आज (06/10/2020) का पंचांग और राशिफल |

दिनांक (06/10/2020), कुंडली के आधार पर जानें आज का दिन कैसा रहेगा?


ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियाँ: (मेष (मेष), वृषभ (वृषभ), मिथुन (मिथुन), कर्क (कर्क), सिंह (सिंह), कन्या (कन्या), तुला (तुला), वृश्चिक (वृश्चिक), धनु (धनु) ), मकर (मकर), कुंभ (कुंभ) और मीन (मीन))।

आज का पंचांग और राशिफल


आज का पंचांग

दिनाँक -: 06/10/2020,मंगलवार
चतुर्थी, कृष्ण पक्ष
अधिक आश्विन
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””(समाप्ति काल )

तिथि ———-चतुर्थी 12:31:28 तक
पक्ष —————————-कृष्ण
नक्षत्र ——–कृत्तिका 17:53:03
योग ————-सिद्वि 24:53:29
करण ———-बालव 12:31:28
करण ———कौलव 25:41:38
वार ———————–मंगलवार
माह —————-अधिक आश्विन
चन्द्र राशि ——————-वृषभ
सूर्य राशि ——————-कन्या
रितु —————————–शरद
आयन ——————-दक्षिणायण
संवत्सर ———————–शार्वरी
संवत्सर (उत्तर) ————-प्रमादी
विक्रम संवत —————-2077
विक्रम संवत (कर्तक)——2076
शाका संवत —————-1942

वृन्दावन
सूर्योदय —————-06:15:37
सूर्यास्त —————–17:58:20
दिन काल ————-11:42:42
रात्री काल ————-12:17:48
चंद्रास्त —————-09:51:30
चंद्रोदय —————–20:48:41

लग्न —- कन्या 19°5′ , 169°5′

सूर्य नक्षत्र ——————–हस्त
चन्द्र नक्षत्र —————–कृत्तिका
नक्षत्र पाया ——————–लोहा

🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩

उ —-कृत्तिका 11:09:41

ए —-कृत्तिका 17:53:03

ओ —-रोहिणी 24:35:24

💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮

ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद

सूर्य=कन्या 19°52 ‘ हस्त , 3 ण
चन्द्र =वृषभ 04°23 ‘ कृतिका’ 3 उ
बुध = तुला 14°57 ‘ स्वाति ‘ 3 रो
शुक्र= सिंह 09°55, मघा ‘ 3 मू
मंगल=(व)मीन 29°30’ रेवती ‘ 4 ची
गुरु=धनु 23°22 ‘ पू oषा o , 4 ढा
शनि=मकर 01°43’ उ oषा o ‘ 2 भो
राहू=वृषभ 29°20 ‘ मृगशिरा , 2 वो
केतु=वृश्चिक 29 ° 20 ‘ ज्येष्ठा , 4 यू

🚩💮🚩शुभा$शुभ मुहूर्त🚩💮🚩

राहू काल 15:03 – 16:31 अशुभ
यम घंटा 09:11 – 10:39 अशुभ
गुली काल 12:07 – 13:35 अशुभ
अभिजित 11:44 -12:30 शुभ
दूर मुहूर्त 08:36 – 09:23 अशुभ
दूर मुहूर्त 22:53 – 23:40 अशुभ

💮चोघडिया, दिन
रोग 06:16 – 07:43 अशुभ
उद्वेग 07:43 – 09:11 अशुभ
चर 09:11 – 10:39 शुभ
लाभ 10:39 – 12:07 शुभ
अमृत 12:07 – 13:35 शुभ
काल 13:35 – 15:03 अशुभ
शुभ 15:03 – 16:31 शुभ
रोग 16:31 – 17:58 अशुभ

🚩चोघडिया, रात
काल 17:58 – 19:31 अशुभ
लाभ 19:31 – 21:03 शुभ
उद्वेग 21:03 – 22:35 अशुभ
शुभ 22:35 – 24:07* शुभ
अमृत 24:07* – 25:39* शुभ
चर 25:39* – 27:12* शुभ
रोग 27:12* – 28:44* अशुभ
काल 28:44* – 30:16* अशुभ

💮होरा, दिन
मंगल 06:16 – 07:14
सूर्य 07:14 – 08:13
शुक्र 08:13 – 09:11
बुध 09:11 – 10:10
चन्द्र 10:10 – 11:08
शनि 11:08 – 12:07
बृहस्पति 12:07 – 13:06
मंगल 13:06 – 14:04
सूर्य 14:04 – 15:03
शुक्र 15:03 – 16:01
बुध 16:01 – 16:59
चन्द्र 16:59 – 17:58

