आज (25/08/2020) का पंचांग और राशिफल |

दिनांक (25/08/2020), कुंडली के आधार पर जानें आज का दिन कैसा रहेगा?


ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियाँ: (मेष (मेष), वृषभ (वृषभ), मिथुन (मिथुन), कर्क (कर्क), सिंह (सिंह), कन्या (कन्या), तुला (तुला), वृश्चिक (वृश्चिक), धनु (धनु) ), मकर (मकर), कुंभ (कुंभ) और मीन (मीन))।

आज का पंचांग और राशिफल


आज का पञ्चाङ्ग
मंगलवार, २५ अगस्त २०२०

सूर्योदय: 🌄 ०५:५९
सूर्यास्त: 🌅 ०६:५०
चन्द्रोदय: 🌝 १२:२१
चन्द्रास्त: 🌜२३:१९
अयन 🌕 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७७ (प्रमादी)
मास 👉 भाद्रपद
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि: 👉 सप्तमी (१२:२१ तक)
नक्षत्र: 👉 विशाखा (१३:५९ तक)
योग: 👉 इन्द्र (२१:५० तक)
प्रथम करण: 👉 वणिज (१२:२१ तक)
द्वितीय करण: 👉 विष्टि (२३:२७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 वृश्चिक (०८:१६ से)
मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व)
बुध 🌟 सिंह (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 धनु (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मिथुन
केतु 🌟 धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त: 👉 ११:५३ से १२:४४
अमृत काल: 👉 २७:०४ से २८:३६
होमाहुति: 👉 शुक्र
अग्निवास: 👉 पृथ्वी
भद्रावास: 👉 स्वर्गलोक (१२:२१ से २३:२७)
दिशा शूल: 👉 उत्तर
नक्षत्र शूल: 👉 ❌❌❌
चन्द्र वास: 👉 पश्चिम (उत्तर ०८:१७ से)
दुर्मुहूर्त: 👉 ०८:२८ से ०९:१९
राहुकाल: 👉 १५:३१ से १७:०७
राहु काल वास: 👉 पश्चिम
यमगण्ड: 👉 ०९:०६ से १०:४२
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
राधाष्टमी, दूर्वाष्टमी, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल-पंजाब) दिवा० लग्न ८ (शुक्र परिहार, चंद्र-शुक्र दान) लग्न १२ में आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १३:५९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
विशाखा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ते, तो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अनुराधा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (ना, नी, नू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०५:५४ – ०७:३४ सिंह
०७:३४ – ०९:५२ कन्या
०९:५२ – १२:१३ तुला
१२:१३ – १४:३२ वृश्चिक
१४:३२ – १६:३६ धनु
१६:३६ – १८:१७ मकर
१८:१७ – १९:४३ कुम्भ
१९:४३ – २१:०६ मीन
२१:०६ – २२:४० मेष
२२:४० – २४:३५ वृषभ
२४:३५ – २६:५० मिथुन
२६:५० – २९:११ कर्क
२९:११ – २९:५४ सिंह
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०५:५४ – ०७:३४ रज पञ्चक
०७:३४ – ०९:५२ शुभ मुहूर्त
०९:५२ – १२:१३ चोर पञ्चक
१२:१३ – १२:२१ शुभ मुहूर्त
१२:२१ – १३:५९ रोग पञ्चक
१३:५९ – १४:३२ शुभ मुहूर्त
१४:३२ – १६:३६ मृत्यु पञ्चक
१६:३६ – १८:१७ अग्नि पञ्चक
१८:१७ – १९:४३ शुभ मुहूर्त
१९:४३ – २१:०६ रज पञ्चक
२१:०६ – २२:४० अग्नि पञ्चक
२२:४० – २४:३५ शुभ मुहूर्त
२४:३५ – २६:५० रज पञ्चक
२६:५० – २९:११ शुभ मुहूर्त
२९:११ – २९:५४ चोर पञ्चक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज भी दिन के अंतिम भाग को छोड़ शेष विपरीत फलदायी रहेगा। दिन भर भागदौड़ करने के बाद भी कुछ भी आपकी आशा के अनुरूप नही होगा। धन संबंधित कार्य भी अंत समय मे आकर उलझ जाएंगे फिर भी उधारी के व्यवहार यथासम्भव ना करे अन्यथा नई मुसीबत सर पड़ेगी। किसी से काम निकालने में भी अभिमान आड़े आएगा। समाज के वर्जित कार्यो की ओर मन भटकेगा यह भविष्य में मान हानि कराएगा। गृहस्थ में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण मतभेद रहेगा। विद्यार्थी मन मर्जी करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही ना करें। धैर्य से सही समय की प्रतीक्षा करें रात्रि में शुभ समाचार मिल सकते है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का संचार अनुभव करेंगे। कार्यो को लेकर थोड़े लापरवाह भी रहेंगे लेकिन किसी का सहयोग मिलने से कार्य निश्चित समय पर पूर्ण कर लेंगे। पारिवारिक एवं व्यावसायिक विषयो में समाज के वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन निकट भविष्य के लिए लाभदायी रहेगा। नौकरीपेशा जातक कार्य क्षेत्र पर किसी से गरमा गर्मी होने पर मानसिक संतुलन खो सकते है विवेक से काम लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। धार्मिक कार्यो में रुचि रहेगी फिर भी उपयुक्त समय नही दे सकेंगे दैनिक पूजा पाठ में खानापूर्ति मात्र रहेगी। