09 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं | जानें इस दिन इतिहास में घटित हुई सारी घटनाएं | सामान्य ज्ञान |

09 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं | जानें इस दिन इतिहास में घटित हुई सारी घटनाएं | सामान्य ज्ञान |


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार अक्टूबर 09 किसी वर्ष में दिन संख्या 283 है और यदि लीप वर्ष है तो दिन संख्या 284 है। भारत और विश्व इतिहास में 09 अक्टूबर का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आईये जानते हैं 09 अक्टूबर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनीकि का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस इत्यादि।

🎯1446 – कोरियाई हंगल वर्णमाला का पहली बार प्रकाशन कोरिया में हुआ।
🎯1701 – येल यूनिवर्सिटी न्यू हेवेन में स्थापित किया गया।
🎯1708 – स्वीडन और रूस की विश्व विख्यात लड़ाई जिसे डिनाइपर के नाम से जाना जाता है स्वीडन की पराजय के साथ समाप्त हुई।
🎯1740 – डच राज्यपाल जनरल एड्रियान वाल्केनियर ने बताविआ के 8,000 चीनी निवासियों की हत्या की अनुमति दी।
🎯1771 – व्यापारी जहाज व्होवा मारिया फिनलैंड के तट के पास डूब गया।
🎯1806 – श्लेज़ की लड़ाई: फ्रेंको-प्रिशियन का पहला संघर्ष। प्रशियाई सेना को फ्रांसीसी सेना द्वारा आसानी से पराजित किया गया।
🎯1812 – 1812 के युद्ध के दौरान लेफ्टिनेंट जेसी डंकन इलियट के तहत अमेरिकी नौसेना बलों ने दो ब्रिटिश युद्धपोतों, एचएमएस डेट्रायट और एचएमएस कैलेडोनिया को पकड़ लिया।
🎯1874 – सभी देशों के बीच पत्रों का आवागमन और जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किये। तभी से 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाना शुरू हुआ।
🎯1876 – स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच दो मील की दूरी थी।
🎯1930 – अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी।
🎯1945 – प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म हुआ।
🎯1946 – वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री हुई।
🎯1949 – स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन किया।
🎯1953 – ब्रिटिश सरकार ने गुयाना संविधान को निलंबित कर दिया।
🎯1976 – इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई (अब मुंबई) और लंदन के बीच शुरु।
🎯1998 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वाच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया।
🎯2005 – यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण विफल हुआ।
🎯2006 – गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।
🎯2006 – उत्तर कोरिया ने कथित तौर पर आईसीटी का पहला परमाणु उपकरण परीक्षण किया।
🎯2009 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया।

9 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति –
शाहजहाँ और मुमताज़ महल (नूरजहाँ) का सबसे छोटा पुत्र मुराद बख़्श का जन्म 1624 में हुआ।
हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म 1826 में हुआ।
भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक सचिव विलियम एस मारिस का जन्म 1873 में हुआ।
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता गोपबंधु दास का जन्म 1877 में हुआ।
स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु मिनजुर भक्तवत्सलम का जन्म 1897 में हुआ।
गीतकार और संगीतकार जॉन लेनन का जन्म 1940 में हुआ।
प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म 1945 में हुआ।
अर्जेंटीना का फुटबॉल खिलाड़ी ऑरगी लुइस बुरुसागा का जन्म 1962 में हुआ।

9 अक्टूबर को हुए निधन –
अर्जेन्टीना के मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा का निधन 1967 में हुआ।
पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी सैफ़ुद्दीन किचलू का निधन 1988 में हुआ।
भारतीय राजनेता कांशीराम का निधन 2006 में हुआ।
भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक रवीन्द्र जैन का निधन 2015 में हुआ।
9 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव –

भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस
विश्व डाक दिवस

Share Now

Related posts

Leave a Comment