आज (22/08/2020) का पंचांग और राशिफल |

दिनांक (22/08/2020), कुंडली के आधार पर जानें आज का दिन कैसा रहेगा?


ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियाँ: (मेष (मेष), वृषभ (वृषभ), मिथुन (मिथुन), कर्क (कर्क), सिंह (सिंह), कन्या (कन्या), तुला (तुला), वृश्चिक (वृश्चिक), धनु (धनु) ), मकर (मकर), कुंभ (कुंभ) और मीन (मीन))।

आज का पंचांग और राशिफल


आज का पञ्चाङ्ग
शनिवार, २२ अगस्त २०२०

सूर्योदय: 🌄 ०५:५७
सूर्यास्त: 🌅 ०६:५३
चन्द्रोदय: 🌝 ०९:०२
चन्द्रास्त: 🌜२१:२१
अयन 🌕 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७७ (प्रमादी)
मास 👉 भाद्रपद
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि: 👉 चतुर्थी (१९:५७ तक)
नक्षत्र: 👉 हस्त (१९:११ तक)
योग: 👉 साध्य (१०:२२ तक)
प्रथम करण: 👉 वणिज (०९:२८ तक)
द्वितीय करण: 👉 विष्टि (१९:५७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 तुला (३०:०६ से)
मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व)
बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 धनु (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 मिथुन
केतु 🌟 धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त: 👉 ११:५४ से १२:४५
अमृत काल: 👉 १३:४६ से १५:१३
होमाहुति: 👉 बुध
अग्निवास: 👉 पृथ्वी (१९:५७ तक)
भद्रावास: 👉 पाताललोक (०९:२८ से १९:५७)
दिशा शूल: 👉 पूर्व
नक्षत्र शूल: 👉 ❌❌❌
चन्द्र वास: 👉 दक्षिण
दुर्मुहूर्त: 👉 ०५:५२ से ०६:४४
राहुकाल: 👉 ०९:०६ से १०:४३
राहु काल वास: 👉 पूर्व
यमगण्ड: 👉 १३:५६ से १५:३३
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पश्चिम (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
श्रीगणेश चतुर्थी, सिद्धिविनायक व्रत, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल-पंजाब) दिवालग्न ६ (मंगल परिहार-दान), लग्न ८ (शुक्र परिहार-दान), रात्रि लग्न १२ (चंद्र दान), लग्न २ (केतु-गुरु दान), नीवखुदाई एवं गृहारम्भ एवं पुरातन गृह प्रवेश मुहूर्त प्रातः १०:०० तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १९:११ तक जन्मे शिशुओ का नाम
हस्त नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ष, ण, ठ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (पे, पो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०५:५२ – ०७:४६ सिंह
०७:४६ – १०:०४ कन्या
१०:०४ – १२:२४ तुला
१२:२४ – १४:४४ वृश्चिक
१४:४४ – १६:४७ धनु
१६:४७ – १८:२९ मकर
१८:२९ – १९:५४ कुम्भ
१९:५४ – २१:१८ मीन
२१:१८ – २२:५२ मेष
२२:५२ – २४:४६ वृषभ
२४:४६ – २७:०१ मिथुन
२७:०१ – २९:२३ कर्क
२९:२३ – २९:५३ सिंह
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०५:५२ – ०७:४६ अग्नि पञ्चक
०७:४६ – १०:०४ शुभ मुहूर्त
१०:०४ – १२:२४ रज पञ्चक
१२:२४ – १४:४४ शुभ मुहूर्त
१४:४४ – १६:४७ चोर पञ्चक
१६:४७ – १८:२९ शुभ मुहूर्त
१८:२९ – १९:११ रोग पञ्चक
१९:११ – १९:५४ शुभ मुहूर्त
१९:५४ – १९:५७ मृत्यु पञ्चक
१९:५७ – २१:१८ अग्नि पञ्चक
२१:१८ – २२:५२ शुभ मुहूर्त
२२:५२ – २४:४६ मृत्यु पञ्चक
२४:४६ – २७:०१ अग्नि पञ्चक
२७:०१ – २९:२३ शुभ मुहूर्त
२९:२३ – २९:५३ रज पञ्चक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आज भौतिक सुख के साधनो में वृद्धि होगी इसके ऊपर खर्च भी बजट से ज्यादा होगा फिर भी आज व्यापार में उन्नति के साथ-साथ पुराने रुके धन की उगाही होने पर खर्च अखरेगा नही। आज आप अपनी कल्पना को साकार रूप देने में सफल रहेंगे। लेकिन प्रेम प्रसंगों से बचकर रहे धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। मध्यान पश्चात का समय कार्य क्षेत्र पर अलग अलग राय बनने से भ्रम में डालेगा लेकिन तुरंत निर्णय लेने की क्षमता भ्रम की स्थिति से बाहर निकाल लेगी। संध्या बाद कोई मनइच्छित कार्य होने से प्रसन्न रहेंगे। पेट मे जलन गैस एवं आँख संबंधित