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। स्त्री एवं संतान को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन धन धान्य में वृद्धि कराएगा खर्च भी आवश्यकता अनुसार रहने पर बचत भी कर सकेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज आप नए प्रयोग करेंगे लेकिन इसका फल शीघ्र नही मिल सकेगा। मध्यान तक आलस्य एवं परिश्रम मिला जुला रहने से आशाजनक परिणाम नही मिलेंगे लेकिन इसके बाद व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होने से धन आगम शुरू हों जायेगा जोकि संध्या पश्चात तक रुक-रुक कर होता रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर किसी की मदद बिन मांगे ही मिल जाएगी। महिलाये आज बुद्धि विवेक का परिचय देंगी बिखरे रिश्तो को एक जुट बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप आवश्यकता से अधिक दिमाग लगाएंगे इसका परिणाम विपरीत ही रहने वाला है। हर किसी को शंका की दृष्टि से देखना व्यवहारिकता में कमी लाएगा। सेहत भी अकस्मात बिगड़ेगी वायु विकार अथवा अन्य गैस संबंधित समस्या छाती में जलन से परेशानी होगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसान कराएगी धैर्य से कार्य करें कार्य क्षेत्र पर बुद्धि विवेक से कार्य करने पर भी कोई विशेष लाभ नही होगा केवल आश्वासन से ही काम चलाना पड़ेगा। सरकार विरोधी अनैतिक कार्य सम्मान हानि करा सकते है। संध्या के आसपास धन लाभ होगा। महिलाओ का दिमाग पढ़ना मुश्किल रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपको आज का दिन शांति एवं धैर्य रख बिताने की सलाह है। ना कुछ लोग भी आज आपकी उपेक्षा करेंगे जिससे स्वभाव दिन भर आवेश में रहेगा। घर एवं बाहर एक जैसा वातावरण रहेगा लोग आपकी बात सुनेगें लेकिन गंभीर नही लेंगे आर्थिक विषयो में भी टालमटोल करेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी बेमन से कार्य करने का नतीजा भी उसी अनुसार रहेगा। घर मे आकस्मिक खर्च नियंत्रण करने पर भी लगे रहेंगे धनाभाव के कारण छोटे मोटे खर्च भी परेशानी बढ़ाएंगे। सेहत की लापरवाही निकट भविष्य में गंभीर रूप ना ले इसका ध्यान रखें। पति-पत्नी में आपसी संवादहीनता के कारण गृहस्थ अस्त-व्यस्त रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन लाभदायक रहेगा प्रातः काल से ही धन लाभ की संभावनाएं लगी रहेंगी इनके पूर्ण होने में दोपहर तक इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग आज अनिश्चितता के दौर से गुजरेंगे फिर भी आकस्मिक लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। नए व्यवसाय का आरंभ अभी टालना ही बेहतर रहेगा। अंदरूनी पारिवारिक निर्णय लेने में असहजता अनुभव करेंगे। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर पल पल में निर्णय बदलेंगे। आध्यात्म में रुचि रहेगी लेकिन समय नही दे पाएंगे। मन में विरक्ति की भावना भी जाग्रत होगी। मोह माया से मन भंग होगा। महिलाएं अंतर्मन से सहयोग करेंगी लेकिन अपनी भावनाओं का प्रदर्शन नही करेंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन कई कार्यो में लापरवाही दिखाने के बाद भी संतोषजनक रहेगा। दिन का आरंभ आलस्य से होगा दिनचर्या का इसपर प्रभाव पड़ेगा। सभी कार्य आज लगभग विलंब से ही शुरू होंगे। मध्याह्न के बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी फिर भी धन की प्राप्ति आशानुकूल नही रहेगी। व्यवसाय में मंदी के कारण कार्य क्षेत्र