सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और श्रद्धा कपूर ने रविवार को किया इको फ्रेंडली गणपति बप्पा को विसर्जित

हर साल की तरह सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता ने भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की है और पूरा खान परिवार एक साथ गणेश उत्सव मनाते नजर आये।

सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर गणेश आरती का एक वीडियो शेयर किया है और इस विडियो मे सलमान खान के परिवार का हर सदस्य आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अतुल ने इंस्टाग्राम पर गणेश आरती का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा है ‘गणपति बप्पा मोरया।’

पोस्ट देखे:-
(सौजन्य:- Instagram )

उसके बाद सोशल मीडिया पर रविवार को सलमान खान के गणपति विसर्जन का विडियो भी छाया रहा।

पोस्ट देखे:-

वही दूसरी ओर शिल्पा शेट्टी और श्रद्धा कपूर ने अपने घर पधारे इको फ्रेंडली गणपति बप्पा को रविवार को विसर्जित किया।

शिल्पा शेट्टी ने घर पर इको-फ्रेंडली मूर्ति का विसर्जन किया।घर पर ही पानी से भरे टब में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया, इस मौके पर शिल्पा शेट्टी के साथ पति राज कुंद्रा, बेटा वियान, शिल्पा की मां सुनंदा और उनकी सास भी नजर आ रही थीं।

पोस्ट देखे:-

श्रद्धा कपूर ने भी अपने परिवार के साथ गणपति विसर्जन में हिस्सा लिया। वह गुलाबी और सफेद रंग के कुर्ते सलवार में नजर आईं और सुरक्षा के लिए मास्क पहन रखा था।

पोस्ट देखे:-

श्रद्धा कपूर के घर में ही गणेश की मूर्ति का बाल्टी में विसर्जन किया गया। श्रध्दा ने इको-फ्रेंडली गणेश के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा है कि “मैं सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और मन की शांति के लिए हमारे प्रिय ’विघ्नहर्ता’ से प्रार्थना करती हूं, गणपति जी को प्रसन्न करने के लिए सभी से एक निवेदन है कि कृपया घर पर बाल्टी में विसर्जन करें और हमारे समुद्र तटों और समुद्र को प्रदूषित न करें।”

श्रद्धा ने अपने प्रशंसकों से घर पर ही विसर्जन करने और समुद्र को प्रदूषित न करने का अनुरोध किया है।

Share Now

Related posts

Leave a Comment