चुके फ़ौजा सिंह ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच आठ घंटे से अधिक समय में फिनिश लाइन पार की।
🎯2012 – सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला।
🎯2013 – दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस के पाक्से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले लाओ एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 49 लोगों की मौत।

16 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति –
इज़राइल के पहले प्रधानमन्त्री डेव्हिड बेन-गुरियन का जन्म 1886 में हुआ।
इज़राइल के द्वितीय प्रधानमन्त्री मोशे शॅरेड का जन्म 1894 में हुआ।
सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का जन्म 1896 में हुआ।
प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक विनय मोहन शर्मा (पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी) का जन्म 1905 में हुआ।
भारत के जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज का जन्म 1944 में हुआ।
भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम की नृत्यांगना हेमा मालिनी का जन्म 1948 में हुआ।
ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्म 1948 में हुआ।
भारतीय महिला क्रिकेटर वेद कृष्णमूर्ति का जन्म 1995 में हुआ।

16 अक्टूबर को हुए निधन –
गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता प्रभाशंकर पाटनी का निधन 1938 में हुआ।
पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाक़त अली ख़ाँ का निधन 1951 में हुआ।
भारतीय स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का निधन 1994 में हुआ।

Share Now

Related posts

Leave a Comment