आज (27/08/2020) का पंचांग और राशिफल |

दिनांक (27/08/2020), कुंडली के आधार पर जानें आज का दिन कैसा रहेगा?


ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियाँ: (मेष (मेष), वृषभ (वृषभ), मिथुन (मिथुन), कर्क (कर्क), सिंह (सिंह), कन्या (कन्या), तुला (तुला), वृश्चिक (वृश्चिक), धनु (धनु) ), मकर (मकर), कुंभ (कुंभ) और मीन (मीन))।

आज का पंचांग और राशिफल


आज का पञ्चाङ्ग
गुरुवार, २७ अगस्त २०२०

सूर्योदय: 🌄 ०६:००
सूर्यास्त: 🌅 ०६:४७
चन्द्रोदय: 🌝 १४:२९
चन्द्रास्त: 🌜२४:५६
अयन 🌕 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७७ (प्रमादी)
मास 👉 भाद्रपद
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि: 👉 नवमी (०९:२५ तक)
नक्षत्र: 👉 ज्येष्ठा (१२:३७ तक)
योग: 👉 विष्कम्भ (१७:३८ तक)
प्रथम करण: 👉 कौलव (०९:२५ तक)
द्वितीय करण: 👉 तैतिल (२०:५८ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 धनु (१२:३६ से)
मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व)
बुध 🌟 सिंह (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 धनु (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मिथुन
केतु 🌟 धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त: 👉 ११:५२ से १२:४४
अमृत काल: 👉 ❌❌❌
होमाहुति: 👉 शुक्र (१२:३७ तक)
अग्निवास: 👉 पृथ्वी
दिशा शूल: 👉 दक्षिण
नक्षत्र शूल: 👉 पूर्व (१२:३७ तक)
चन्द्र वास: 👉 उत्तर (पूर्व १२:३७ से)
दुर्मुहूर्त: 👉 १०:१० से ११:०१
राहुकाल: 👉 १३:५४ से १५:३०
राहु काल वास: 👉 दक्षिण
गुलिक काल: 👉 ०९:०६ से १०:४२
यमगण्ड: 👉 ०५:५५ से ०७:३१
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पूर्व-उत्तर (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
श्रीचंद्र नवमी (उदासीन), अदुख नवमी आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १२:३७ तक जन्मे शिशुओ का नाम
ज्येष्ठा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (यी, यू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मूल नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (ये, यो, भ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०५:५५ – ०७:२६ सिंह
०७:२६ – ०९:४४ कन्या
०९:४४ – १२:०५ तुला
१२:०५ – १४:२४ वृश्चिक
१४:२४ – १६:२८ धनु
१६:२८ – १८:०९ मकर
१८:०९ – १९:३५ कुम्भ
१९:३५ – २०:५८ मीन
२०:५८ – २२:३२ मेष
२२:३२ – २४:२७ वृषभ
२४:२७ – २६:४२ मिथुन
२६:४२ – २९:०३ कर्क
२९:०३ – २९:५५ सिंह
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०५:५५ – ०७:२६ मृत्यु पञ्चक
०७:२६ – ०९:२५ अग्नि पञ्चक
०९:२५ – ०९:४४ शुभ मुहूर्त
०९:४४ – १२:०५ रज पञ्चक
१२:०५ – १२:३७ शुभ मुहूर्त
१२:३७ – १४:२४ चोर पञ्चक
१४:२४ – १६:२८ शुभ मुहूर्त
१६:२८ – १८:०९ रोग पञ्चक
१८:०९ – १९:३५ शुभ मुहूर्त
१९:३५ – २०:५८ मृत्यु पञ्चक
२०:५८ – २२:३२ रोग पञ्चक
२२:३२ – २४:२७ शुभ मुहूर्त
२४:२७ – २६:४२ मृत्यु पञ्चक
२६:४२ – २९:०३ अग्नि पञ्चक
२९:०३ – २९:५५ शुभ मुहूर्त
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपके लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आपके लगभग सभी कार्य अंत में जाकर आर्थिक अथवा किसी अन्य कारण से अटक सकते है। आर्थिक मामलों को सुलझाने में किसी की चापलूसी करनी पड़ेगी अन्यथा उलझने ज्यादा बढ़ सकती है। सेहत भी नरम-गरम रहेगी इसकी अनदेखी कर कार्यो में जुटे रहेंगे जिससे बाद में तकलीफ बढ़ने की संभावना है। सभी प्रकार के जमीन अथवा सरकारी कार्य आज निरस्त रखें व्यर्थ भागदौड़ के बाद भी हासिल कुछ नही होगा। व्यर्थ के खर्च अधिक परेशान करेंगे धन कोष में कमी का कारण बनेंगे। घर के सदस्य आपसी विचारो से असहमत रहेंगे। बुजुर्गो के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी आपकी कीर्ति में वृद्धि करने वाला रहेगा। दिन के आरंभ में पुराने कार्य निपटाने में व्यस्त रहेंगे शीघ्र ही अन्य अनुबंध मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक व्यवहारों से भी आज जम कर लाभ उठाएंगे। मध्यान के समय कार्य क्षेत्र पर सुस्ती रहेगी परन्तु संध्या से व्यस्तता