बीजेपी के राज्यसभा सांसद का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित, पीएम मोदी ने जताया शोक |

कर्नाटक से राज्यसभा में बीजेपी सांसद अशोक गस्ती का गुरुवार को निधन हो गया। अशोक गस्ती के मौत की वजह कई अंगों का फेल होना बताया जा रहा है। गस्ती कोविड-19 से पीड़ित थे। 55 वर्षीय नेता को 2 सितंबर को गंभीर कोविड -19 निमोनिया का पता चला था और उन्हें बैंगलोर के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अशोक गस्ती पहली बार राज्यसभा सदस्य थे। वह इस साल जून में कर्नाटक से उच्च सदन के लिए चुने गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अशोक गस्ती के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट के जरिए अपनी श्रद्धांजली राज्यसभा सांसद को दी।

रायचूर के निवासी गस्ती पेशे से वकील थे और आरएसएस की पृष्ठभूमि से आते थे। ये बीजेपी के ओबीसी सेल के पूर्व महासचिव थे और उन्होंने कर्नाटक पिछड़ा वर्ग विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। जून में, पार्टी ने राज्य पार्टी इकाई की सिफारिशों की अनदेखी करते हुए, राज्यसभा चुनाव के लिए अशोक गस्ती को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकित किया था।

Share Now

Related posts

Leave a Comment