अर्जुन कपूर के बाद, अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी करोना पाॅजिटिव |

अर्जुन कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब खबर आ रही है कि अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं।
खबरों के अनुसार,मलाइका अरोड़ा  में कोरोना के लक्षण तो नहीं हैं लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मलाइका ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार, मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने इस बात की पुष्टि की है कि मलाइका कोरोना पॉजिटिव हैं।
वह डांस रियलिटी शो, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ को भी जज करती रही हैं, इस शो के सेट पर कुछ दिन पहले कुछ क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

“मलाइका कोरोना पॉजिटिव हैं” अमृता अरोड़ा की इस बात पुष्टि के बाद मलाइका अरोड़ा ने खुद अपने Instagram हैंडल से अपने करोना पाजिटिव होने की खबर शेयर की है।

पोस्ट देखे:-
(सौजन्य: Instagram)

मलाइका अरोड़ा के पोस्ट शेयर करते ही मलाइका के फैंस, शुभचिंतकों और उनके चाहने वालों ने मलाइका के स्वस्थ होने की कामना करते हुए कई कमेंट्स किए हैं।

Share Now

Related posts

Leave a Comment