🚩होरा, रात
शनि 17:58 – 18:59
बृहस्पति 18:59 – 20:01
मंगल 20:01 – 21:03
सूर्य 21:03 – 22:04
शुक्र 22:04 – 23:06
बुध 23:06 – 24:07
चन्द्र 24:07* – 25:09
शनि 25:09* – 26:10
बृहस्पति 26:10* – 27:12
मंगल 27:12* – 28:13
सूर्य 28:13* – 29:15
शुक्र 29:15* – 30:16

नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

💮दिशा शूल ज्ञान————-उत्तर
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा गुड़ खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll

🚩 अग्नि वास ज्ञान -:
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।। महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्
नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।

15 + 4 + 3 + 1 = 23 ÷ 4 = 3 शेष
मृत्यु लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l

💮 शिव वास एवं फल -:

19 + 19 + 5 = 43 ÷ 7 = 1 शेष

कैलाश वास = शुभ कारक

🚩भद्रा वास एवं फल -:

स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮

  • सर्वार्थ सिद्धि योग 17:56 तक

  • रोहिणी व्रत

💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮

विप्रयोर्विप्रह्नेश्च दम्पत्यॊः स्वामिभृत्ययोः ।
अन्तरेण न गन्तव्यं हलस्य वृषभस्म च ।।
।।चा o नी o।।

लेकिन व्यक्ति को नीचे दी हुई ३ चीजो से संतुष्ट नहीं होना चाहिए…
१. अभ्यास
२. भगवान् का नाम स्मरण.
३. परोपकार

🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩

गीता -: अक्षरब्रह्मयोग अo-08

वेदेषु यज्ञेषु तपःसु चैव दानेषु यत्पुण्यफलं प्रदिष्टम्‌ ।,
अत्येत तत्सर्वमिदं विदित्वा योगी परं स्थानमुपैति चाद्यम्‌ ॥,

योगी पुरुष इस रहस्य को तत्त्व से जानकर वेदों के पढ़ने में तथा यज्ञ, तप और दानादि के करने में जो पुण्यफल कहा है, उन सबको निःसंदेह उल्लंघन कर जाता है और सनातन परम पद को प्राप्त होता है॥,28॥,

💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
नई योजना बनेगी। किसी प्रभावशाली का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। चोट व रोग से बाधा की आशंका है।

🐂वृष
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया कार्य करने का मन बनेगा। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मित्र मिलेंगे। जल्दबाजी न करें।

👫मिथुन
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अप्रत्याशित‍ खर्च सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

🦀कर्क
किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ रहेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। प्रसन्नता रहेगी।

🐅सिंह
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संभव है। बेचैनी रह सकती है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। दुष्टजनों से बचकर रहें।

🙍‍♀️कन्या
शत्रुभय बना रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कारोबार से लाभ में वृद्धि के योग हैं। कोर्ट व कचहरी इ‍त्यादि में स्थिति अनुकूल रहेगी। किसी विवाद में विजय प्राप्त हो सकती है। व्यापार में नए काम मिल सकते हैं। चिंता रहेगी। दुष्टजनों से बचकर रहें।

⚖️तुला
यात्रा में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। भागदौड़ के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लापरवाही न करें। किसी दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

🦂वृश्चिक
विवाद को बढ़ावा देने से बचें। जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट की आशंका है। प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी बड़े कार्य को करने की इच्छा प्रबल होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

🏹धनु
लेन-देन में सावधानी रखें। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों से मतभेद दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। किसी से विवाद की आशंका है। मानहानि हो सकती है, सावधान रहें।

🐊मकर
धनहानि की आशंका है। वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट से बनते कामों में विघ्न हो सकता है। स्वास्थ्‍य का विशेष ध्यान रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। चिंता रहेगी।

🍯कुंभ
प्रसन्नता में वृद्धि होगी। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य सफलतापूर्वक कर पाएंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग का प्रस्ताव मिल सकता है।

🐟मीन
मानसिक बेचैनी रहेगी। कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में रुके कामों में गति आएगी। विवाद का हल हो सकता है। जीवनसाथी को भेंट व उपहार देने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

Share Now

Related posts

Leave a Comment