पर मन कम ही लगेगा। पारिवारिक वातावरण में खुशी एवं नाराजगी का मिश्रण बना रहेगा फिर भी स्थिति सामान्य ही रहेगी। संध्या के समय किसी समारोह में उपस्थिति देंगे उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। महिलाये मन ही मन गुप्त युक्तियां बनाएंगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप के मन मे कुछ ना कुछ तिकडम लगी रहेगी। थोड़ी सी सफलता पाकर सामर्थ्य से अधिक सोचेंगे अतिआत्मविश्वास भविष्य के लिए हानि कारक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन भी संतोषजनक रहेगा। कार्य व्यवसाय से थोड़ी मेहनत के बाद आशाजनक लाभ कमा लेंगे। खर्च भी आय के हिसाब से रहेगा फिर भी बचत के अवसर मिलेंगे। व्यापार विस्तार आज कर सकते है निवेश भी फायदेमंद रहेगा परन्तु नए कार्य का आरंभ आज ना करें। पारिवारिक वातावरण बीच में थोड़ा उग्र होगा थोड़ी देर में ही स्थिति सामान्य बन जाएगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन भी प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आर्थिक समस्याएं यथावत बनी रहने से मानसिक कष्ट भोगेंगे काम-काज भी ठप्प सा ही रहेगा। नौकरो के भरोसे काम छोड़ना भारी पड़ सकता है। आर्थिक कारणों से आज भी घर एवं बाहर खीचतान की स्थिति बनेगी। विरोधी आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। पारिवारिक वातावरण गलतफहमियों एवं धैर्य हीनता के चलते अशांत रहेगा। उधार आज नाही किसी से लें नाही ही दें। परिवार में बीमारियों का प्रकोप अतिरिक्त परेशानी बढ़ाएगा दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा। महिलाओ से आज सावधान रहें झगड़े का कारण बनेंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसके आरम्भ में दुविधा की स्थिति बनेगी बीच मे छोड़ने का मन भी बना सकते है लेकिन एकाग्र होकर लगे रहें तो निश्चित सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में बेझिझक होकर निर्णय लें आज का दिन आपके पक्ष में है। नए कार्यो में भी निवेश कर सकते है लेकिन अनुभवियों की सलाह अवश्य लें। कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक उलझन सुलझने से मानसिक राहत मिलेगी संबंधों में पड़ी दरार भरेगी। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी ना करें आगे परिणाम खराब भी हो सकते है। महिलाओ का स्वभाव चंचल रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सरकारी नौकरी वाले जातक अथवा सरकार संबंधित कार्यो के लिए आज का दिन विशेष रहेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं सरकार से आर्थिक विषयो में लाभ की संभावना है परंतु ध्यान रहे आज आपकी राह में अड़चन डालने वाले भी बहुत रहेंगे इसलिए विनम्रता का परिचय दें। व्यवसायी वर्ग आकस्मिक सहायता मिलने से उत्साहित रहेंगे। कार्य व्यवसाय थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद गति पकड़ लेगा लेकिन आज घरेलू अथवा रिश्तेदारी के खर्च अधिक होने से बचत करना मुश्किल रहेगा। महिलाये किसी कारण से नाराज होंगी जिससे कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बनेगी। संताने भी आपके विपक्ष में रहेंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सुख शांतिदायक रहेगा फिर भी आपसी संबंधों में आज शक की गुंजाइश ना रखें मामूली बातो को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर आरम्भ में निर्णय लेने में दुविधा होगी अहम की भावना आने से किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे जिससे कार्यो में विलंब हो सकता है। लेकिन आज आप जो निर्णय लेंगे उनमे से अधिकांश सही साबित होंगे। आपके कारण परिवार का भी मान बढेगा आज आप तंत्र मंत्र अथवा अन्य पूजा-पाठ से जुड़े कार्यो की अपेक्षा कर्म को ज्यादा महत्त्व देंगे इस विषय को लेकर किसी से वाद-विवाद भी हो सकता है। स्त्रीवर्ग आज पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा खर्चीली रहेंगी।

Share Now

Related posts

Leave a Comment