आज (27/09/2020) का पंचांग और राशिफल |

दिनांक (27/09/2020), कुंडली के आधार पर जानें आज का दिन कैसा रहेगा?


ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियाँ: (मेष (मेष), वृषभ (वृषभ), मिथुन (मिथुन), कर्क (कर्क), सिंह (सिंह), कन्या (कन्या), तुला (तुला), वृश्चिक (वृश्चिक), धनु (धनु) ), मकर (मकर), कुंभ (कुंभ) और मीन (मीन))।

आज का पंचांग और राशिफल


आज का पंचांग

दिनाँक -: 27/09/2020, रविवार
एकादशी, शुक्ल पक्ष
अधिक आश्विन
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””(समाप्ति काल)

तिथि ——-एकादशी 19:45:51 तक
पक्ष —————————शुक्ल
नक्षत्र ———-श्रवण 20:48:37
योग ———-सुकर्मा 19:19:48
करण ———वणिज 07:19:06
करण ——विष्टि भद्र 19:45:51
वार ————————–रविवार
माह —————- अधिक आश्विन
चन्द्र राशि ——————- मकर
सूर्य राशि ———————कन्या
रितु —————————–शरद
आयन ——————दक्षिणायण
संवत्सर ——————— शार्वरी
संवत्सर (उत्तर) ————-प्रमादी
विक्रम संवत —————-2077
विक्रम संवत (कर्तक)——2076
शाका संवत —————-1942

वृन्दावन
सूर्योदय —————–06:11:12
सूर्यास्त —————–18:08:28
दिन काल ————-11:57:16
रात्री काल ————-12:03:12
चंद्रोदय —————-15:50:53
चंद्रास्त —————–26:47:44

लग्न —-कन्या 10°14′ , 160°14′

सूर्य नक्षत्र ——————–हस्त
चन्द्र नक्षत्र ——————-श्रवण
नक्षत्र पाया ——————–ताम्र

🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩

खू —-श्रवण 08:03:17

खे —-श्रवण 14:25:09

खो —-श्रवण 20:48:37

गा —-धनिष्ठा 27:13:39

💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮

ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद

सूर्य=सिंह 10°52 ‘ हस्त , 1 पू
चन्द्र = मकर15°23 ‘श्रवण ‘ 2 खू
बुध = तुला 05°57 ‘ चित्रा ‘ 4 री
शुक्र= कर्क 29°55, आश्लेषा ‘ 4 डो
मंगल=मेष 01°30’ अश्विनी ‘ 1 चु
गुरु=धनु 23°22 ‘ पू oषा o , 4 ढा
शनि=मकर 01°43’ उ oषा o ‘ 2 भो
राहू=वृषभ 29°55 ‘ मृगशिरा , 2 वो
केतु=वृश्चिक 29 ° 55 ‘ ज्येष्ठा , 4 यू

🚩💮🚩शुभा$शुभ मुहूर्त🚩💮🚩

राहू काल 16:39 – 18:08 अशुभ
यम घंटा ब12:10 – 13:40 अशुभ
गुली काल 15:09 – 16:39 अशुभ
अभिजित 11:46 -12:34 शुभ
दूर मुहूर्त 16:33 – 17:21 अशुभ

💮चोघडिया, दिन
उद्वेग 06:11 – 07:41 अशुभ
चर 07:41 – 09:11 शुभ
लाभ 09:11 – 10:40 शुभ
अमृत 10:40 – 12:10 शुभ
काल 12:10 – 13:40 अशुभ
शुभ 13:40 – 15:09 शुभ
रोग 15:09 – 16:39 अशुभ
उद्वेग 16:39 – 18:08 अशुभ

🚩चोघडिया, रात
शुभ 18:08 – 19:39 शुभ
अमृत 19:39 – 21:09 शुभ
चर 21:09 – 22:40 शुभ
रोग 22:40 – 24:10* अशुभ
काल 24:10* – 25:40* अशुभ
लाभ 25:40* – 27:11* शुभ
उद्वेग 27:11* – 28:41* अशुभ
शुभ 28:41* – 30:12* शुभ

