इस महीने राहु आएंगे वृष राशि में, इन ६ राशि वालों को रहना होगा १८ महीने सतर्क | पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

✍🏻ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह माने जाने वाला राहु २३ सितंबर दिन बुधवार को मिथुन राशि से निकलकर वृषभ राशि में परिवर्तन करने वाला है। राहु हमेशा वक्री अवस्था में ही संचार करता है और मानव जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाता है ज्योतिष प्रकोष्ठ के संभागीय प्रचार मंत्री पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि राहु के वक्री होने से सभी राशियां पर प्रभाव पड़ेगा क्योंकि यह छाया ग्रह माना जाता है इसलिए जिस राशि पर राहु की छाया पड़ेगी, उस राशि वालों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। राहु वृषभ राशि में १ साल ६ महीने रहेंगे इसलिए कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर राहु की छाया का नकारात्मक असर पड़ेगा…
१:-वृषभ राशि:- राहु मिथुन राशि से निकलकर आपकी राशि में वक्री करने वाले हैं। इस दौरान आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। साथ ही अपनी वाणी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें क्योंकि रिश्तों में तनाव आ सकता है और नुकसान भी पहुंच सकता है। कार्यक्षेत्र में आप जो भी कार्य करें, उसको सही तरह से अच्छे से जांच लें और अपने अहम को बिल्कुल भी हावि न होने दें अन्यथा आपके लिए कार्य करना मुश्किल हो जाएगा।
२:-मिथुन राशि:- राहु आपकी राशि से वक्री कर रहे हैं। इस दौरान किसी चीज का भ्रम हो सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार में अधिक लेन-देन से बचें अन्यथा आपको हानि हो सकती है। साथ ही आपके साथ किसी धोखे की भी आशंका बन रही है। परिवार के साथ अच्छे से व्यवहार करें अन्यथा पिता के साथ अनबन हो सकती है, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में गलतफहमी बढ़ने से आपसी तनाव बढ़ सकता है।
३:- कन्या राशि:- राहु का वक्री होने से आपके लिए थोड़ी असमंजस की स्थिति हो सकती है। इस दौरान ऑफिस में आपको शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है, साथ ही अपने हर कार्य को देने से पहले एकबार जरूर चेक कर लें। कर्ज की स्थिति ना आए इसके लिए आप खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। वक्री काल के समय निवेश करने से बचें, अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं। संतान की तरफ से आपको मानसिक तनाव मिल सकता है।
४:-तुला राशि:- राहु का वक्री होने पर आपको विरोधियों पर नजर रखनी होगी। इस दौरान आप बाहर के खान-पान से बचें और माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से वाद-विवाद की स्थिति न बने इसके लिए अपने कार्य से मतलब रखें। पिता के साथ गलतफहमी हो सकती है और इससे मतभेद भी उतपन्न हो सकते हैं। साथ ही आपकी कुछ पुरानी योजनाओं पर भी विराम लग सकता है।
५:-धनु राशि:- राहु के वक्री होने से आपको लेन-देन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान व्यापार में साझेदारी पर ध्यान रखें और हर तरह की जांच करें। अधिक खर्च आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है और आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। जीवनसाथी से बिना वजह विवाद हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। आपको अभी लव लाइफ के लिए थोड़ा और रुकना होगा।
६:- मीन राशि:- राहु के वक्री होने से परिवार में किसी सदस्य के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है। साथ ही कुछ बेवजह के खर्चे भी बढ़ सकते हैं। ऑफिस में कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और शांत रहकर कार्य करें। राजनीति से संबंधित लोगों से परेशानी हो सकती है, जिससे आपके कार्य अटक सकते हैं। छात्रों को इस समय ज्यादा मेहनत करने के बारे में सोचना होगा।

“ज्योतिष शास्त्र, वास्तुशास्त्र, वैदिक अनुष्ठान व समस्त धार्मिक कार्यो के लिए संपर्क करें:-
*✍🏻आचार्य:- पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री मो. नॉ:- 9993652408, 7828289428

Share Now

Related posts

Leave a Comment