समस्या बन सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। दिन के आरम्भ से ही किसी अन्य के काम से भाग दौड़ करनी पड़ेगी फिर भी तुरंत कोई निष्कर्ष ना निकलने पर मायूस होंगे। आज अन्य लोगो की जगह अपने काम पर ध्यान दें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। नौजरी पेशाओ को कार्य क्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा आज अपने काम से काम रखें। अर्थ लाभ के लिए आज विशेष परिश्रम करने पर ही आशा से कुछ कम सफलता मिलेगी। व्यर्थ की यात्रा से थकान होगी। सर्जरी अथवा बीमारी पर खर्च होने की सम्भवना है। पारिवारिक वातावरण भी अस्त-व्यस्त रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन पिछले कल से थोड़ा बेहतर रहेगा बस मध्यान तक का समय धैर्य से बिताने का प्रयास करें वैसे तो आज व्यर्थ की बातों को अनदेखा करने का प्रयास करेंगे लेकिन बीच-बीच में वातावरण ख़राब होने से क्रोध आएगा। आर्थिक विषय भी आज खास परेशान करेंगे। भागीदारी के कार्य में हानि होने की संभावना भी है। लंबी यात्रा होने की संभावना है परंतु इससे कोई विशेष प्रयोजन सिद्ध नहीं कर पाएंगे। आज किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सर्जरी अथवा अन्य महंगे इलाज अधिक छान-बीन के बाद ही कराये। परिजनों से मन का भेद ना छुपाएं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। आर्थिक रूप से मध्यान तक का समय ठीक रहेगा रुके कार्यो से धन की आवक होगी इसके बाद धन लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक रहेंगे। परिवार में पैतृक संपत्ति अथवा अन्य कारणों से अहम् को लेकर टकराव हो सकता है। निजी व्यवसाय अथवा नौकरी में अतिरिक्त कार्य मिलने से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द करने पड़ेंगे। आज किसी के बीच बचाव अथवा जमानती ना बने परोपकार का भी उल्टा इल्जाम लग सकता है। संध्या का समय थकान वाला लेकिन मानसिक रूप से प्रसन्नता दायक रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप लेदेकर काम निकालने को प्राथमिकता देंगे। मध्याह्न बाद पूर्व में बरती लापरवाही एवं असंयमित खान-पान एवं कार्य की अधिकता के कारण सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। सर पेट, कमर, घुटनो की समस्या रहने से बेचैनी रहेगी कार्य क्षेत्र पर भी इनका असर देखने को मिलेगा दिनचर्या आज धीमी ही रहेगी। धन अथवा किसी प्रियजन संबंधित अशुभ समचार मिलने से मन चिंताग्रस्त रहेगा। आज अपनी गलतियों का दोष किसी अन्य पर थोपने पर निजी सम्बंधियों से अनबन भी हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभ की तुलना में अधिक खर्च वाला रहेगा। लोहे के औजार एवं अग्नि के कार्यो में विशेष सावधानी बरतें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपको अनुकूल फल देगा। आज आपका स्वभाव एवं व्यवहार बनावटी रहेगा दिखावा अधिक पसंद करेंगे। छोटी छोटी उपलब्धियों को भी बड़ा चढ़ा कर पेश करेंगे समाज में दिखावे की प्रतिष्ठा बढ़ने से दिनभर मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा घर के लोग डरे सहमे से रहेंगे जिसके कारण शांति का वातावरण छाया रहेगा। आज बैठे बिठाए ही कार्य क्षेत्र पर नई योजनाएं हाथ में आएगी फिर भी आज आर्थिक लाभ के लिये लंबा इंतजार करना पड़ेगा। परिवार जनों के साथ आपसी संबंधों को महत्व देने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा। संतान का सुख संतोष प्रदान करेगा। रक्त अथवा पित्त संबंधित शिकायत हो सकती है। मादक एवं तले पदार्थो का परहेज रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको दोपहर के बाद कष्ट का सामना करना पड़ेगा इससे पहले आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें। व्यापार अथवा सामाजिक क्षेत्र में भी धोखा होने की अधिक संभावना है सतर्क रहें। कार्य क्षेत्र पर पूर्ण अनुबंध