💮होरा, दिन
सूर्य 06:11 – 07:11
शुक्र 07:11 – 08:11
बुध 08:11 – 09:11
चन्द्र 09:11 – 10:10
शनि 10:10 – 11:10
बृहस्पति 11:10 – 12:10
मंगल 12:10 – 13:10
सूर्य 13:10 – 14:09
शुक्र 14:09 – 15:09
बुध 15:09 – 16:09
चन्द्र 16:09 – 17:09
शनि 17:09 – 18:08

🚩होरा, रात
बृहस्पति 18:08 – 19:09
मंगल 19:09 – 20:09
सूर्य 20:09 – 21:09
शुक्र 21:09 – 22:10
बुध 22:10 – 23:10
चन्द्र 23:10 – 24:10
शनि 24:10* – 25:10
बृहस्पति 25:10* – 26:11
मंगल 26:11* – 27:11
सूर्य 27:11* – 28:11
शुक्र 28:11* – 29:11
बुध 29:11* – 30:12

नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

💮दिशा शूल ज्ञान————-पश्चिम
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा चिरौजी खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll

🚩 अग्नि वास ज्ञान -:
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।। महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्
नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।

11 + 1 + 1 = 13 ÷ 4 = 1 शेष
पाताल लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l

💮 शिव वास एवं फल -:

11 + 11 + 5 = 27 ÷ 7 = 6शेष

क्रीड़ायां = शोक,दुःख कारक

🚩भद्रा वास एवं फल -:

स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

प्रातः 07:23 से रात्रि 19:46 तक

पाताल लोक = धनलाभ कारक

💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮

*कमला पुरुषोत्तम एकादशी व्रत (सर्वेषां)

  • राजा राममोहनराय पुण्य तिथि

  • विश्व पर्यटन दिवस

 

💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮

दारिद्र्यनाशनं दान शीलं दुर्गतिनाशनम् ।
अज्ञाननाशिनी प्रज्ञा भावना भयनाशिनी ।।
।।चा o नी o।।

व्यक्ति अकेले ही पैदा होता है. अकेले ही मरता है. अपने कर्मो के शुभ अशुभ परिणाम अकेले ही भोगता है. अकेले ही नरक में जाता है या सद्गति प्राप्त करता है.

🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩

गीता -: अक्षरब्रह्मयोग अo-08

परस्तस्मात्तु भावोऽन्योऽव्यक्तोऽव्यक्तात्सनातनः ।,
यः स सर्वेषु भूतेषु नश्यत्सु न विनश्यति ॥,

उस अव्यक्त से भी अति परे दूसरा अर्थात विलक्षण जो सनातन अव्यक्त भाव है, वह परम दिव्य पुरुष सब भूतों के नष्ट होने पर भी नष्ट नहीं होता॥,20॥,

💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कोई कारोबारी बड़ा सौदा हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। किसी लंबे कारोबारी प्रवास की योजना बन सकती है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रसन्नता रहेगी।

🐂वृष
विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। अध्ययन आदि में एकाग्रता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

👫मिथुन
कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूरे हो सकते हैं तथा स्थिति सुधरेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में व्यय होगा। किसी दुविधा से निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें।

🦀कर्क
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं। दौड़धूप अधिक होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कारोबार में लाभ होगा। आय होगी। धैर्य रखें।

🐅सिंह
प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ फल देंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जल्दबाजी न करें।

🙎‍♀️कन्या
दूर से उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। उत्साह से काम कर पाएंगे।

⚖️तुला
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। उत्साह बना रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

🦂वृश्चिक
फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

🏹धनु
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। काम में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जीवन सु्खमय रहेगा।

🐊मकर
कार्यकारी नए काम मिल सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🍯कुंभ
अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में चैन रहेगा। विवाद से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेकार बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। प्रमाद न करें।

🐟मीन
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नकारात्मकता रहेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। प्रमाद न करें।

Share Now

Related posts

Leave a Comment