आज (20/09/2020) का पंचांग और राशिफल |

दिनांक (20/09/2020), कुंडली के आधार पर जानें आज का दिन कैसा रहेगा?


ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियाँ: (मेष (मेष), वृषभ (वृषभ), मिथुन (मिथुन), कर्क (कर्क), सिंह (सिंह), कन्या (कन्या), तुला (तुला), वृश्चिक (वृश्चिक), धनु (धनु) ), मकर (मकर), कुंभ (कुंभ) और मीन (मीन))।

आज का पंचांग और राशिफल


आज का पञ्चाङ्ग.

दिनाँक -: 20/09/2020,रविवार
चतुर्थी, शुक्ल पक्ष
अधिक आश्विन
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””(समाप्ति काल)

तिथि ———-चतुर्थी 26:26:20 तक
पक्ष —————————शुक्ल
नक्षत्र ———-स्वाति 22:50:32
योग ————–ऐन्द्र 11:36:24
करण ———वणिज 15:59:28
करण ——विष्टि भद्र 26:26:20
वार ————————–रविवार
माह —————- अधिक आश्विन
चन्द्र राशि ——————– तुला
सूर्य राशि ———————कन्या
रितु —————————–शरद
आयन ——————दक्षिणायण
संवत्सर ———————–शार्वरी
संवत्सर (उत्तर)————–प्रमादी
विक्रम संवत —————-2077
विक्रम संवत (कर्तक) —-2076
शाका संवत —————-1942

वृन्दावन
सूर्योदय —————–06:07:57
सूर्यास्त —————–18:16:36
दिन काल ————- 12:08:38
रात्री काल ————-11:51:48
चंद्रोदय —————–09:00:15
चंद्रास्त —————–20:38:09

लग्न —-कन्या 3°23′ , 153°23′

सूर्य नक्षत्र ———उत्तराफाल्गुनी
चन्द्र नक्षत्र ——————-स्वाति
नक्षत्र पाया ——————रजत

🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩

रू —-स्वाति 06:40:20

रे —-स्वाति 12:02:19

रो —-स्वाति 17:25:39

ता —-स्वाति 22:50:32

ती —-विशाखा 28:17:02

💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮

ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद

सूर्य=सिंह 03°52 ‘ उ o फा o , 3 पा
चन्द्र = तुला 09°23 ‘ स्वाति ‘ 1 रू
बुध = कन्या 26°57 ‘ चित्रा ‘ 2 पो
शुक्र= कर्क 21°55, आश्लेषा ‘ 2 डू
मंगल=मेष 03°30’ अश्विनी ‘ 1 चु
गुरु=धनु 23°22 ‘ पू oषा o , 4 ढा
शनि=मकर 01°43’ उ oषा o ‘ 2 भो
राहू=मिथुन 00°10 ‘ मृगशिरा , 3 का
केतु=धनु 00 ° 10 ‘ मूल , 1 ये

🚩💮🚩शुभा$शुभ मुहूर्त🚩💮🚩

राहू काल 16:46 – 18:17 अशुभ
यम घंटा 12:12 – 13:43 अशुभ
गुली काल 15:14 – 16:46 अशुभ
अभिजित 11:48 -12:37 शुभ
दूर मुहूर्त 16:39 – 17:28 अशुभ

💮चोघडिया, दिन
उद्वेग 06:08 – 07:39 अशुभ
चर 07:39 – 09:10 शुभ
लाभ 09:10 – 10:41 शुभ
अमृत 10:41 – 12:12 शुभ
काल 12:12 – 13:43 अशुभ
शुभ 13:43 – 15:14 शुभ
रोग 15:14 – 16:46 अशुभ
उद्वेग 16:46 – 18:17 अशुभ

🚩चोघडिया, रात
शुभ 18:17 – 19:46 शुभ
अमृत 19:46 – 21:15 शुभ
चर 21:15 – 22:44 शुभ
रोग 22:44 – 24:13* अशुभ
काल 24:13* – 25:41* अशुभ
लाभ 25:41* – 27:10* शुभ
उद्वेग 27:10* – 28:39* अशुभ
शुभ 28:39* – 30:08* शुभ

💮होरा, दिन
सूर्य 06:08 – 07:09
शुक्र 07:09 – 08:09
बुध 08:09 – 09:10
चन्द्र 09:10 – 10:11
शनि 10:11 – 11:12
बृहस्पति 11:12 – 12:12
मंगल 12:12 – 13:13
सूर्य 13:13 – 14:14
शुक्र 14:14 – 15:14
बुध 15:14 – 16:15
चन्द्र 16:15 – 17:16
शनि 17:16 – 18:17

🚩होरा, रात
बृहस्पति 18:17 – 19:16
मंगल 19:16 – 20:15
सूर्य 20:15 – 21:15
शुक्र 21:15 – 22:14
बुध 22:14 – 23:13
चन्द्र 23:13 – 24:13
शनि 24:13* – 25:12
बृहस्पति 25:12* – 26:11
मंगल 26:11* – 27:10
सूर्य 27:10* – 28:10
शुक्र 28:10* – 29:09
बुध 29:09* – 30:08

नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

💮दिशा शूल ज्ञान————-पश्चिम
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा चिरौजी खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll

🚩 अग्नि वास ज्ञान -:
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।। महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्
नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।

4 + 1 + 1 = 6 ÷ 4 = 2 शेष
आकाश लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l

💮 शिव वास एवं फल -:

4 + 4 + 5 = 13 ÷ 7 = 6 शेष

क्रीडायां = शोक ,दुःख कारक

🚩भद्रा वास एवं फल -:

स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

सांय 16:02 से रात्रि 27:26तक

पाताल लोक = धनलाभ कारक

💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮

  • विनायक चतुर्थी

💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮

आलस्योपगता विद्या परहस्तगतं धनम् ।
अल्पबीजं हतं क्षेत्रं हतं सैन्यमनायकम् ।।
।।चा o नी o।।

खाली बैठने से अभ्यास का नाश होता है. दुसरो को देखभाल करने के लिए देने से पैसा नष्ट होता है. गलत ढंग से बुवाई करने वाला किसान अपने बीजो का नाश करता है. यदि सेनापति नहीं है तो सेना का नाश होता है.

🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩

गीता -: अक्षरब्रह्मयोग अo-08

सर्वद्वाराणि संयम्य मनो हृदि निरुध्य च ।,
मूर्ध्न्याधायात्मनः प्राणमास्थितो योगधारणाम्‌ ॥,
ओमित्येकाक्षरं ब्रह्म व्याहरन्मामनुस्मरन्‌ ।,
यः प्रयाति त्यजन्देहं स याति परमां गतिम्‌ ॥,

सब इंद्रियों के द्वारों को रोककर तथा मन को हृद्देश में स्थिर करके, फिर उस जीते हुए मन द्वारा प्राण को मस्तक में स्थापित करके, परमात्म संबंधी योगधारणा में स्थित होकर जो पुरुष ‘ॐ’ इस एक अक्षर रूप ब्रह्म को उच्चारण करता हुआ और उसके अर्थस्वरूप मुझ निर्गुण ब्रह्म का चिंतन करता हुआ शरीर को त्यागकर जाता है, वह पुरुष परम गति को प्राप्त होता है॥,12-13॥,

💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
जल्दबाजी न करें। चोट लगने की आशंका है। थोड़े प्रयास से ही काम पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में नए प्रयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। प्रमाद न करें।

🐂वृष
विद्यार्थी वर्ग अपना कार्य कुशलता से कर पाएंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। मन में नए विचार आएंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। विवाह के उम्मीदवारों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।

👫मिथुन
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नए काम मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति के सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। सम्मान में कमी हो सकती है।

🦀कर्क
दौड़धूप अधिक होने से थकान व कमजोरी रह सकती है। अतिउत्साह में कोई गलत निर्णय न लें। बुरी खबर मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। यथासंभव यात्रा टालें। जोखिम न लें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

🐅सिंह
राजकीय कार्यों में विशेष सफलता के योग हैं। किसी बड़े विवाद का हल प्राप्त होगा। विजय प्राप्त होगी। विवाह के उम्मीदवारों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी न करें। व्यस्तता के चलते थकान रह सकती है।

🙍‍♀️कन्या
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में अतिरिक्त सावधानी रखें, विशेषकर गृहिणियां घर में कार्य करने वक्त लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका है। दूसरों के बहकावे में न आकर स्वयं निर्णय लें। कारोबार अच्‍छा चलेगा। लाभ होगा।

⚖️तुला
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके काम अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी विवाद में अपना पक्ष मजबूती से रख पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। सावधान रहें।

🦂वृश्चिक
आर्थिक उन्नति के लिए किए गए निर्णयों का लाभ मिलना शुरू हो सकता है। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक लाभ में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम न लें। शारीरिक कष्ट संभव है। प्रसन्नता बनी रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।

🏹धनु
व्यावसायिक यात्रा लंबी व सफल रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नए काम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग व प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमनत के कार्य टालें। लाभ होगा।

🐊मकर
महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति में जल्दबाजी न करें। भावना में न बहें। कार्यकुशलता में कमी होगी। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवेक का प्रयोग करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। आय बनी रहेगी। जोखिम न उठाएं।

🍯कुंभ
अच्छी खबर प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। हल्की हंसी-मजाक से बचें। शत्रु प्रताड़ित कर सकते हैं। आत्मसम्मान बना रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलता रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। बड़े फैसले ले पाएंगे। लाभ होगा।

🐟मीन
कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यापार की दृष्टि से की गई यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में सम्मान मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न लें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। शुभ समय का लाभ लें।

Share Now

Related posts

Leave a Comment