बढ़ जाएगी। आज किसी अपरिचित को उधार ना दें निश्चित ही डूबेगा। सरकारी अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य ले देकरआज पूर्ण करने का प्रयास करें लाभदायक रहेगा इसके बाद परिस्तितियो में बदलाव आने से कार्य सफलता में संदेह रहेगा। पारिवारिक वातावरण में आनंद मंगल रहेगा आज मांगलिक कार्यकर्मो में भी व्यस्त रहेंगे इनपर खर्च भी करना पड़ेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन राहत भरा रहेगा आर्थिक रूप से दिन ज्यादा महत्त्वपूर्ण नही रहेगा लेकिन सामाजिक रूप से आज कुछ ना कुछ शुभ होने वाला है आपके व्यक्तित्त्व में निखार आएगा लोग आपसे नजदीकी बढ़ाएंगे। आज आपके संपर्क में आने वाले उदास लोग भी हंसने को मजबूर हो जाएंगे। संबंधों के प्रति भी आप ज्यादा ईमानदार रहेंगे। नौकरी वाले जातक अधिकारियों के प्रिय बनेंगे। मध्यान के बाद मन मे कोई गुप्त युक्ति चलती रहेगी जिसका निराकरण होने में अभी वक्त लग सकता है। आर्थिक रूप से दिन परिश्रम साध्य रहेगा फिर भी आज आप शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा मानसिक परिश्रम से अधिक लाभ कमा सकेंगे। गृहस्थ में मामूली नोंकझोंक चली रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन धन लाभ आपके व्यवहार के ऊपर काफी हद तक निर्भर रहेगा स्वभाव में चंचलता ना आने दे लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहें आशा से अधिक लाभ हो सकता है। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में तेजी रहने से उत्साहित रहेंगे व्यस्तता भी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगी। नए कार्यो का विचार बना कर रखें जल्द ही इस पर काम करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों के कारण थोड़ी असुविधा बनेगी फिर भी स्थिति संभाल लेंगे। दाम्पत्य जीवन मे खुशिया बढ़ेंगी महिलाये मानसिक रूप से चंचल फिर भी आर्थिक एवं अन्य कारणों से सहयोगी रहेंगी। आकस्मिक यात्रा के योग बन सकते है संभव हो तो टालें वरना उचित लाभ से वंचित रह सकते है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी सावधानी से व्यतीत करें। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपको क्षति पहुचाने के लिए कुछ भी कर सकते है। घर मे भी किसी की चुगली का शिकार बनना पड़ेगा जिससे कुछ समय के लिए माहौल खराब होगा लेकिन शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने से शांति स्थापित हो जाएगी। आध्यात्म में रुचि रहेगी साथ ही आडम्बर भी रहने से प्राप्ति न्यून रहेगी। आज अपने कार्य छोड़ अन्य की समस्या सुलझाने में स्वयं का नुकसान कर लेंगे जिसकी भरपाई बाद में असंभव ही रहेगी। परिवार अथवा रिश्तेदारी में विवाह अथवा अन्य मांगलिक आयोजन पर खर्च करने पड़ेंगे। महिलाये किसी ना किसी कारण से नाराज रहेंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहने से आज के दिन आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर सकेंगे पारिवारिक वातावरण भी मनोकामना पूर्ति होने पर उल्लासित रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज समय से कार्य पूर्ण नही कर सकेंगे जिस कारण अपमानित होना पड़ेगा। धन को लेकर आज किसी ना किसी से अवश्य कहासुनी होगी फिर भी धैर्य का परिचय दें अन्यथा भविष्य में हानि हो सकती है। महिलाये आज खर्च करने में आगे रहेंगी परन्तु गलत जगह निवेश की संभावना अधिक है देख भाल कर ही कोई वस्तु खरीदे। विद्यार्थ वर्ग को मेहनत करने पर भी आशाजनक परिणाम नही मिल सकेगा। परिवार के बुजुर्ग पुरानी बीमारी से आज अधिक परेशान रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप जिस भी कार्य को करने का प्रयत्न करेंगे उसमे आरम्भ में व्यवधान आएंगे लेकिन अंत मे परिणाम संतोषजनक रहेंगे। धन संबंधित व्यवहार आज जरूरत से ज्यादा ही रहेंगे उधार का लेनदेन लगा रहेगा फिर भी आर्थिक पक्ष आज मजबूत ही रहेगा। व्यवसायी लोग प्रलोभन में पड़कर निवेश करेंगे यह भी लाभदायक ही रहने वाला है। शेयर सट्टे के कार्य से मध्यम लाभ होगा। बेरोजगार लोग प्रयास करने पर अवश्य किसी अच्छी जगह नियुक्त किये जा