अचानक निरस्त होने से धन की समस्या खड़ी होगी। क्रोध की भावना बढ़ने से घर बाहर का वातावरण अशान्त बनेगा। किसी के बनाये षड्यंत्र में फंस सकते है। किसी भी अनैतिक गतिविधि से बचकर रहें। मित्र प्रियजनों के साथ ख़ुशी के पल अचानक गम में बदल सकते है। बेहतर रहेगा आज का दिन घर में ही ईश्वरीय आराधना में व्यतीत करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में समाज के श्रेष्ठ लोगो से पहचान होगी परन्तु घर के ही किसी सदस्य को इससे परेशानी होसकती है फिर भी निकट भविष्य को देखते हुए लाभदायक रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी आज इनका कोई भेद पता लगने से नरम व्यवहार करेंगे। शेयर मार्केट एवं सट्टे में निवेश से आकस्मिक लाभ हो सकता है। वैसे भी आज मध्यान बाद आकस्मिक धनलाभ की संभावना अधिक है। क्रोधी स्वभाव के कारण परिवारजनों के साथ व्यर्थ विवाद होने से रंग में भंग की स्थिति बनेगी। लंबी दूरी की यात्रा के प्रसंग बनेंगे। अग्नि से सावधानी रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिये आपके लिए अनुकूल रहेगा। मध्यान तक ज्यादा झंझट वाले कार्य से बचने का प्रयास करेंगे।किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए थोड़ा इन्तजार करना पदेगा परंतु मध्यान के आस-पास इसके पूर्ण होने से ख़ुशी मिलेगी। परिजनों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध जुड़ेंगे अधिक भावनाओ में बहकर सामर्थ्य से अधिक खर्च करने के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज गूढ़ पारलौकिक रहस्यों को जानने में भी रूचि दिखाएँगे। धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर तालमेल की कमी देखने को मिलेगी मित्र परिचितों से बात करते समय विवेक का परिचय दें अपमान होने की संभावना है। उच्च-निम्न रक्तचाप संबंधित समस्या हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आप सुख शांति से बितायेंगे। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्य के कारण अथवा अन्य घरेलु कार्यो में अधिक व्यस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मध्यान बाद आशा के अनुरूप व्यवसाय होने से धन लाभ होगा। सुख सुविधा बढ़ाने के ऊपर फिजूल खर्च भी अधिक रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। आज किसी के ऊपर अतिविश्वास हानि भी करा सकता है। आय के नविन साधनों की प्राप्ति होगी। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। महिलाए मनोकामना पूर्ति होने पर उत्साहित रहेंगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन परिवार में अप्रिय घटना घटित होने से दुख के प्रसंग बनेंगे। प्रातः काल का समय आलस्य में बीतेगा। मध्यान तक वाणी व्यवहार को संयमित रखे किसी आस-पडोसी से वर्चस्व को लेकर टकराव की स्थिति बनने की संभावना है। धैर्य से कार्य करें आज किसी ना किसी की उत्तेजक वाणी मानसिक संतुलन बिगड़ सकती है। दोपहर के बाद से राहत मिलने लगेगी बुद्धि विवेक से काम लेंगे आज परिजनों के साथ यात्रा पिकनिक पर भी खर्च करेंगे परन्तु गलतफहमी के कारण सामंजस्य बैठाना मुश्किल साबित होगा। धन लाभ आकस्मिक होगा। आध्यात्म से जुड़ेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन आपके लिए आपके लिए लाभदायी रहेगा। आज प्रातःकाल के समय दिनचर्या थोड़ी सुस्त रहेगी लेकिन मध्यान आते आते गति पकड़ लेगी। कम समय मे बेहतर कार्य कर अधिकारी एवं सहकर्मी से प्रशंशा मिलेगी। आज कोई भी कार्य हो आप युक्तियों के बल पर उसे पूर्ण कर ही लेंगे। आज शेयर एवं सर्राफा व्यवसायियो को सरकारी कार्य से लाभ होगा। अन्य व्यवसाय से जुड़े जातको को भी संतोषजनक लाभ होगा। आज किसी सामाजिक कार्य अथवा धर्म क्षेत्र में अर्थ एवं श्रमदान से भी सम्मान में वृद्धि होगी। घर में मित्र रिश्तेदारो के आगमन से चहल-पहल रहेगी।

Share Now

Related posts

Leave a Comment