सकते है। पारिवारिक वातावरण महिलाओ के सौम्य व्यवहार से खुशहाल बनेगा किसी सदस्य की जिद पूरी करने के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन कार्य क्षेत्र एवं गृहस्थ में उठापटक वाली स्थिति रहेगी। व्यवसायी वर्ग भी एक साथ कई काम हाथ मे लेने पर उलझन की स्थिति से गुजरेंगे। मध्यान तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा परन्तु लाभ आशानुकूल नही रहने से निराशा होगी। अधिक कमाने की लालसा अनैतिक प्रवृतियों की ओर खींचेंगी जिसका आरंभ में लाभ मिलेगा परन्तु बाद में हानि दिखती नजर आएगी। नकारात्मक विचार मन पर हावी रहेंगे संध्या के बाद किसी बुजुर्ग के सहयोग से कामचलाऊ स्थिति बन सकेगी धन लाभ होने से कार्य चलते रहेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर अधिक खर्च करना पड़ेगा। महिलाओ का व्यवहार अटपटा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन प्रतिकूल दोपहर तक पीछा नही छोड़ेंगी आज आप जिस के भी संपर्क में रहेंगे उसे कुछ ना कुछ दुखद सौगात अवश्य देंगे। विरोधी आज आपकी मनोदशा देखकर प्रसन्न रहंगे। नौकरी अथवा व्यवसायिक स्थल पर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य लंबे समय के लिए अधूरे रहेंगे। स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन रहने से प्रियजन दूरी बनाएंगे। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे संभव हो तो आगे के लिए टालें। आज घरेलू दैनिक कार्यो में भी कलह के कारण विलंब होगा। महिलाये भावुकता में आकर कुछ गलत निर्णय ले सकती है जिसका बाद में पछतावा भी होगा। धैर्य से दिन व्यतीत करें। वाणी व्यवहार का सही इस्तेमाल करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आशा से कुछ कम लाभ देगा फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर लेंगे। नौकरी पेशा एवं व्यवसायी वर्ग को आज अतिरिक्त कार्य करना पड़ेगा इसका लाभ भी जल्द ही मिल जाएगा। व्यापार में वृद्धि होगी लेकिन आर्थिक लाभ के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। आज आपसे या किसी निकटस्थ से कुछ नुकसान भी हो सकता है जिसका सीधा असर धन और व्यवसाय पर भी पड़ेगा। सामाजिक व्यवहार पहले से अधिक बनेंगे परन्तु इनमें से अधिकांश लाभ की जगह खर्च ही करवाएंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी बीच मे किसी गलतफहमी के कारण मामूली नारजगी रह सकती है। संध्या का समय थकान वाला रहेगा फिर भी सुख से बिताएंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन धन के साथ सम्मान में भी वृद्धि कराएगा लेकिन अनर्गल प्रवृतियों में मान हानि के जिम्मेदार भी आप स्वयं ही रहेंगे। कार्य के साथ मनोरंजन का मिश्रण ना करें अन्यथा लाभ वाली जगह हानि होगी। सेहत में अचानक बदलाव आएगा फिर भी इससे दिनचार्य प्रभावित नही होगी समय से कार्य पूर्ण कर लेंगे बुद्धि पर निर्धारित कार्यो में सफलता शीघ्र मिल जाएगी तंत्र मंत्र अथवा ज्योतिष से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष लाभदायक रहेगा। लेकिन आज व्यवसायी वर्ग निवेश देखभाल कर ही करें निकट भविष्य में धोखा होने के आसार है। पारिवारिक स्थिति बुजुर्गो की सहायता से सामान्य बनी रहेगी। घर के बड़े लोग किसी विकट समस्या से सहज ही निकाल लेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। दिन का आरंभ ईश्वरीय आराधना से होगा जिसके फलस्वरूप दिन भर प्रतिकूल परिस्थितयो से लड़ने की शक्ति मिलेगी आध्यात्म के साथ साथ आज परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी दिन का अधिकांश समय मंगल कार्यो में व्यतीत होगा। आज आपके पास से कोई खाली हाथ नही जाएगा। सांसारिक जगत में मान बढ़ेगा। फिर भी ध्यान दें लोभी प्रवृति आने वाले लाभ में कमी कर सकती है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा धन लाभ कम होने से जमा पूंजी खर्च करनी पड़ेगी फिर भी सन्तोष रहेगा। नए कार्य का आरम्भ आज ना करें हानि होगी। पारिवारिक वातावरण परिस्थिति अनुसार ढल जाएगा। लेकिन आज संबंधों में आत्मीयता की कमी रहेगी।

Share Now

Related posts

Leave a Comment